Lifestyle News
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर जन्मस्थली सीतामढ़ी में बनेगा भव्य जानकी मंदिर
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, July 31, 2025
Last Updated On: Saturday, August 16, 2025
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी जिला के पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मंदिर का निर्माण खास किस्म के लाल रंग के सैंड स्टोन यानी बलुआ पत्थर से होगा. इन पत्थरों को राजस्थान के वंशी पहाड़पुर से मंगाया जा रहा है.
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Saturday, August 16, 2025
Bhavya Janaki Mandir Sitamarhi: मान्यता है कि सीता जी का जन्म सीतामढ़ी के पुनौराधाम में हुआ था. यह सीतामढ़ी शहर से 5 किलोमीटर पश्चिम स्थित है. यह स्थान सीता जी की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. कथा है कि राजा जनक को खेत जोतने के दौरान सीता जी धरती से प्राप्त हुई थीं.
जानकी मंदिर और सीता कुंड
पुनौरा धाम में जानकी मंदिर और सीता कुंड (जानकी कुंड) भी है. कुंड 10 एकड़ में फैला है. ऐसा माना जाता है कि राजा जनक ने यज्ञ करने के बाद यहीं हल चलाया था, जिससे माता सीता प्रकट हुई थीं. सीतामढ़ी शहर का नाम भी माता सीता के नाम पर पड़ा है, जिसे पहले सीतामही और फिर सीतामढ़ी के नाम से जाना जाने लगा.
राजस्थान से मंगाया जाएगा लाल पत्थर
पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर निर्माण में लाल पत्थर का प्रयोग होगा. इससे पूरे मंदिर का स्वरूप एक समान दिखेगा. इसके लिए पर्यटन विभाग के स्तर से टेंडर निकाल लिया गया है. मंदिर के निर्माण से संबंधित गतिविधि शुरू भी कर दी गई है. यह मंदिर लगभग 11 महीने में तैयार हो जा सकता है. पहले से मौजूद पौराणिक मंदिर के पास 67 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर नए मंदिर परिसर का निर्माण कराया जाएगा. इस विशाल परिसर में 151 फीट ऊंचाई का भव्य जानकी जन्मस्थान मंदिर तैयार होगा.
परकोटा और यज्ञ मंडप
भव्य जानकी जन्मस्थान मंदिर के निर्माण पर 882 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत आने की संभावना है. परकोटा और यज्ञ मंडप भी तैयार किए जायेंगे. मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा पथ का निर्माण कराया जाएगा. यहां दर्शन करने और घूमने आने वाले लोगों के लिए संग्रहालय, कैफेटेरिया, धर्मशाला, सीता वाटिका, मार्ग प्रदर्शनी केंद्र समेत अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम पर इसके देखरेख की पूरी जिम्मेदारी है. मौजूदा कार्ययोजना के मुताबिक मंदिर की वर्तमान संरचना पर भी 137 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होगा.
पवित्र तीर्थ स्थल पुनौराधाम
पुनौराधाम हिंदुओं और सनातानियों के पवित्र तीर्थ स्थलों में एक है. यह मिथिला के राजा जनक की बेटी और भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता का जन्म स्थल के तौर पर विख्यात है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राजा जनक को यहीं भूमि जोतते समय सोने की घड़ी में सीता जी मिली थीं. यहां स्थित जानकी मंदिर अत्यंत भव्य और श्रद्धापूर्ण है. वहीँ भदोही जिले में सीता समाहित स्थल मंदिर स्थित है. यह मंदिर इलाहबाद और वाराणसी के मध्य स्थित जंगीगंज बाजार से ११ किलोमीटर गंगा के किनारे स्थित है. मान्यता है कि इस स्थान पर मां सीता धरती में समाहित हो गई थीं.
यह भी पढ़ें :- Shravan Putrada Ekadashi 2025: क्या है श्रावण पुत्रदा एकादशी, जानिए कथा, पूजा विधि और महत्व















Warning: Undefined array key "div" in /home/u546398806/domains/galgotiastimes.com/public_html/wp-content/plugins/fusion-builder/shortcodes/components/templates/fusion-tb-comments.php on line 113