Alum For Skin: दाग-धब्बों ने छीन लिया है चेहरे का नूर? रात को लगाकर सो जाएं फिटकरी का पेस्ट

Authored By: Pooja Attri

Published On: Friday, February 28, 2025

Updated On: Friday, February 28, 2025

Alum For Skin: चेहरे के दाग-धब्बों ने छीन लिया है चेहरे का नूर? रात को लगाकर सो जाएं फिटकरी का पेस्ट

Alum For Skin: क्या आपको पता है अगर रात को सोने से पहले चेहरे पर फिटकरी लगाई जाए तो स्किन को ढेरों लाभ मिल सकते हैं? फिटकरी के उपयोग से ऑयली स्किन की समस्या से लेकर दाग-धब्बों को भी दूर किया जा सकता है.

Authored By: Pooja Attri

Updated On: Friday, February 28, 2025

Alum For Skin: फिटकरी को सदियों से स्किन केयर में शामिल किया जाता रहा है. यह एक ऐसा नेचुरल मिनरल है जो कई औषधीय और सौंदर्य (Alum Beauty Benefits) गुणों से भरपूर होता है. आमतौर पर फिटकरी को घरों में पानी को शुद्ध करने और शेविंग आदि के लिए यूज किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है अगर रात को सोने से पहले चेहरे पर फिटकरी लगाई जाए तो स्किन को ढेरों लाभ मिल सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. फिटकरी के उपयोग से ऑयली स्किन की समस्या से लेकर दाग-धब्बों (Alum For Dark Spots) को भी दूर किया जा सकता है. वहीं, फिटकरी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने का भी काम करती है. ऐसे में आइए जानते हैं चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करने के चमत्कारी फायदे.

डेड स्किन को रिमूव करे

फिटकरी एस्ट्रिंजेंट गुणों से भरपूर होती है, जिससे ओपन पोर्सेस को बंद करने में मदद मिलती है. अगर चेहरे पर फिटकरी का नियमित इस्तेमाल किया जाए तो स्किन पर जमी हुई गंदगी की परत, एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को रिमूव करने में मदद मिलती है. वहीं, फिटकरी को चेहरे पर अगर रात को सोने से पहले लगाया जाए तो इससे न सिर्फ स्किन की डीप सफाई होती है, बल्कि पिंपल्स और ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

पिंपल्स की समस्या को कम करे

फिटकरी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जिससे स्किन पर पाए जाने वाले बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है. अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर फिटकरी का पेस्ट लगाकर सोते हैं तो इससे पिंपल्स और डार्क स्पॉट्स की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.

यह भी पढ़ें: Scrub To Reduce Skin Dullness: मुरझाए हुए चेहरे में नई चमक भर देगा ये DIY ओट्स फेस स्क्रब, रंगत में भी होगा सुधार

चेहरे की चमक को बढ़ाए

फटकरी में मौजूद गुण डेड स्किन को रिमूव करके स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं. इसके साथ ही इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है. अगर आप चेहरे पर नियमित तौर पर फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे इवन स्किन टोन पाने के साथ ही चमक को बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

ऑयली स्किन के लिए उपयोगी

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो फिटकरी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. फिटकरी के इस्तेमाल से चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को हटाकर मैट फिनिश मिलती है, साथ ही फ्रेशनेस का भी एहसास होता है. अगर आप रात को चेहरे पर फिटकरी लगाकर सोते हैं तो इससे ऑयल प्रोडक्शन बैलेंस में बना रहता है.

यह भी पढ़ें: Skin Dryness Remedies: बदलते मौसम में स्किन हो रही हैं रूखी और बेजान? ट्राई कीजिए किचन में रखी ये 2 चीजें

चेहरे की रंगत को सुधारे

फिटकरी ब्लीचिंग एजेंट से भरपूर होती है, जिससे चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है. अगर आप चेहरे पर नियमित तौर पर फिटकरी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे डार्क स्पॉट्स, झाइयों और पिगमेंटेशन की समस्या को कम करके ईवन स्किन टोन प्राप्त की जा सकती है.

इस तरह से करें इस्तेमाल

सबसे पहले फिटकरी को पानी में अच्छी तरह से घिसकर पेस्ट तैयार कर लें या फिर फिटकरी को पानी में घोलें और चेहरे को वॉश कर लें. अब फिटकरी के पेस्ट को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और सुबह ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें. ध्यान रहे अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे के दाग-धब्बें होंगे दूर, मिलेगा गजब का निखार; नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजें

About the Author: Pooja Attri
पूजा अत्री करीब 6 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें लाइफस्टाइल, फैशन, हेल्थ, ब्यूटी और धर्म से जुड़ी स्टोरी लिखने में महारत हासिल है. लेखिका का अनुभव उनके आर्टिकल्स में साफ-साफ नजर आता है. खासतौर से लाइफस्टाइल से जुड़े विषय पर उनके लेख लोगों को सटीक जानकारी प्रदान करते हैं. लेखिका की सबसे बड़ी खूबी यह है कि पाठक इनके लेखों से खुद को जुड़ा महसूस करते हैं. पूजा इससे पहले एबीपी, न्यूज 24, ज़ी न्यूज और लाइव टाइम्स में अपनी सफल पारी खेल चुकी हैं.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण