Sports News
Men’s vs Women’s Cricketer BCCI Salary: BCCI किस खिलाड़ी को देती है कितनी सैलरी?
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, November 4, 2025
Last Updated On: Tuesday, November 4, 2025
Men’s vs Women’s Cricketer BCCI Salary: क्या आप जानते हैं कि अब बीसीसीआई पुरुष और महिला खिलाड़ियों को प्रति मैच एक जैसी सैलरी देती है? हां, अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मैच फीस समान है, लेकिन सालाना कॉन्ट्रैक्ट में अभी भी बड़ा फर्क बना हुआ है. आइए जानते हैं भारतीय मेंस और वुमेंस क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सैलरी स्ट्रक्चर डिटेल में.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, November 4, 2025
Men’s vs Women’s Cricketer BCCI Salary: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते कुछ वर्षों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है चाहे बात मेंस टीम की लगातार जीतों की हो या महिला टीम की ऐतिहासिक कामयाबी की. भारतीय पुरुष टीम ने जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर देश का नाम रोशन किया, वहीं महिला टीम ने भी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की बल्कि इतिहास रच दिया. आइए जानते हैं बीसीसीआई के 2025 के सैलरी स्ट्रक्चर की पूरी डिटेल, जिसमें मेंस और वुमेंस दोनों टीमों के कॉन्ट्रैक्ट, मैच फीस और खिलाड़ियों की ग्रेडिंग शामिल है?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मेंस और वुमेंस दोनों खिलाड़ियों को एक समान प्रति मैच फीस देती है. बीसीसीआई पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और एक टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपये की बराबर सैलरी देती है.
महिला खिलाड़ियों की सलाना सैलरी (BCCI Central Contract For Women’s Cricketers)
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के मामले में अभी भी बड़ा अंतर है. महिला खिलाड़ियों में ए+ ग्रेड वालों को सालाना 50 लाख रुपये, ग्रेड बी को 30 लाख और ग्रेड सी को 10 लाख रुपये दिए जाते हैं.
ग्रेड A – 50 लाख रुपये सालाना (हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा)
ग्रेड B – 30 लाख रुपये सालाना (रेणुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष और शैफाली वर्मा)
ग्रेड C – 10 लाख रुपये सालाना (राधा यादव, अमनजोत कौर, उमा छेत्री और स्नेह राणा)
पुरुष क्रिकेटर्स की सलाना कमाई (BCCI Central Contract for Men’s Cricket Team)
वहीं, पुरुष क्रिकेटर्स की बात करें तो, ए+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये, ए ग्रेड को 5 करोड़, बी ग्रेड को 3 करोड़ और सी ग्रेड को 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है. यानी मैच फीस तो बराबरी मिलती है, लेकिन सालाना कॉन्ट्रैक्ट के स्तर पर अभी भी करीब 6.5 करोड़ रुपये का अंतर है..
ग्रेड A प्लस : 7 करोड़ रुये (विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज शामिल)
ग्रेड A : 5 करोड़ रुपये
ग्रेड B : 3 करोड़ रुपये
ग्रेड C : 1 करोड़ रुपये
वर्ल्ड कप जीत के बाद बढ़ी उम्मीदें
यह साफ दिखता है कि पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में महिला खिलाड़ियों की सैलरी अब भी काफी कम है. हालांकि अब दोनों की मैच फीस बराबर कर दी गई है, जो एक बड़ा कदम है. वर्ल्ड कप जीत के बाद महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब वक्त आ गया है जब महिला खिलाड़ियों की सैलरी भी उनके प्रदर्शन और योगदान के मुताबिक बढ़ाई जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें :- वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को ICC और BCCI से कितने करोड़ का मिला इनाम?













