अखिलेश का शिव मंदिर प्लान: क्या ये चुनावी चाल 2027 में बीजेपी की राम राजनीति को रोक पाएगी?

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, November 29, 2025

Last Updated On: Saturday, November 29, 2025

Akhilesh Shiv Temple Plan: 2027 चुनाव में बीजेपी की राम राजनीति पर असर डालने वाली अखिलेश की रणनीति और योजना.
Akhilesh Shiv Temple Plan: 2027 चुनाव में बीजेपी की राम राजनीति पर असर डालने वाली अखिलेश की रणनीति और योजना.

2027 के यूपी चुनाव से पहले राजनीति की बिसात करवट ले रही है. अखिलेश यादव अब सिर्फ विकास की बात नहीं कर रहे, बल्कि इटावा में बन रहे श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर के जरिए धार्मिक छवि भी गढ़ रहे हैं. 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और संभावित 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा ने सियासी माहौल गरमा दिया है. अब बड़ा सवाल कि क्या ये शिव कार्ड बीजेपी के राम कार्ड पर भारी पड़ेगा?

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Saturday, November 29, 2025

Akhilesh Shiv Temple Plan: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हवा तेज चल रही है. 2027 के चुनाव करीब आते ही राजनीतिक रणनीतियां बदल रही हैं और नेताओं की चालें भी. कभी विकास, कभी जाति समीकरण और अब धार्मिक आधार- इन सबके बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने एक ऐसा कदम उठाया है जो चुनावी राजनीति में नया मोड़ ला सकता है. सवाल बड़ा है- क्या शिव मंदिर का यह दांव बीजेपी की राम राजनीति को चुनौती दे पाएगा?

इटावा में आस्था की नई इबारत

इटावा के सैफई क्षेत्र में बन रहा श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थान नहीं, बल्कि अखिलेश की नई राजनीतिक छवि का प्रतीक माना जा रहा है. मुलायम सिंह यादव के दौर में शुरू हुई ये परियोजना अब अंतिम रूप ले चुकी है और इसमें 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, विशाल शिवलिंग, नंदी मंडप और ध्यान केंद्र शामिल हैं. यह मंदिर उत्तर भारत के बड़े शिवालयों में गिना जाएगा, और इसे लेकर अखिलेश ने अब खुलकर अपनी आस्था जगजाहिर करनी शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर भावनात्मक संदेश

अखिलेश यादव ने X पर एक पोस्ट लिखकर कहा-“पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है. ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है… आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें.”

इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई कि मंदिर पूरा होने के बाद अखिलेश एक ज्योतिर्लिंग यात्रा भी कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक उनकी यात्रा लिस्ट में केदारनाथ, सोमनाथ, महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ समेत 12 ज्योतिर्लिंग शामिल हो सकते हैं.

बदली हुई छवि: सेक्युलर से “समतावादी धार्मिक नेता” तक?

2022 और 2017 की हार के बाद अखिलेश समझ चुके हैं कि बीजेपी के धार्मिक नैरेटिव को नजरअंदाज करना आत्मघाती होगा. राम मंदिर का उद्घाटन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक भावनाओं का मुद्दा बीजेपी की मुख्य ताकत रहा है. ऐसे में अखिलेश अपनी छवि हिंदू विरोधी या केवल मुस्लिम समर्थक के रूप में नहीं रहने देना चाहते.

पिछले कुछ महीनों में वे धार्मिक आयोजनों में दिख रहे हैं- कभी मंदिर, कभी पूजा, कभी आध्यात्मिक यात्राएं. ये साफ संकेत है कि 2027 की लड़ाई विकास vs धार्मिक एजेंडा नहीं, बल्कि धार्मिक संतुलन vs धार्मिक ध्रुवीकरण की होगी.

क्या चुनावी फायदा मिलेगा?

विश्लेषकों की राय दो हिस्सों में बंटी है-

  • पहला पक्ष कहता है: यह कदम भाजपा के हिंदुत्व नैरेटिव को कमजोर कर सकता है और गैर-Yadav OBC तथा ब्राह्मण वोटरों को सपा की ओर लौटाने में मदद करेगा.
  • दूसरा पक्ष मानता है: बीजेपी के पास पहले से राम मंदिर, हिंदू राष्ट्रवाद और मजबूत जमीनी हिंदू वोटबैंक है. ऐसे में सिर्फ मंदिर बनवाने से राजनीतिक समीकरण बदलेंगे, ये सोचना जल्दबाजी होगी.

निष्कर्ष: 2027 में कैसा होगा असर?

अखिलेश का यह कदम सिर्फ मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नई राजनीतिक रणनीति की शुरुआत है- आस्था का सम्मान और राजनीति का संतुलन. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इटावा का शिव मंदिर राहुल गांधी की मंदिर राजनीति जैसा कदम साबित होगा? या फिर ये 2027 में भाजपा के राम नैरेटिव का मज़बूत जवाब बनेगा. फ़िलहाल इतना तय है- उत्तर प्रदेश की राजनीति में शिव बनाम राम की नई कहानी लिखी जा रही है… और इसका अंतिम फैसला जनता करेगी.

यह भी पढ़ें :- दिल्ली में वायु प्रदूषण का क्या है सॉल्यूशन, DSS के डेटा ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें