Weekly Rashifal 10 to 16 August 2025: पूरे सप्ताह किन-किन राशि के लोगों को होगा फायदा, किसे होगा नुकसान; पढ़ें 10 से 16 अगस्त का राशिफल
Authored By: JP Yadav
Published On: Saturday, August 9, 2025
Updated On: Saturday, August 9, 2025
Weekly Rashifal 10 to 16 August 2025: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का हाल जानने के लिए पढ़िये साप्ताहिक राशि फल.
Authored By: JP Yadav
Updated On: Saturday, August 9, 2025
Weekly Rashifal 10 to 16 August 2025: 10 से 16 अगस्त के दौरान ज्यादातर जातकों को करियर और बिजनेस के मामलों में तरक्की के मौके मिलेंगे. एक सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकते हैं. इस स्टोरी में जानिये 10 अगस्त से 16 अगस्त तक का मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

वीकेंड पर बेटा-बेटी आपको कोई सुखद समाचार देंगे. जीवन मे सुख साधनों का आगमन होगा. सप्ताह के मध्य में भी एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुखद अनुभव लेकर आएगी और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. इ राशि के लिए इस हफ्ते गुरु शुक्र की युति और सूर्य का गोचर लाभ दिलाने वाला रहेगा. धन का प्राप्ति होगी.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

वीकेंड पर आप पर आलस्य आप पर हावी रहेगा. लव लाइफ पर इस सप्ताह अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। संयम के साथ कार्य करें तो बेहतर होगा. आपको छोटी दूरी की यात्रा भी करनी होगी. शुक्र और गुरु की युति से लव लाइफ मजबूत करने के कई अवसर प्राप्त होंगे.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

वीकेंड पर इस राशि के जातक धर्म कर्म के कार्य करें. किसी बड़े बुजुर्ग की मदद से जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी. इस सप्ताह दंपती के बीच अच्छे रिश्ते रहेंगे. कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की वजह से कष्ट और परेशानी का योग बना है. इस सप्ताह आपके पार्टनर आपसे शिकायत कर सकता है और रिश्ते में तनाव भी बढ़ सकता है.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, जो आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकती हैं. किसी परियोजना को पूरा करने में कुछ असमंजस और भ्रम हो सकता है. यह समय है अधिक सतर्क रहने का और ध्यानपूर्वक हर कदम उठाने का.स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है. खुद को आराम देने के लिए समय निकालें.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

इस सप्ताह आपको करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें. आपके प्रयासों का फल अब मिलने वाला है और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल हो सकती है. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ सकता है. लव पार्टनर एक दूसरे के करीब आएंगे.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होने की संभावना है. रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है. संवाद बनाए रखने की कोशिश करें. कार्यस्थल पर आपको कुछ नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इनका अच्छे से सामना करेंगे. संतुलित आहार और हल्का व्यायाम करें.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत में आपका कोई जरूरी काम बनेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में समय अनुकूल रहेगा एवं लव लाइफ में मन प्रसन्न रहेगा. किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. लव लाइफ में सुखद अनुभव प्राप्त करेंगे. प्रेम संबंध में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

किसी पुराने प्रोजेक्ट में अड़चन आ सकती है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. इस सप्ताह आपके लिए करियर में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं. कार्यस्थल पर किसी मुद्दे को लेकर आपकी राय विवादित हो सकती है. रिश्तों में थोड़ा तनाव आ सकता है, लेकिन समझदारी से काम लें.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

यह सप्ताह आपकी लव लाइफ के लिए सुकून लेकर आ रहा है. सुख साधनों में भी आज वृद्धि होगी. विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात तय होगी. आप किसी शुभ काम मे परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं. लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं. आपको प्रेमी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

इस सप्ताह रिश्तों में समझदारी बनी रहेगी. छोटे-मोटे झगड़े होने की संभावना है, लेकिन किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं. आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद, आपको परिणामों में थोड़ा समय लग सकता है. पुराने प्रोजेक्ट्स के लिए इसे ध्यान में रखते हुए काम करें.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत में किसी यात्रा को लेकर या फिर किसी नई शुरुआत को लेकर मन में उत्साह रहेगा. आप लव/लाइफ पार्टनर के साथ किसी शुभ काम में भाग ले सकते हैं. इस राशि के जातकों में ग्रहण योग बनने से आपके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है, लेकिन वीकेंड से पहले स्थिति में सुधार दिखेगा और गिले शिकवे दूर होंगे.
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत में धर्म कर्म में रुचि रहेगी. सप्ताह लव लाइफ में सुखद अनुभव रहेंगे एवं मन में आनंद छाया रहेगा. लव पार्टनर और प्रेमी के साथ मंदिर अथवा तीर्थयात्रा का संयोग बनेगा. इस राशि के जातक इस सप्ताह रोमांटिक समय बिताएंगे. इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ मे कोई सरप्राइज प्राप्त कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस दैनिक राशिफल की सामग्री प्राचीन ज्योतिषीय सिद्धांतों, ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों और सामान्य वैदिक गणनाओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है. किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय (जैसे विवाह, करियर, निवेश, स्वास्थ्य संबंधी निर्णय आदि) लेने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से व्यक्तिगत परामर्श अवश्य लें.
गलगोटियाज टाइम्स इस राशिफल की पूर्णत: सत्यता या इसके किसी भी प्रकार के प्रभाव की गारंटी नहीं देता.
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]














