Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को क्यों मिलेगी शिवजी की विशेष कृपा

Authored By: स्मिता

Published On: Friday, August 8, 2025

Last Updated On: Friday, August 8, 2025

Rakshabandhan 2025 पर भाई-बहन को शिवजी की विशेष कृपा.
Rakshabandhan 2025 पर भाई-बहन को शिवजी की विशेष कृपा.

Rakshabandhan 2025 : ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रक्षाबंधन पर चंद्रमा शनि के कुंभ राशि में विराजमान होंगे. इसलिए शनिदेव और शिवजी की विशेष कृपा रक्षाबंधन पर भाई-बहन को मिलेगी.

Authored By: स्मिता

Last Updated On: Friday, August 8, 2025

वर्ष 2025 में नौ अगस्त को रक्षाबंधन है. भाई-बहन के इस त्योहार में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. (Rakshabandhan 2025) श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस बार पूर्णिमा व्रत 8 अगस्त को है और स्नान-दान की पूर्णिमा 9 अगस्त को है. उदयातिथि की मान्यता होने के कारण रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा. बहनें दिनभर राखी बांध सकेंगी. इस वर्ष जो संयोग बन रहा है, उसके अनुसार भाई-बहनों पर शिवजी की विशेष कृपा होगी.

रक्षाबंधन पर गुरु और शुक्र की युति (Yukta Yoga)

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल शास्त्री बताते हैं, रक्षाबंधन पर गुरु और शुक्र (Jupiter and Venus) की युति है. ज्योतिष शास्त्र में यह शुभ माना जाता है. बृहस्पति और शुक्र की युति धन, विलासिता और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिला सकती है. युक्त योग (Yukta Yoga) के नाम से जाने जानी वाली यह युति जातकों में आध्यात्मिकता (spirituality) की गहरी भावना भी विकसित कर सकती है.’

शनिवार को श्रावण माह का समापन (Shravan 2025)

पंडित अनिल शास्त्री के अनुसार, श्रावण माह का समापन शनिवार के दिन होगा. इसमें चंद्रमा शनि के कुंभ राशि में विराजमान होंगे. इससे शनिदेव के साथ-साथ शिवजी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. 9 अगस्त को सूर्योदय के बाद से पूरे दिन राखी का त्योहार मनाया जाएगा.

सर्वार्थ सिद्धि योग है शुभ फलदायक (Siddhi Yoga)

रक्षाबंधन त्योहार के अवसर पर श्रवण नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. यह अति शुभफलदायक है. श्रवण नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और जयद योग के शुभसंयोग में रक्षाबंधन मनाया जाएगा. जयद योग ज्योतिष में एक शुभ योग है, जो व्यक्ति को सफलता, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद देता है. यह योग कुछ विशेष नक्षत्रों और तिथियों के संयोग से बनता है. इस दिन बहनें भाई की लंबी आयु, स्वास्थ्य और सफलता की कामना कर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं. भाई-बहन को आजीवन रक्षा का वचन देता है.

रक्षाबंधन पर शिवजी की विशेष कृपा (Shivji Bless on Rakshabandhan)

चंद्रमा शनि के कुंभ राशि में विराजमान होने के कारण शनिदेव की इस बार कृपा प्राप्त होगी. चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजते हैं. इसलिए शनि के साथ-साथ शिवजी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. माना जाता है कि भगवान शिव को राखी या पवित्र धागा बांधने या उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने से सुरक्षा, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है. भक्त अक्सर भगवान शिव के आशीर्वाद से युक्त रुद्राक्ष राखी बांधते हैं. यह एक आध्यात्मिक कवच और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है.

रक्षाबंधन की अनूठी परंपरा (Rakshabandhan Rituals)

  • मारवाड़ी समाज में महिलाएं रक्षाबंधन से एक दिन पहले दुकान, ऑफिस व घर की दीवारों दीवा पर गोबर, चूना से स्वास्तिक बनाकर राम-राम लिखती हैं. रक्षाबंधन के दिन खीर-चूरमा, रोली, मौली, चावल व अन्य पूजन सामग्री से पूजा कर कच्चा धागा या राखी लगाती हैं. इसके बाद रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है.
  • ब्रह्मर्षि समाज में रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले कुलदेवता की पूजा की जाती है. यह पूजा घर की सबसे बड़ी स्त्री करती है. वे अपने कुलदेवता को विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें तस्मई या खीर का भोग लगाती हैं. कच्चे धागे की सूते की राखी बनाकर उन्हें बांधती हैं. कुलदेवता की पूजा के बाद राखी का त्योहार मनाया जाता है.
  • मलयाली समाज में रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले भगवान अय्यप्पा का दर्शन करते हैं. हालांकि राखी त्योहार का प्रचलन दक्षिण में नहीं है.
  • नेपाली समाज में रक्षाबंधन के दिन बहनें सबसे पहले भाई को चावल का तिलक लगाती हैं. इसके बाद मुंह मीठा कराकर राखी बांधती हैं. जिनके भाई या बहन नहीं होते हैं, वे मंदिर जाकर पंडित से रक्षा सूत्र बंधवाते हैं.

यह भी पढ़ें :- रक्षाबंधन 2025 पर पड़ेगा भद्रा का साया, जानें रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य लाइफस्टाइल खबरें