सानिया मिर्जा ने निजी जिंदगी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं
Authored By: Mazhar Pathan
Published On: Thursday, November 12, 2026
Updated On: Thursday, November 12, 2026
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शो 'डबल डेट' में अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है और भविष्य को लेकर भी वह कुछ नहीं जानतीं।
Authored By: Mazhar Pathan
Updated On: Thursday, November 12, 2026
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक बार फिर चर्चा में हैं. वो किसी मुकाबले या उपलब्धि को लेकर नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर दिए गए एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. लंबे समय से सानिया की जिंदगी और उनके रिश्तों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। अब इस को लेकर उन्होंने खुद सामने आकर चुप्पी तोड़ दी है। सानिया ने कहा है कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है।
इतना ही नहीं, उन्हें यह भी नहीं पता कि भविष्य में उनकी जिंदगी में कोई आएगा या नहीं। सानिया का यह बयान अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के टॉक शो ‘डबल डेट’ में सामने आया। इस शो में वह अपनी करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता फराह खान के साथ पहुंची थीं। बातचीत के दौरान जब उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया, तो सानिया ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया।
कॉफी डेट के सवाल पर सानिया ने क्या कहा?
शो के दौरान नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने सानिया से पूछा कि क्या हाल ही में किसी ने उन्हें कॉफी डेट के लिए पूछा है। इस सवाल पर उन्होंने अपने पुरुष दोस्तों से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया।
सानिया ने बताया कि उनके पुरुष दोस्त अक्सर उन्हें अपने साथ लड़कों की ट्रिप पर बुलाते हैं। हालांकि, वहां उन्हें किसी संभावित पार्टनर की तरह नहीं, बल्कि अपने दोस्तों में से एक दोस्त की तरह देखा जाता है। यानी उनके पुरुष मित्रों के साथ अच्छी दोस्ती तो है, लेकिन इस वजह से किसी रोमांटिक रिश्ते का संकेत नहीं मिलता। बातचीत के दौरान जब फराह खान ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके कुछ दोस्त उनसे सानिया के सिंगल होने के बारे में पूछते रहते हैं तब सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर सीधा जवाब दिया।
‘मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है’
सानिया ने कहा, ‘मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है और मुझे नहीं पता कि भविष्य में कोई होगा भी या नहीं।’ उनका उनके इस जवाब से काफी हद तक अगर मगर वाला मामला साफ़ हो जाता है और ये भी स्पष्ट है की वह किसी रिश्ते में नहीं हैं।
हालांकि, उनके बयान का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि उन्होंने भविष्य में किसी रिश्ते की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आगे उनकी जिंदगी में क्या होगा। आमतौर पर मशहूर हस्तियों की निजी जिंदगी को लेकर छोटी-छोटी बातों पर भी अटकलें लगने लगती हैं। लेकिन सानिया ने अपने जवाब में न तो किसी नए रिश्ते का संकेत दिया और न ही भविष्य को लेकर कोई घोषणा की।
2010 में शोएब मलिक से हुई थी शादी
2010 में हुई भारत और पाकिस्तान के दो चर्चित खिलाड़ियों की शादी काफी सुर्खिये में रही थी। दोनों ने अप्रैल 2010 में हैदराबाद में शादी की थी। काई सालो तक दोनों की शादी की खूब चर्चा रही। साल 2018 में उनके बेटे इजहान मिर्जा मलिक का जन्म हुआ। हालांकि, बाद के वर्षों में दोनों के रिश्ते में दूरी आने की खबरें सामने आईं। अब सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी की चर्चा उनके पूर्व पति और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ रिश्ते के कारण भी होती है।
जनवरी 2024 में शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की। इसके बाद सानिया के परिवार की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई कि सानिया और शोएब कुछ महीने पहले ही तलाक ले चुके थे। परिवार ने उस समय लोगों से सानिया की निजता का सम्मान करने और उनकी निजी जिंदगी को लेकर अटकलें नहीं लगाने की अपील भी की थी।
तलाक के बाद निजी जिंदगी को लेकर कम बोलीं सानिया
शोएब मालिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा ने कभी पब्लिक्ली खुल कर बात नहीं की उन्होंने कबि अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की और अपने काम और परिवार पर ध्यान दिया हालांकि उनके निजी जीवन को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। नवंबर 2025 में द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सानिया की उस बातचीत का जिक्र किया गया था, जिसमें उन्होंने बेटे इजहान की परवरिश और अलग-अलग देशों में रहने के कारण सह-अभिभावक बनने की चुनौतियों पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि अकेले बच्चे की जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता, खासकर तब जब काम और परिवार दोनों के बीच संतुलन बनाना पड़े।
यह पहलू उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। सानिया सिर्फ एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक मां भी हैं। ऐसे में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी किसी भी खबर को उनके परिवार और निजता के संदर्भ में भी देखना जरूरी है।
टेनिस में बनाई ऐसी पहचान, जिसे भुलाना आसान नहीं
टेनिस कोर्ट पर अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाली सानिया मिर्जा ने भारतीय टेनिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। साल 2005 में वह डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद डबल्स में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।
साल 2015 में सानिया दुनिया की नंबर एक महिला डबल्स खिलाड़ी बनीं। डब्ल्यूटीए के रिकॉर्ड के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। इनमें तीन महिला डबल्स और तीन मिक्स्ड डबल्स खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2023 में पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा।
उनका खेल करियर भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी मिसाल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता हासिल करने के साथ उन्होंने यह भी दिखाया कि खेल की दुनिया में भारतीय महिलाएं शीर्ष स्तर पर अपनी जगह बना सकती हैं।
रिश्तों पर नहीं, अपने फैसलों पर है सानिया का जोर
सानिया का ताजा बयान किसी नए रिश्ते की घोषणा नहीं है। यह उनकी मौजूदा निजी स्थिति के बारे में एक सीधा जवाब है। उन्होंने भविष्य को लेकर भी कोई निश्चित बात नहीं कही। इसलिए इस बयान को दूसरी शादी या नए पार्टनर से जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
फिलहाल सानिया ने इतना ही बताया है कि उनकी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है। उनके इस जवाब ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है, लेकिन उनकी बात का असली मतलब यही है कि निजी जिंदगी के फैसले वह अपने समय और अपनी इच्छा से लेना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।












