झारखंड में बेपटरी हुई रेल, निशाने पर आए रेलमंत्री

Authored By: सतीश झा

Published On: Tuesday, July 30, 2024

train accident of mumbai-howrah express in jharkhand
train accident of mumbai-howrah express in jharkhand

हाल के दिनों में कई जगह रेल हादसा हो रहा है। यात्री घायल होते हैं। घंटों तक आवागमन बाधित रहती है। नेताओं की बयानबाजी होती है और मामला रफा-दफा। लेकिन, झारखंड में बेपटरी हुई रेल की बात संसद से लेकर सड़क तक हो रही है।  ट्रेन दुर्घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।हर कोई रेल मंत्री पर आरोप लगा रहा है।

हावड़ा से मुंबई जाने वाली मुंबई-हावड़ा मेल की कुल 18 बोगियों के बेपटरी हो जाने की घटना बेहद दुखद है। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर ट्रेन का परिचालन ठप हो गया है। रेलवे के अधिकारी इस रूट पर परिचालन को फिर से सुचारू रूप से बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने रेल सुरक्षा के मामले में सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड पर निशाना साधते हुए कहा, “ये सरकार रेल दुर्घटनाओं में रिकॉर्ड बनाना चाहती है. उनके पास रिकॉर्ड संख्या में पेपर लीक और अब रेलवे दुर्घटनाएं थीं। यह सरकार सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है. लोगों की जान जा रही है। सरकार को इस बारे में कुछ करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।”

SP मुकेश कुमार लुनायत ने कहा, “पुलिस को सुबह करीब 4:00 बजे रेल के पटरी से उतरने की सूचना मिली।पुलिस मौके पर पहुंची,घायलों को रेस्क्यू कर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची…रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है।बहाली का काम जारी है। झारखंड में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना पर सीनियर DCM आदित्य कुमार चौधरी ने कहा, “ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। घटना में 2 लोगों की मृत्यु है और 5 घायल लोगों का इलाज चल रहा है…रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है और बहाली का काम जारी है

“हम घटनास्थल पर आए हुए हैं सरकार के मंत्री”

झारखंड में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना पर झारखंड स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, ” “हम घटनास्थल पर आए हुए हैं इस विपदा की खड़ी में सुबह से हमारे जिला अधिकारी, SP, पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है। मतृक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे और उन्हें स्वास्थ्य संबंध जो जरूरत पड़ेगी वो दिया जाएगा।

झामुमो सांसद महुआ माजी ने कही ये बात

झारखंड में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना पर JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, “यह दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं…मैं केंद्र सरकार से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने इस बार बजट में रेल की बात नहीं की, लगातार रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं, आप क्या कर रहे हैं?, आप जनता के प्रति उत्तरदायी हैं या नहीं?”

“शर्मनाक उदासीनता” का आरोप

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर हमला करते हुए उन्हें “रील मिनिस्टर” कहा और ट्रेनों में भीड़भाड़ की आलोचना करते हुए कहा, “लोग शौचालयों में यात्रा कर रहे हैं लेकिन सरकार को शर्म नहीं आती।”  दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर सवाल उठाया और उस पर “शर्मनाक उदासीनता” का आरोप लगाया। चतुर्वेदी ने कहा, “कई मौतों और आज तक कोई जवाबदेही नहीं होने के कारण, मुझे लगता है कि इसका भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मुआवजे की घोषणा करें, जांच का वादा करें और दूसरे पीआर इंस्टाग्राम रील पर आगे बढ़ें।”

सीएम ममता बनर्जी ने उठाए ये सवाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “मैं गंभीरता से पूछती हूं: क्या यह शासन है? लगभग हर हफ्ते बुरे सपने की यह श्रृंखला, रेलवे पटरियों पर मौतों और चोटों का यह अंतहीन सिलसिला: हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे? क्या भारत सरकार की संवेदनहीनता का कोई अंत नहीं होगा?”

पंजाब में भी हुई है रेल की ये घटना

फिरोजपुर में जम्मू-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन को बम की धमकी के बाद रोक दिया गया है। यह घटना गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है और पुलिस तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तुरंत कार्रवाई में जुट गए हैं। जम्मू तवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19926) जो जम्मू से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी, को पंजाब के फिरोजपुर के कासू बेगू स्टेशन पर रोक दिया गया।बम की धमकी की सूचना पश्चिम बंगाल में पंजीकृत एक मोबाइल नंबर के माध्यम से रेल मदद ऐप का उपयोग करके दी गई थी। यह ऐप यात्रियों को शिकायत दर्ज करने और वास्तविक समय में उनकी शिकायतों की स्थिति की जांच करने की अनुमति देता है।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें