Sports News
एथलेटिक्स (Athletics)
Sports News
Last Updated: November 18, 2024
पश्चिम बंगाल के तैराकों ने चौथी राष्ट्रीय फ़िनस्विमिंग चैंपियनशिप 2024 में पूरे प्रभुत्व के साथ स्विमिंग पूल पर राज करते हुए कुल 151 पदकों के साथ टीम चैंपियनशिप का ताज जीता। उसके खाते में 67 स्वर्ण, 43 रजत और 41 कांस्य पदक रहे।
Athletics
Last Updated: October 24, 2024
भारत की पहली शूटिंग लीग जल्द ही शुरू हो सकती है, जिसकी घोषणा भारत में ओलंपिक खेल की शासी संस्था, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने की है। इस शूटिंग लीग को फिलहाल शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) नाम दिया गया है।
Athletics
Last Updated: October 22, 2024
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में वर्ष 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल से क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन के अलावा कुश्ती, निशानेबाजी, टेबल टेनिस एवं स्क्वैश जैसे प्रमुख खेलों को हटा दिया गया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अनुसार, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सिर्फ 10 स्पोर्ट प्रोग्राम पर फोकस होगा। चार सालों में होने वाले इस मेगा-इवेंट के 23वें संस्करण का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक होगा।
Paralympics
Last Updated: August 31, 2024
पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत की अवनि लखेरा ने देश का मान बढ़ाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने भारत के पैरालंपिक अभियान की शुरुआत एक धमाकेदार अंदाज में की है।
Sports
Last Updated: August 18, 2024
18 अगस्त को भारत सहित चार देशों के 3500 रनर्स विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़ लगाएंगे। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 17वें पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 6वीं आबू रोड से माउंट आबू इंटरनेशनल हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है।
Olympics 2024
Last Updated: August 7, 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 में एक और भारतीय एथलीट ने इतिहास रचा। पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत के अविनाश साबले फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बन गए हैं। साबले ने रेस की शुरुआत काफी अच्छी की। पहले 1000 मीटर तक वह सबसे आगे रहे। हालांकि, 2000 मीटर पूरा करने के बाद वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए। ये दूरी उन्होंने 5 मिनट और 28.7 सेकेंड में पूरी की। रेस पूरी करने तक वह पांचवें स्थान पर खिसक गए। इस तरह उन्होंने पांचवें नंबर पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
पेरिस ओलंपिक 2024 पदक तालिका
Rank | Country | Total | |||
---|---|---|---|---|---|
1 | USA | 40 | 44 | 42 | 126 |
2 | CHN | 40 | 27 | 24 | 91 |
3 | JPN | 20 | 12 | 13 | 45 |
4 | AUS | 18 | 19 | 16 | 53 |
5 | FRA | 16 | 26 | 22 | 64 |
6 | NED | 15 | 7 | 12 | 34 |
7 | GBR | 14 | 22 | 29 | 65 |
8 | KOR | 13 | 9 | 10 | 32 |
9 | ITA | 12 | 13 | 15 | 40 |
10 | GER | 12 | 13 | 8 | 33 |
71 | IND | 0 | 1 | 5 | 6 |