Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 21 November 2025: तापमान में गिरावट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Thursday, November 20, 2025

Categories: Weather

Last Updated On: Thursday, November 20, 2025

kaisa rahega 21 november 2025 ka mausam weather update today
kaisa rahega 21 november 2025 ka mausam weather update today

Aaj Ka Mausam 21 November in Hindi: देशभर में सर्दी ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. उत्तर भारत में कोहरा, धुंध और ठंडी हवाओं का असर लगातार बढ़ रहा है. बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सुबह-शाम के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि मैदानी राज्यों में धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है.

Categories: Weather

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Thursday, November 20, 2025

Aaj Ka Mausam Friday 21 November 2025: नवंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान गिरने की रफ्तार तेज हो गई है. उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह की ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोग अब गुनगुने कपड़ों से निकलकर पूरी तरह गर्म कपड़ों की ओर बढ़ रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक भारी नमी, कोहरा और ठंडी हवाएं एक साथ मिलकर सुबह के समय सफर को मुश्किल बना रही हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य के करीब पहुंच चुका है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर साफ नजर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री और नीचे जा सकता है.

बिहार (Bihar) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में 21 नवंबर की सुबह पूरे राज्य में घना कोहरा और जमकर ठंडी हवा देखने को मिली, खासकर उत्तर बिहार के जिलों जैसे किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा में दृश्यता 300-500 मीटर तक ही रही जबकि पटना, नालंदा, नवादा और गया में हवा में नमी और ठंडक का मिश्रण बना रहा. न्यूनतम तापमान 11-13°C तक गिर चुका है और अधिकतम तापमान 25-27°C के बीच रहने का अनुमान है, लेकिन तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होती रहेगी. हवा की गति 8-12 किमी/घंटा रहेगी और अगले 48 घंटों में रात का तापमान और नीचे जाने की संभावना है, जिससे सुबह के समय कोहरा और घना हो सकता है. राज्य के ग्रामीण इलाकों में खेतों पर ओस की मोटी परतें दिखने लगी हैं और रबी फसलों के लिए यह नमी काफी उपयोगी मानी जा रही है, वहीं मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है; सर्दी की तीव्रता लगातार बढ़ती रहेगी.

दिल्ली-एनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

एनसीआर में आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में 21 नवंबर की सुबह बर्फीली हवा और प्रदूषण का डबल कॉम्बिनेशन देखने को मिला. न्यूनतम तापमान 10-11°C तक गिर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में सुबह के समय दृश्यता 200-350 मीटर के बीच रही. हवा की गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में पहुंच चुकी है और AQI औसत 380-420 के बीच दर्ज किया गया, जिससे सुबह की सैर और खुली हवा में समय बिताना खतरनाक हो गया है. दिन में हल्की धूप निकलेगी लेकिन शाम 5 बजे के बाद तापमान तेजी से नीचे जाएंगे और ठंडी हवाएं फिर तेज हो जाएंगी. अधिकतम तापमान 24-26°C के बीच रहने वाला है और अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2-3°C और गिर सकता है.

Noida Weather Today

loader-image
Noida
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 31°C
L: 26° H: 31°
clear sky
Wind 17 Km/h W
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
26°31°°C 0 mm 0% 17 Km/h 21 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
25°38°°C 0 mm 0% 23 Km/h 21 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday few clouds
weather icon
26°38°°C 0 mm 0% 14 Km/h 17 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
24°38°°C 0 mm 0% 9 Km/h 15 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
25°39°°C 0 mm 0% 13 Km/h 18 % 758 mmhg 0 mm/h

Ghaziabad Weather Today

loader-image
Ghaziabad
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 30°C
L: 24° H: 29°
clear sky
Wind 15 Km/h W
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
24°29°°C 0 mm 0% 16 Km/h 21 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
23°39°°C 0 mm 0% 24 Km/h 19 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
23°38°°C 0 mm 0% 15 Km/h 19 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
22°38°°C 0 mm 0% 11 Km/h 16 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
23°39°°C 0 mm 0% 14 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h

