Special Coverage
पीएम मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा: सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई
Authored By: Mazhar Pathan
Published On: Wednesday, October 7, 2026
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे होने के खास मौके पर दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, जापान के प्रधानमंत्री और देश-विदेश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश भेजे.
Authored By: Mazhar Pathan
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
PM Modi Vinayak Temple: 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और ठीक 25 साल बाद बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को उन्होंने सरकार के मुखिया के तौर पर अपने कार्यकाल के 25 साल पूरे कर लिए. इस ऐतिहासिक मौके की शुरुआत उन्होंने दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना(PM Modi Temple Visit) के साथ की.
विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना
बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) दिल्ली के श्री विनायक मंदिर पहुंचे(PM Modi Temple Visit) और भगवान गणेश के दरबार में हाजिरी लगाई. उन्होंने गर्भगृह में दर्शन किए और विधिवत आरती की. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, “आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे.”
जापान के पीएम समेत कई नेताओं ने दी बधाई
इस खास मौके पर देश ही नहीं, विदेश से भी बधाई संदेश आए. जापान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज और देश के विकास के लिए खुद को समर्पित किया है. उन्होंने 2001 से मुख्यमंत्री के तौर पर शुरू हुए मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए भारत के विकास में उनके खास योगदान की सराहना की.
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे करना अपने आप में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में मोदी की यात्रा ने समावेशी विकास की सोच को एक राष्ट्रव्यापी मिशन में बदल दिया है.
इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को बधाई दी.
केंद्रीय कैबिनेट ने भी पारित किया प्रस्ताव
इस मौके को खास बनाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी एक विशेष प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री के इस 25 साल के सफर को रेखांकित किया. प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की गई ‘स्वागत’ जैसी पारदर्शी जन-शिकायत निवारण व्यवस्था से लेकर केंद्र में प्रधानमंत्री के तौर पर हुए बड़े बदलावों तक, उनके प्रशासनिक सफर का जिक्र किया गया.
गुजरात से लेकर दिल्ली तक का सफर
प्रधानमंत्री मोदी का यह सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री(Modi 25 Years in Politics) बनने से शुरू हुआ था. गुजरात में करीब 12 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद वे 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने, और तब से लगातार तीन बार इस पद पर बने हुए हैं. उनके समर्थक इस पूरी यात्रा को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर आधारित बताते हैं.
वडनगर से वाराणसी तक मोटरसाइकिल रैली
इस मौके को और यादगार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के गृह नगर वडनगर से वाराणसी तक ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत एक मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई है, जो बुधवार को वाराणसी पहुंची. बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा था.
प्रधानमंत्री का संदेश- “140 करोड़ भारतीयों का आभार”
अपने 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi 25 Years) ने एक संदेश में कहा कि लोगों की सेवा के इन 25 वर्षों के लिए वे 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे के आगे नतमस्तक हैं, और आने वाले समय में और ज्यादा प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा करने के लिए तत्पर हैं.
यह भी पढ़ें :- PM Modi के 25 साल पूरे, यूपी में ‘सेवा संकल्प’ का मेगा प्लान,CM Yogi ने गिनाईं उपलब्धियां




