98वीं पुण्यतिथि पर विशेष: लाला लाजपत राय नहीं होते तो आजादी की कहानी अधूरी होती

Authored By: Rajeev Mandal

Published On: Tuesday, November 17, 2026

Updated On: Tuesday, November 17, 2026

Lala Lajpat Rai 98th Death Anniversary, पंजाब केसरी का योगदान

आज 17 नवंबर है। आज ही के दिन 1928 में भारत ने अपना एक शेर खो दिया था। नाम-लाला लाजपत राय उनको लोग प्यार से ‘पंजाब केसरी’ कहते थे। केसरी मतलब शेर। और वो थे भी शेर। आजादी की लड़ाई में उनका नाम और कम दोनों बेहद महत्वपूर्ण है। आज उनकी 98 वीं पुण्यतिथि है। जानते हैं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और संघर्ष को…

Authored By: Rajeev Mandal

Updated On: Tuesday, November 17, 2026

उनकी असली ताकत क्या थी?

पैसा नहीं, पद नहीं। उनकी ताकत थी उनकी बेबाकी। वो मंच पर खड़े होकर अंग्रेजों को ललकारते थे। उनमें गजब की दिलेरी, आत्मविश्वास और संवेदनशीलता थी। उस जमाने में जब लोग अंग्रेज अफसर के सामने सिर झुकाते थे, लाला जी आंख में आंख डालकर बात करते थे। वो मानते थे, आजादी भीख में नहीं मिलती। उसके लिए खड़ा होना पड़ता है, चोट खानी पड़ती है।

आजादी की लड़ाई में वो सबसे अलग क्यों थे?

क्योंकि वो सिर्फ भाषण नहीं देते थे। वो जमीन पर काम करते थे। लाल-बाल-पाल की तिकड़ी ने पूरे देश में स्वदेशी की अलख जगाई। उन्होंने कहा, विदेशी कपड़े जलाओ, अपनी चीजें अपनाओ। और फिर आया 1928। साइमन कमीशन। जिसमें एक भी भारतीय नहीं था। लाला जी ने कहा, हम इसका विरोध करेंगे। लाहौर में शांत जुलूस निकल रहा था। अंग्रेजों ने लाठियां चलाईं। सांडर्स नाम के अफसर ने लाला जी की छाती पर लाठी मारी। वो गिर गए। फिर उठ नहीं पाए।

मरने से पहले उन्होंने कहा था, मेरी एक-एक चोट अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करेगी। उनकी मौत ने भगत सिंह को हिला दिया। भगत सिंह ने उनकी मौत का बदला लिया। और उनके इस बेखौफ काम से देश भर में नौजवान जाग गए।

उनका योगदान सिर्फ आंदोलन नहीं था

बहुत कम लोग जानते हैं कि लाला जी ने देश के लिए क्या-क्या बनाया। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक बनाया, ताकि भारतीयों का पैसा भारतीयों के काम आए।

शिक्षा के क्षेत्र में रहा अतुलनीय योगदान

उन्होंने DAV स्कूल खोले, ताकि हमारे बच्चे अपनी संस्कृति के साथ पढ़ सकें। उन्होंने अमेरिका में जाकर भारत की आवाज उठाई। दुनिया को बताया कि अंग्रेज भारत को लूट रहे हैं। वो लेखक भी थे, पत्रकार भी थे। उनकी कलम से अंग्रेज डरते थे।

अगर वो कुछ साल और रहते तो?

इतिहास में ये अगर-मगर हमेशा रहेगा। अगर लाला जी 10-15 साल और जी जाते, तो शायद कांग्रेस की दिशा कुछ और होती। गांधी जी की अहिंसा और सुभाष-भगत सिंह के रास्ते के बीच वो एक पुल थे। वो अर्थव्यवस्था को समझते थे। वो कहते थे, पहले आर्थिक रूप से मजबूत बनो। शायद आजादी के बाद भारत ने जो रास्ता चुना, वो कुछ और होता।

और बंटवारे के समय उनकी आवाज सबसे मजबूत होती। क्योंकि वो हिंदू-मुस्लिम दोनों के नेता थे, पर देश तोड़ने के सख्त खिलाफ थे। आज उनको याद करना मतलब सिर्फ एक फोटो पर माला चढ़ाना नहीं है। उनको याद करना मतलब ये याद रखना कि आजादी मुफ्त में नहीं मिली थी। किसी ने अपनी छाती पर लाठी खाई थी, तब जाकर हम यहां तक पहुंचे हैं।

About the Author: Rajeev Mandal
वरिष्ठ पत्रकार राजीव मंडल पिछले 25 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दैनिक जागरण (लखनऊ) से बतौर कॅरियर की शुरुआत हुई। गलगोटिया टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने से पहले राजीव ने टीवी इंडस्ट्री-ईटीवी और नेपाल वन न्यूज चैनल- में भी काम किया। इसके अलावा राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ 19 वर्षों तक इनका साथ रहा। इस अखबार के संपादकीय पृष्ठ और साप्ताहिक परिशिष्ट 'हस्तक्षेप" अंक का बतौर प्रभारी लंबे समय तक नेतृत्व किया। राजीव ने पत्रकारिता से मास्टर डिग्री (2000-2001) काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हासिल किया। फिलहाल राजीव गलगोटिया टाइम्स के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर कलम चलाते हैं।

Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण