Sports News
Abhishek Sharma की बहन कोमल ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दे दी चेतावनी, अगले मैच को लेकर कह दी बड़ी बात
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Monday, September 22, 2025
Last Updated On: Monday, September 22, 2025
भारत ने एशिया कप 2025 सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. इस जीत के हीरो बने ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 24 गेंदों में अर्धशतक जमाकर इतिहास रच दिया. उनकी शानदार पारी के बाद उनकी बहन कोमल का बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अभिषेक की सेंचुरी की उम्मीद जताते हुए पाकिस्तानी टीम को चेतावनी दी.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Monday, September 22, 2025
Abhishek Sharma Sister Komal Reaction Viral: भारत ने एशिया कप 2025 सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की. इस जीत के सबसे बड़े हीरो ओपनर अभिषेक शर्मा रहे. रविवार रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. मैच की पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी को छक्का लगाकर अभिषेक ने साफ कर दिया था कि उनका मूड आक्रामक है. भले ही फील्डिंग के दौरान उनसे एक-दो कैच छूटे, लेकिन बैटिंग में उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया. सिर्फ 24 गेंदों में अर्धशतक जड़कर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20I में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि शतक से वो चूक गए और 74 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनकी ये पारी ऐतिहासिक रही. इसी दमदार खेल की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. उनकी शानदार पारी के बाद उनकी बहन कोमल का रिएक्शन खूब सुर्खियों में है.
“हमें उनकी पहली सेंचुरी का इंतजार है”
- दरअसल, इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने अभिषेक शर्मा का पूरा परिवार दुबई स्टेडियम में मौजूद था. जब अभिषेक ने बल्ले से पाकिस्तान पर हमला बोला तो स्टैंड्स में उनका परिवार गर्व से झूम उठा.
- उनकी बहन कोमल ने मैच के बाद एक मीडिया को दिए बयान में कहा, “मैं इस खुशी को शब्दों में नहीं बता सकती. यह हमारे लिए सपनों जैसा है. हम कई बार एशिया कप देखने आए हैं लेकिन आज इंडिया-पाकिस्तान मैच में अभिषेक का ऐसा प्रदर्शन देखना अविश्वसनीय है.”
- उन्होंने आगे कहा, “उनका मैन ऑफ द मैच बनना गर्व का पल है. अब बस हमें उनकी पहली सेंचुरी का इंतजार है. मुझे यकीन है कि बहुत जल्द वो शतक भी बनाएंगे. उनके लिए आसमान ही सीमा है.”
अभिषेक की शानदार पारी
मैच की बात करें तो एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 मैच 21 सितंबर को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और ये फैसला टीम के पक्ष में आया. पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 171 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 7 गेंद बाकी रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय सलामी जोड़ी शुभमन गिल (47) और अभिषेक शर्मा (74) रन की मदद से टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की. इस मैच के दौरान टीम इंडिया ने अपनी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ भी जारी रखी और मैच के बाद पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जबकि कोच गंभीर ने खिलाड़ियों को सिर्फ अंपायर से हाथ मिलाने का ऑर्डर दिया.
यह भी पढ़ें :- IND vs PAK Playing-XI: सुपर-4 में भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11















