धोनी का झारखण्ड से क्यों है खून का रिश्ता, रांची का वो लड़का जो भारत का कप्तान बन गया
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Tuesday, November 17, 2026
Updated On: Tuesday, November 17, 2026
44 साल की उम्र में आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उत्तराखंड से निकलकर उनका परिवार देश के सुदूर राज्य झारखण्ड पहुंचा। उनके फैंस कहते हैं, धोनी नहीं तो CSK नहीं। रांची के एक छोटे से घर से निकलकर दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशर बनने की कहानी, यही धोनी हैं। कैसे उनका करियर परवान चढ़ा और किस तरह उनके जीवन में संघर्ष का दौर चला, जानते हैं सब कुछ…
Authored By: Rajeev Mandal
Updated On: Tuesday, November 17, 2026
धोनी कहां के हैं, ये पूछना ही बेकार है। बच्चा-बच्चा जानता है, वो रांची के हैं, लेकिन उनकी कहानी रांची से शुरू नहीं हुई थी। उनके पिता पान सिंह धोनी उत्तराखंड के अल्मोड़ा से रांची आए थे। मेकॉन में जूनियर नौकरी करते थे। यहीं रांची के मधुबन इलाके में 7 जुलाई 1981 को महेंद्र सिंह धोनी पैदा हुए।
परिवार में कौन-कौन है?
घर बहुत साधारण था। पिता पान सिंह, मां देवकी देवी, बड़ी बहन जयंती और बड़े भाई नरेंद्र। नरेंद्र आजकल राजनीति में हैं। बहन जयंती टीचर हैं। मां हाउसवाइफ थीं। धोनी की अपनी फैमिली अब छोटी सी है। पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा। साक्षी से उनकी शादी 2010 में हुई थी। जीवा अब सबकी लाडली है, हर मैच में दिख जाती है। धोनी खुद बहुत कम बोलते हैं अपने परिवार पर। कहते हैं, परिवार ही मेरी असली ताकत है।
झारखंड से कैसा रिश्ता है?
झारखंड से उनका रिश्ता खून का है। जब वो छोटे थे, झारखंड बिहार का हिस्सा था। बाद में 2000 में झारखंड अलग राज्य बना। धोनी तब तक रांची के लिए खेलने लगे थे। रांची के लोग उनको अपना बेटा मानते हैं। आज भी वो रांची में ही रहते हैं। उनका बड़ा फार्म हाउस वहीं है। जहां वो बाइक, कुत्ते, खेती सब संभालते हैं।
क्या कहते हैं रांची को लेकर धोनी
वो कहते हैं, मुंबई-दिल्ली में घर ले सकता था, पर सुकून रांची में ही है। झारखंड सरकार ने उनको सम्मान भी दिया है। रांची में उनके नाम पर स्टैंड भी है।
खेल करियर कैसे शुरू हुआ?
धोनी पहले क्रिकेटर नहीं, फुटबॉलर थे। स्कूल में वो गोलकीपर थे। उनके स्कूल कोच केशव बनर्जी ने उनको कहा, तुम विकेटकीपिंग करके देखो। वहीं से बात शुरू हुई। फिर वो कमांडो क्रिकेट क्लब से खेले। फिर Vinoo Mankad ट्रॉफी में बिहार के लिए खेले।
पैसों की तंगी थी, इसलिए की रेलवे में नौकरी
पैसों की तंगी थी। इसलिए उन्होंने खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर TTE की नौकरी भी की। 2001 से 2003 तक वो वहां टिकट चेक करते थे। रात में स्टेशन पर ही प्रैक्टिस करते थे।कहते हैं, उसी नौकरी ने उनको धैर्य सिखाया।
बांग्लादेश के खिलाफ उनका वनडे डेब्यू किया
2004 में बांग्लादेश के खिलाफ उनका वनडे डेब्यू हुआ। पहली गेंद पर 0 पर आउट हो गए। सबने कहा, ये नहीं चलेगा। पर अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ 148 रन मारकर उन्होंने सबका मुंह बंद कर दिया। फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2007 में T20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी। तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान।
IPL में उनका रिकॉर्ड
IPL में धोनी मतलब चेन्नई सुपर किंग्स। 2008 से वो CSK के कप्तान हैं। बीच में 2 साल जब CSK बैन हुई, तब वो पुणे गए। पर वापस आते ही फिर पीले रंग में आ गए। उनके नाम पर 5 IPL ट्रॉफी हैं – 2010, 2011, 2018, 2021, 2023। 2 चैंपियंस लीग भी जीती है। बल्ले से भी वो कम नहीं हैं। IPL में 5000 से ज्यादा रन हैं। 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले कप्तान भी वही हैं। उनकी कप्तानी में CSK 10 बार फाइनल में पहुंची है। ये रिकॉर्ड किसी के पास नहीं है। लोग उनको थाला कहते हैं। थाला मतलब लीडर। चेन्नई में उनको भगवान की तरह पूजा जाता है।
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।












