Sports News

Suryakumar Yadav ने क्यों बढ़ा दी लाखों फैन्स की टेंशन, तीसरे टी-20 मैच से पहले उठे कई सवाल

Authored By: JP Yadav

Published On: Tuesday, January 28, 2025

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Suryakumar Yadav ने क्यों बढ़ा दी लाखों फैन्स की टेंशन, तीसरे टी-20 मैच से पहले उठे कई सवाल
Suryakumar Yadav ने क्यों बढ़ा दी लाखों फैन्स की टेंशन, तीसरे टी-20 मैच से पहले उठे कई सवाल

Suryakumar Yadav IND vs ENG Third T 20 : टीम इंडिया राजकोट में होने वाले टी-20 मैच में ध्रुव जुरेल को बाहर बैठा सकती है, जबकि उनकी जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक ऑलराउंडर को खेलने का मौका मिलेगा.

Authored By: JP Yadav

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

Suryakumar Yadav IND vs ENG Third T-20 : टीम इंडिया और इंग्लैड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला मंगलवार को गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए विकट स्थिति है, क्योंकि अगर इंग्लैंड की टीम हार के साथ सीरीज गंवा देगी, जबकि भारत इस जीत के साथ एक और सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगा. इस बीच इग्लैंड की टीम ने एक दिन पहले सोमवार को ही अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है. टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि टीम इंडिया एक बदलाव कर सकती है. बताया जा रहा है कि ध्रुव जुरेल की जगह शिवम दुबे या रमनदीप सिंह में से किसी एक ऑलराउंडर को इस मैच में मौका मिल सकता है. इस मामले में रमनदीप का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि उन्हें इस मैच से आजमाया भी जा सकता है.

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया के टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का लगातार कई पारियों में फ्लॉप शो जारी है. विश्व के सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज के लिए 2024 साल सबसे कम अच्छा रहा, क्योंकि उन्होंने 17 पारियों में 26.81 की औसत से कुल 429 रन ही बनाए हैं. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का यह प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला है. अब आलोचकों के साथ फैन्स भी चाह रहे हैं कि सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से उबरकर मंगलवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आक्रामक टीम के साथ सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगे. मुंबई के 34 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. वनडे चैंपियंस ट्रॉफी टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्हें खुद को साबित करना होगा.

कप्तान का लगातार गिर रहा प्रदर्शन

यहां पर बता दें कि सूर्यकुमार ने पिछले साल जब से टी-20 कप्तान का पद संभाला है, तब से टीम इंडिया ने शायद ही कोई गलती की हो, लेकिन कप्तान का खुद का फॉर्म गिर गया है. सूर्यकुमार की आलोचना इसलिए भी हो रही है, क्योंकि उन्हों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले वर्ष 2021 में करीब 35 की औसत से रन बनाए. इसके बाद 2022, 2023 में 45 से ज्यादा औसत किया.

कितने बजे शुरू होगा मैच

यहां पर बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में शाम 6 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. टॉस के बाद मैच 7 बजे से शुरू होगा. बता दें कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी. इसके बाद अगर इंग्लैंड की टीम हारी तो टीम इंडिया के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज गंवा देगी.

यह भी पढ़ें : ICC Men’s T20 Team of the Year 2024: कप्तान चुने गए रोहित शर्मा, जानिये विश्व के कौन-कौन क्रिकेटर हुए शामिल ?

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें