PM Modi के 25 साल पूरे, यूपी में ‘सेवा संकल्प’ का मेगा प्लान,CM Yogi ने गिनाईं उपलब्धियां

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Wednesday, October 7, 2026

Last Updated On: Wednesday, October 7, 2026

PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर यूपी में सेवा संकल्प अभियान
PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर यूपी में सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर यूपी में 'सेवा संकल्प' अभियान की तैयारी है. CM योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के कार्यकाल और उपलब्धियों को याद करते हुए मेगा प्लान की जानकारी दी.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Last Updated On: Wednesday, October 7, 2026

PM Modi 25 Years: 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और ठीक 25 साल बाद 7 अक्टूबर 2026 को वे सरकार के मुखिया के तौर पर अपने कार्यकाल के 25 साल पूरे कर चुके हैं. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और उनकी इस यात्रा को “गांव से ग्लोबल” तक का सफर बताया. इसी उपलक्ष्य में यूपी में पहले से चल रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है.

सीएम योगी ने क्या कहा

बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) को बधाई दी. उन्होंने लिखा कि ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को जीवन का ध्येय मानकर भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर समर्पित प्रधानमंत्री मोदी का सरकार के मुखिया के रूप में 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होना सभी के लिए हर्ष का अवसर है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक पद पर यह 25 साल जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को दर्शाते हैं.

(PM Modi News) इससे पहले लखनऊ के हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पीएम मोदी की इस यात्रा को गांव से ग्लोबल और जनसेवा से राष्ट्र सेवा की यात्रा करार दिया था. उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘सेवा ज्योति’ को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों तक ले जाने का आह्वान किया, ताकि पीएम मोदी के 25 वर्षों के सफर को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और लोगों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जा सके.

कब और क्यों शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’

  • सीएम योगी ने पहले ही 12 सितंबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस अभियान का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि 7 अक्टूबर 2026 को मोदी जी का गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के 25 वर्ष पूर्ण होने का दिन है, और इस यशस्वी यात्रा का अभिनंदन करने के लिए राज्य सरकार और संगठन ने मिलकर यह योजना तैयार की है.
  • इसी के चलते पीएम मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक एक महीने लंबा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसका लक्ष्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सुशासन की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है.
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी इस अभियान पर कहा था कि जन सेवा ही प्रभु सेवा का मूल भाव है, और इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया जा रहा है.

826 विकासखंडों और 762 नगर निकायों तक पहुंच

सीएम योगी ((CM Yogi) के मुताबिक इस अभियान के तहत 29-30 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 826 विकासखंडों और 762 नगर निकायों में ‘सेवा सेतु’ अभियान चलाया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जमीनी स्तर तक पहुंच सके. इसके अलावा उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के कार्यक्रमों को भी इसी सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा गया है. सरकार और संगठन, दोनों अलग-अलग थीम के साथ इन आयोजनों को आगे बढ़ा रहे हैं.

मोदी के संघर्ष भरे सफर का जिक्र

सीएम योगी (CM Yogi) ने इससे पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के साथ न तो सत्ता की कोई वंश परंपरा थी और न ही कोई विरासत, बल्कि उन्होंने अपने संघर्ष से अपनी पहचान बनाई. उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, और तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री ने ‘चरैवेति-चरैवेति’ यानी लगातार चलते रहने, न रुकने और न थकने के मंत्र को अपनाया है.

अन्य राज्यों में भी चला ऐसा ही अभियान

सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार प्रकट करने का एक माध्यम है. वहीं उत्तराखंड में भी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह का अभियान चलाने की जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी थी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी लिया संज्ञान

बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल पूरे करने पर इस अहम पड़ाव का जिक्र किया. यह राजनीतिक सफर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी नियुक्ति के साथ शुरू हुआ था, और 2014 से वे लगातार देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं.

यह भी पढ़ें :- Modi सरकार में बड़े फेरबदल की आहट! 13 मंत्री पद खाली, किसकी होगी एंट्री और किसका बदलेगा मंत्रालय?

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें