Lip Care Tips: चाहिए Alia Bhatt जैसे कोमल और गुलाबी होंठ तो सोने से पहले आजमा लीजिए ये आसान तरीके
Authored By: Pooja Attri
Published On: Saturday, February 22, 2025
Updated On: Monday, February 24, 2025
Lip Care Tips: आज हम आपके लिए 2 ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर होंठों को नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं पिंक लिप्स का होममेड नुस्खा.
Authored By: Pooja Attri
Updated On: Monday, February 24, 2025
Lip Care Tips: हर लड़की की चाहत होती है कि उसके लिप्स हमेशा पिंक और सॉफ्ट रहें. इसके लिए वो कई तरह के नुस्खे या प्रोडक्ट्स भी आजमाती हैं, लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, पानी की कमी, ड्राईनेस और केमिकल से भरी लिपस्टिक के चलते होंठ काले और रूखे होने लगते हैं. ऐसे होंठ खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं. वैसे तो आपको बाजार में कई तरह के स्क्रब और लिप बाम आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन कई बार ये होंठों पर बेअसर हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए 2 ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर होंठों को नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं पिंक लिप्स का होममेड नुस्खा.
इस तरह से बनाएं विटामिन ई कैप्सूल और शहद लिप बाम
- सबसे पहले 1 कटोरी में एक चम्मच शहद लें.
- फिर इसमें विटामिन ई के 2 कैप्सूल को पंचर करके डालें.
- अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं.
- फिर इस तैयार लिप बाम को एक कांच के कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें.
- अब इस लिप बाम को रोजाना रात को सोने से पहले होंठों पर अप्लाई करें.
- फिर अगली सुबह आप देखेंगे कि होंठ कोमल और गुलाबी होते जा रहे हैं.
दूध और गुलाब की पत्तियों से ऐसे बनाएं लिप बाम
- सबसे पहले एक बाउल में 1 कटोरी दूध लें.
- फिर इसमें 8 से 10 गुलाब की पंखुड़ियां डालें और थोड़ी देर तक भिगोकर रख दें.
- अब गुलाब की इन पत्तियों को दूध से निकालें और मिक्सी में डालकर स्मूथ पीस लें.
- फिर गुलाब के इस पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और दूध की कुछ बूंदें डालें.
- अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और स्मूथ मिक्सर तैयार कर लें.
- फिर तैयार लिप बाम को किसी कांच की डिब्बी में भरकर स्टोर कर लें.
- इस लिप बाम को रोजाना रात को सोने से पहले होंठों पर लगाएं.
- इससे लिप्स नेचुरली पिंक और सॉफ्ट बनेंगे.
ऐसे तैयार करें कोका बटर और बीसवैक्स लिप बाम
- सबसे पहले एक बाउल में 2 टेबलस्पून कोको बटर और 2 टेबलस्पून बीसवैक्स लें.
- अब इन दोनों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिला लें.
- फिर इस मिक्सर में 1 टेबलस्पून गुलाब जल और 2 से 3 बूंदें नींबू का रस डालें.
- अब एक बार और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं.
- इसके बाद तैयार लिप बाम को एक कांच की शीशी में भरकर स्टोर कर लें.
- इस लिप बाम के रोजाना इस्तेमाल से होंठ कोमल और गुलाबी नजर आने लगेंगे.
यह भी पढ़ें: DIY Herbal Lip Balm: बदलते मौसम में फटे होंठों ने कर दिया है परेशान? ट्राई कीजिए ये 3 DIY हर्बल लिप बाम
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













