Sports News
PAK vs SL Pitch report: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सुपर-4 का मुकाबला 23 सितंबर को, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, September 22, 2025
Last Updated On: Monday, September 22, 2025
PAK vs SL Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 में पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) के बीच 23 सितंबर को Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi में सुपर-4 का अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल की रेस में निर्णायक साबित हो सकता है. जानें पाकिस्तान और श्रीलंका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, PAK vs SL Weather & Pitch Report.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, September 22, 2025
PAK vs SL Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 के सुपर-4 चरण का यह मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका (PAK vs SL Asia Cup T20) के बीच अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मंगलवार, 23 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें इस चरण में अपने अभियान को मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी. भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे होगा. पाकिस्तान अपने अनुभव और बल्लेबाजी गहराई पर भरोसा करेगा, वहीं श्रीलंका स्पिन और ऑलराउंड प्रदर्शन से चौंकाने की कोशिश करेगा. आइए जानते हैं Sheikh Zayed Stadium की पिच रिपोर्ट, PAK vs SL head to head तथा अबू धाबी का मौसम कैसा रहेगा.
Match Venue & Timing
| Match Details | Information |
|---|---|
| Venue | Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi |
| Date | Tuesday, September 23, 2025 |
| Time | 8:00 PM IST |
| Match | PAK vs SL, Super Fours, 15th Match, Asia Cup 2025 |
PAK vs SL Pitch Report: अबू धाबी पिच रिपोर्ट
शेख जायेद स्टेडियम, अबू धाबी की पिच को हमेशा एक संतुलित सतह माना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबरी का मौका मिलता है. शुरुआती ओवरों में जब गेंद नई होती है, तो तेज गेंदबाजों को पिच से हल्की मूवमेंट और स्विंग का सहारा मिल सकता है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में थोड़ी दिक्कत होती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे बैटिंग आसान होती जाती है और रन बनाने के मौके बढ़ जाते हैं. वहीं दूसरी ओर, इस मैदान पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद नहीं मिलती. उन्हें विकेट निकालने के लिए अपनी लाइन और लेंथ पर विशेष ध्यान देना पड़ता है. अगर स्पिनर सटीक गेंदबाजी करें, तो वे मिड-ओवर्स में रन रोकने और बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस लिहाज से कहा जाए तो शेख जायेद स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनों के लिए एक बराबर का मुकाबला प्रस्तुत करती है.
| Sheikh Zayed Stadium Score Records | आंकड़े |
|---|---|
| Total matches | 97 |
| Batting first won | 45 |
| Bowling first won | 52 |
| 1st inn avg score | 138 |
PAK vs SL Weather Report: अबू धाबी का वेदर
अबू धाबी में सितंबर के अंतिम हफ्ते में मौसम गर्म और शुष्क रहता है. मैच के दौरान हल्की उमस हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. शाम को हल्की हवा चलने की उम्मीद है जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी. मुकाबला बिना किसी मौसम व्यवधान के पूरा होने की संभावना है.
- मौसम: आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं
- अधिकतम तापमान: 37 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियस
PAK vs SL Head to Head stats: हेड-टू-हेड आंकड़े
पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka head to head) हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमें 23 बार आमने-सामने आई हैं. यहां पाकिस्तान की टीम थोड़ी मजबूत दिखती है. पाकिस्तान की टीम ने 13 मुकाबले जीते हैं जबकि श्रीलंका की टीम 10 बार जीती है. ऐसे में दोनों के बीच ज्यादा फर्क नहीं है. देखना होगा कि श्रीलंका की टीम इस मैच को जीतकर बराबरी के आंकड़ों के नजदीक पहुंच पाती है या नहीं.
| टीम | मैच | पाकिस्तान जीता | श्रीलंका जीता | बेनतीजा |
|---|---|---|---|---|
| PAK vs SL | 23 | 13 | 10 | 00 |
यह भी पढ़ें :- Abhishek Sharma की बहन कोमल ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दे दी चेतावनी, अगले मैच को लेकर कह दी बड़ी बात













