Turmeric Supplements: बिना डॉक्टरी सलाह के हल्दी सप्लीमेंट्स लेना क्या घातक हो सकता है
Authored By: स्मिता
Published On: Monday, July 28, 2025
Updated On: Monday, July 28, 2025
Turmeric Supplements: हल्दी सप्लीमेंट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन बिना डॉक्टरी सलाह के इसे लेना जानलेवा हो सकता हैं. जानते हैं हल्दी सप्लीमेंट्स के साइड इफेक्ट्स.
Authored By: स्मिता
Updated On: Monday, July 28, 2025
दूसरे कलरफुल प्लांट बेस्ड फ़ूड की तरह हल्दी (Turmeric Supplements) भी फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है. यह फ्री रेडिकल्स (प्रदूषण, धूप) को निष्क्रिय करती है. इससे यह कोशिकाओं को होने वाली क्षति से बचाकर शरीर की रक्षा कर सकती है. यह कैंसर और हृदय रोग जैसे रोगों से बचाव से भी जुड़ी है. इन दिनों बिना डॉक्टर की सलाह के प्लांट बेस्ड फ़ूड पर आधारित सप्लीमेंट लेने का चलन तेज़ी से बढ़ा है. जानकारी के अभाव में यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है. हाल में अमेरिका में हल्दी के सप्लीमेंट लेने के बाद व्यक्ति को नाक से ब्लीडिंग होने लगी और उसे पेट संबंधी समस्या भी हो गई. इसलिए किसी भी सप्लीमेंट को लेने से पहले कुछ
जरूरी बातें जानना जरूरी है.
हल्दी सप्लीमेंट से क्या हुई दिक्कत (Turmeric supplements Side Effects)
- अमेरिका का एक व्यक्ति, जिसे पहले से लिवर की समस्या थी, वह कुछ दिनों से बिना डॉक्टर की सलाह के हल्दी के सप्लीमेंट लेने लगा. इसके कारण उसे न सिर्फ गैस्ट्रिक प्रॉब्लम हुई, बल्कि नाक और मुंह से ब्लड भी निकलने लगा.
जानें कौन लोग नहीं ले सकते हैं हल्दी के सप्लीमेंट
हल्दी के सप्लीमेंट आम तौर पर सुरक्षित होते हैं, लेकिन इनके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं. यदि अधिक मात्रा में सप्लीमेंट्स ली जाए. हाल में कई ऐसी खबर आई, जिसमें इसके कारण संभावित लिवर डैमेज, पेट संबंधी समस्या और रक्तस्राव का जोखिम बढ़ गया. Journal of Plant And Food Sciences के अनुसार, जिन लोगों को पहले से लिवर या पित्ताशय की समस्या है, या जो ब्लड को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं, उन्हें हल्दी सप्लीमेंट्स का उपयोग करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही सप्लीमेंट (Turmeric supplements) लेना चाहिए.
हल्दी सप्लीमेंट लेने से पहले जानें कुछ जरूरी बातें
हल्दी सप्लीमेंट की खुराक (Turmeric supplements Dosage)
- Journal of Plant And Food Sciences के अनुसार, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कम्पाउंड की ज्यादा खुराक लेने पर साइड इफेक्ट का जोखिम आमतौर पर बढ़ जाता है.
व्यक्तिगत संवेदनशीलता (Individual Sensitivity)
हर व्यक्ति की हल्दी के प्रति अलग-अलग संवेदनशीलता हो सकती है. कुछ लोगों को कम खुराक लेने पर भी दुष्प्रभाव हो सकते हैं.
अन्य सप्लीमेंट्स या दवाओं के साथ लेने पर
हल्दी के सप्लीमेंट्स अन्य दवाओं या सप्लीमेंट्स के साथ परस्पर क्रिया कर सकते हैं. इसलिए डॉक्टर से चर्चा कर इसे लेना चाहिए.
हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह (Healthcare Professional Advice)
यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप कोई दवा ले रहे हैं, तो हल्दी के सप्लीमेंट्स लेने से पहले संभावित जोखिमों का आकलन करने के लिए किसी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से परामर्श लेना जरूरी है.
सुरक्षित है हल्दी का इस्तेमाल (Turmeric Health Benefits)
Journal On Healthy Food Healthy Mind के अनुसार, हल्दी का इस्तेमाल सुरक्षित माना जाता है. ऐसे हल्दी सप्लीमेंट्स जो रोजाना 8 ग्राम तक करक्यूमिन प्रदान करते हैं, 2 महीने तक इस्तेमाल करने पर सुरक्षित लगते हैं. इसके अलावा, प्रतिदिन 3 ग्राम तक हल्दी का सेवन 3 महीने तक इस्तेमाल करने पर सुरक्षित है. हल्दी से आमतौर पर कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं होते हैं.
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













