Special Coverage
Nvidia CEO Jensen Huang Resigns: तीसरे अफेयर का दावा, जेनसन हुआंग ने क्यों दिया इस्तीफा?
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Friday, November 13, 2026
Last Updated On: Friday, November 13, 2026
अमेरिका की टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग तो छुपे रुस्तम निकले। उनके अफेयर की लिस्ट थमने का नाम नहीं ले रही है। इसके साथ ही उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। अभी तक हुआंग कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग के साथ अफेयर की वजह से चर्चाओं में थे, लेकिन अब उन पर दूसरे अफेयर के भी आरोप लग गए हैं। कौन है वो महिला और उनसे जेनसन का कैसा है रिश्ता, जानते हैं….
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Friday, November 13, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन के उन्हीं की कंपनी की एक सीनियर महिला के साथ कथित विवाहेत्तर संबंध थे। यह महिला अधिकारी एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल हैं। दोनों में कथित रिश्ते की चर्चा कंपनी के अंदर भी रही है। अंततः विवादों से भारी दबाव में आए हुआंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले 33 साल से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेटी क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया है। कंपनी का बोर्ड अब नए स्थायी सीईओ की तलाश शुरू करेगा।
अंतरंग हालत में देखा था होटल में
हुआंग और किम्बर्ली को एकसाथ होटल में पाया गया था। एनवीडिया से जुड़े पांच लोगों ने दोनों के कथित रिश्ते के बारे में जानकारी दी है। इनमें से 2 लोगों ने दावा किया है कि मार्च में सैन होजे, कैलिफोर्निया में एनवीडिया के कॉन्फ्रेंस के दौरान एक होटल में जेन्सेन और किम्बर्ली को अंतरंग स्थिति में पाया था।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे कई दावे
जेनसन के इस कथित सेकंड अफेयर का खुलासा ऐसे वक्त हुआ है जब उन पर पहले से ही एक चीनी महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने के आरोप हैं और यह महिला कथित रूप से चीनी जासूस है। जेनसन के पहले अफेयर की खबरें सामने आने के बाद उन्हें कंपनी से निकाले जाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि इस तरह की खबरें सोशल मीडिया पर ही हैं।
किम्बर्ली भी हैं शादीशुदा
रिपोर्ट के मुताबिक, 63 साल के जेनसन हुआंग को लेकर पहले ही यह बात सामने आ चुकी है कि वह शादीशुदा हैं। वहीं 48 साल की किम्बर्ली पॉवेल को लेकर भी यह दावा किया जा रहा है कि वह भी शादीशुदा हैं। किम्बर्ली एनवीडिया कंपनी की ही सीनियर अधिकारी हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, वह 2008 में एनवीडिया से जुड़ी थीं। वह हायर एजुकेशन और हेल्थकेयर सेक्टर में कंपनी की चिप टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़े कामकाज की निगरानी करती हैं।
मस्क ने की नौकरी की पेशकश
चीनी जासूसी के आरोपों में घिरे जेनसन हुआंग को अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का सपोर्ट मिला है। मस्क ने हुआंग पर कहा है कि अगर एनवीडिया उन्हें नौकरी से हटाती है, तो वे खुद उन्हें जॉब देंगे और उनके लिए यह सम्मान की बात होगी। हुआंग के लिए यह सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है। गुरुवार को ‘एक्स’ पर फाइनेंशियल ब्लॉग जीरोहेज के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए यूजर्स ने लिखा, ‘एलन प्लीज जेनसन को हायर करें’, जिसका जवाब देते हुए मस्क ने सकारात्मक रुख दिखाया। इस तरह उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह जेनसन को अपना समर्थन दिया है।