Gurugram Weather Today

loader-image
Gurugram
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 29°C
L: 24° H: 28°
clear sky
Wind 16 Km/h W
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
24°28°°C 0 mm 0% 16 Km/h 25 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
22°38°°C 0 mm 0% 26 Km/h 29 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
23°38°°C 0 mm 0% 16 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
23°38°°C 0 mm 0% 9 Km/h 17 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
24°39°°C 0 mm 0% 17 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h

Greater Noida Weather Today

loader-image
Greater Noida
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 29°C
L: 24° H: 28°
clear sky
Wind 15 Km/h W
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
24°28°°C 0 mm 0% 15 Km/h 23 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
23°39°°C 0 mm 0% 26 Km/h 23 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday few clouds
weather icon
23°38°°C 0 mm 0% 15 Km/h 19 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 12 Km/h 17 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
22°39°°C 0 mm 0% 15 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h

यूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उतर प्रदेश में आज का मौसम: उत्तर प्रदेश में 21 नवंबर को सर्दी का असर उत्तर, पश्चिम और पूर्व सभी हिस्सों में बराबर दिखाई दे रहा है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर में सुबह 5 बजे से ही घनी धुंध फैल गई और दृश्यता 200-300 मीटर तक सीमित रही, जबकि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और फतेहपुर में हल्का कोहरा और ठंडी हवा पूरे दिन बनी रही. पूर्वी यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती और देवरिया में न्यूनतम तापमान 12°C तक गिर गया है. अधिकतम तापमान 25-27°C के बीच रहेगा लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी थोड़ा कम महसूस होगा. हवा की गति 10-15 किमी/घंटा रहेगी, और IMD के अनुसार अगले 2 दिनों में पूरे प्रदेश में सुबह का कोहरा और घना हो सकता है. राज्य के कई जिलों में प्रदूषण स्तर बढ़ने के कारण सांस की दिक्कत वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Lucknow Weather Today

loader-image
Lucknow
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 25°C
L: 20° H: 24°
clear sky
Wind 9 Km/h N
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
20°24°°C 0 mm 0% 10 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
19°36°°C 0 mm 0% 15 Km/h 24 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
20°37°°C 0 mm 0% 14 Km/h 27 % 758 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 12 Km/h 25 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
22°39°°C 0 mm 0% 9 Km/h 28 % 758 mmhg 0 mm/h

उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड में 21 नवंबर की सुबह तापमान कई जगह शून्य के करीब पहुंचा और ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी के संकेत भी मिल रहे हैं. देहरादून में न्यूनतम तापमान 8°C और नैनीताल, मसूरी, टिहरी और औली में 2-4°C तक पहुंच गया है, जबकि बद्रीनाथ और केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया. सुबह के समय कोहरा और तीखी हवा के कारण ठंड और ज्यादा महसूस होती है. दिन में हल्की धूप निकलती है लेकिन शाम 4 बजे के बाद तापमान तेजी से नीचे आ जाता है. अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की स्थिति में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी बढ़ सकती है.

Dehradun Weather Today

loader-image
Dehradun
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 22°C
L: 12° H: 14°
clear sky
Wind 13 Km/h ENE
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Wednesday broken clouds
weather icon
12°14°°C 0 mm 0% 9 Km/h 57 % 761 mmhg 0 mm/h
Thursday few clouds
weather icon
11°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 59 % 763 mmhg 0 mm/h
Friday overcast clouds
weather icon
12°20°°C 0 mm 0% 10 Km/h 57 % 762 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
12°21°°C 0 mm 0% 7 Km/h 52 % 761 mmhg 0 mm/h
Sunday scattered clouds
weather icon
12°21°°C 0 mm 0% 10 Km/h 52 % 762 mmhg 0 mm/h

 हरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

हरियाणा में आज का मौसम: हरियाणा में 21 नवंबर की सुबह तापमान तेज़ी से गिरता हुआ दिखा, खासकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और यमुनानगर में हल्का कोहरा और तेज़ ठंडी हवा का असर साफ महसूस किया गया. न्यूनतम तापमान 9-11°C तक पहुंच चुका है जबकि दिन का तापमान 25-26°C के बीच रहेगा, हालांकि हवा में इतनी ठंडक है कि दिन में धूप निकलने के बाद भी गर्मी महसूस नहीं हो रही. हिसार, भिवानी, रोहतक और झज्जर में सुबह का तापमान और नीचे जाकर 8-10°C तक पहुंचने के आसार हैं. राज्य में हवा की गति 10-12 किमी/घंटा रहेगी और अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है. मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल बारिश या बादल छाने के कोई संकेत नहीं हैं लेकिन सर्दी अपनी रफ्तार और बढ़ाएगी.

Haryana Weather Today

loader-image
Haryana
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 27°C
L: 22° H: 26°
clear sky
Wind 17 Km/h W
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
22°26°°C 0 mm 0% 17 Km/h 27 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 28 Km/h 32 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 19 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 15 Km/h 17 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
23°38°°C 0 mm 0% 17 Km/h 21 % 758 mmhg 0 mm/h

हिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम: हिमाचल प्रदेश में 21 नवंबर को ठंड अपने चरम पर है, खासकर शिमला, कुल्लू, मनाली, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में. शिमला का न्यूनतम तापमान 3-5°C तक पहुंच गया है जबकि मनाली, काजा और केलांग में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया. दिन का तापमान 14-16°C के बीच रहने वाला है, लेकिन बर्फीली हवा के कारण ठंड इससे ज्यादा महसूस होती है. किन्नौर और रोहतांग पास में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, और आने वाले 24-48 घंटों में बर्फबारी और बढ़ सकती है. राज्य में पर्यटक स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है क्योंकि सर्दी का पीक सीजन शुरू हो गया है.

Shimla Weather Today

loader-image
Shimla
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 13°C
L: 10° H: 12°
clear sky
Wind 6 Km/h N
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
10°12°°C 0 mm 0% 11 Km/h 30 % 761 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
10°24°°C 0 mm 0% 15 Km/h 39 % 761 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
10°25°°C 0 mm 0% 12 Km/h 38 % 761 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
10°25°°C 0 mm 0% 16 Km/h 30 % 762 mmhg 0 mm/h
Sunday broken clouds
weather icon
11°25°°C 0 mm 0% 14 Km/h 26 % 761 mmhg 0 mm/h

पंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में आज का मौसम: पंजाब में 21 नवंबर को कोहरा और सर्द हवा दोनों ने मिलकर सुबह का मौसम बेहद ठंडा कर दिया. अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर और तरनतारन में दृश्यता 200-300 मीटर तक दर्ज की गई जबकि लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में नमी 90% तक पहुंच गई, जिससे ठंड पहले से ज्यादा महसूस हुई. न्यूनतम तापमान 7-9°C तक गिर चुका है और दिन का अधिकतम तापमान 23-25°C के बीच रहने वाला है. खेतों में ओस की मोटी परतें पड़ रही हैं और फसलों के लिए यह नमी फायदेमंद मानी जा रही है. पश्चिमी हवाओं के चलते रातें लगातार ठंडी हो रही हैं, और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 48 घंटों में तापमान 2°C और नीचे जा सकता है. फिलहाल बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

Chandigarh Weather Today

loader-image
Chandigarh
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 26°C
L: 22° H: 25°
clear sky
Wind 14 Km/h N
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
22°25°°C 0 mm 0% 13 Km/h 22 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 33 Km/h 28 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
20°37°°C 0 mm 0% 15 Km/h 33 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°38°°C 0 mm 0% 13 Km/h 23 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
21°39°°C 0 mm 0% 12 Km/h 18 % 758 mmhg 0 mm/h

राजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान में आज का मौसम: राजस्थान में 21 नवंबर को शुष्क ठंडी हवा ने सर्दी का असर काफी बढ़ा दिया है. जयपुर, अजमेर, अलवर और सीकर में न्यूनतम तापमान 9-11°C तक पहुंच गया है जबकि बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बारmer में दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी जहां अधिकतम तापमान 27-29°C तक रहेगा. लेकिन रात होते ही इन जिलों में भी तापमान तेजी से नीचे आ जाता है. दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में हल्का कोहरा और ठंडी हवा रही. हवा की गति 12-15 किमी/घंटा रहेगी और अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में रात का तापमान और गिरने की संभावना है. मौसम शुष्क है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है.

Rajasthan Weather Today

loader-image
Jaipur
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 26°C
L: 22° H: 25°
clear sky
Wind 13 Km/h NW
Clouds 0%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
22°25°°C 0 mm 0% 13 Km/h 21 % 760 mmhg 0 mm/h
Tomorrow clear sky
weather icon
21°35°°C 0 mm 0% 25 Km/h 27 % 760 mmhg 0 mm/h
Friday clear sky
weather icon
21°36°°C 0 mm 0% 18 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h
Saturday clear sky
weather icon
21°37°°C 0 mm 0% 10 Km/h 20 % 758 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
22°37°°C 0 mm 0% 14 Km/h 21 % 759 mmhg 0 mm/h

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा?

जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम: जम्मू-कश्मीर में 21 नवंबर को सर्द हवाओं ने तापमान को काफी नीचे पहुंचा दिया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1-2°C दर्ज किया गया है जबकि दिन का तापमान 13-15°C के आसपास रहने वाला है. गुलमर्ग और पहलगाम में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की परतें जमनी शुरू हो गई हैं. जम्मू, सांबा और उधमपुर में मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह की हवा तीखी महसूस हो रही है और तापमान 8-10°C तक पहुंच गया है. हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी रहेगी और अगले कुछ दिनों में ठंड में और इजाफा होने का अनुमान है.

Jammu Weather Today

loader-image
Jammu
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 25°C
L: 21° H: 23°
clear sky
Wind 12 Km/h WNW
Clouds 3%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today clear sky
weather icon
21°23°°C 0 mm 0% 8 Km/h 26 % 758 mmhg 0 mm/h
Tomorrow overcast clouds
weather icon
20°37°°C 0 mm 0% 21 Km/h 28 % 758 mmhg 0 mm/h
Friday overcast clouds
weather icon
19°35°°C 0 mm 0% 10 Km/h 31 % 757 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
21°36°°C 0 mm 0% 10 Km/h 25 % 757 mmhg 0 mm/h
Sunday broken clouds
weather icon
22°38°°C 0 mm 0% 9 Km/h 21 % 758 mmhg 0 mm/h

Srinagar Weather Today

loader-image
Srinagar
7:20 pm, Mar 4, 2026
weather icon 16°C
L: 12° H: 16°
overcast clouds
Wind 3 Km/h NNE
Clouds 88%
Rain Chance 0%
5 Days Forecast Hourly Forecast
Today overcast clouds
weather icon
12°16°°C 0 mm 0% 5 Km/h 35 % 764 mmhg 0 mm/h
Tomorrow few clouds
weather icon
10°24°°C 0 mm 0% 5 Km/h 43 % 766 mmhg 0 mm/h
Friday overcast clouds
weather icon
14°24°°C 0 mm 0% 6 Km/h 34 % 762 mmhg 0 mm/h
Saturday overcast clouds
weather icon
14°24°°C 0 mm 0% 15 Km/h 40 % 764 mmhg 0 mm/h
Sunday clear sky
weather icon
13°25°°C 0 mm 0% 5 Km/h 46 % 765 mmhg 0 mm/h
About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.

खास आकर्षण