About Author: तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Posts By: संतोष आनंद
मारुति सुज़ुकी फ्रॉन्क्स का ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी डेवलप कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक मॉडल में कुछ डिजाइन बदलाव, नई तकनीकी सुविधाएं और बड़ा बैटरी पैक होगा।
जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने का प्लान टाल दिया था, उनके लिए राहत की खबर है। सिकंदर जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने थिएट्रिकल रिलीज के आठ हफ्ते बाद ऑनलाइन रिलीज की जाएगी यानी मई के अंत या जून की शुरुआत में इसे देखा जा सकेगा।
अगर आपने छावा थिएटर में मिस कर दी है, तो चिंता की बात नहीं। जल्द ही यह फिल्म OTT पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। डिजिटल रिलीज की तारीख जैसे ही आधिकारिक रूप से सामने आती है, दर्शक इस ऐतिहासिक फिल्म को अपने घर बैठे ही देख सकेंगे।
अगर आप इस महीने Maruti की कोई छोटी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सबसे सही समय हो सकता है। Alto K10, Celerio और S-Presso जैसे एंट्री-लेवल मॉडल्स पर जहां बंपर छूट मिल रही है, वहीं Swift और Brezza जैसी ज्यादा पावरफुल कारों पर भी अच्छी डील्स मौजूद हैं।
₹45,000 के बजट में अब फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट और आकर्षक डिजाइन मिलना कोई सपना नहीं रहा। Samsung, Vivo, OnePlus और Xiaomi चारों ब्रांड इस प्राइस पॉइंट पर मजबूत विकल्प दे रहे हैं।
अगर आप एक बड़ी फैमिली के लिए स्टाइलिश, कंफर्टेबल और किफायती 6-सीटर कार की तलाश कर रहे हैं, तो ये पांच विकल्प आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।
एक लिंक्डइन यूजर ने यह जांचने की कोशिश की कि क्या चैटजीपीटी जैसे टूल से आधार कार्ड बनाया जा सकता है और परिणाम चौंकाने वाले थे। उन्होंने चेतावनी दी कि धोखेबाज इस तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी ID बना सकते हैं। आधार 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है, जो प्रत्येक व्यक्ति को उसके बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डाटा के आधार पर दी जाती है।
Elroq vRS की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरट्रेन है। यह टॉप-स्पेक 85 ट्रिम पर आधारित है और इसमें 84kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि अधिक पावरफुल मोटर के कारण इसकी WLTP रेंज 550 किमी. रह गई है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट से 32 किमी. कम है।
Poco C71 के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन 8 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
आज के समय में शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट हर जगह छाया हुआ है। लोग सफर के दौरान या लंच ब्रेक में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देखते हैं। अब व्हाट्सएप भी इसी अनुभव को अपने ऐप में शामिल कर रहा है। यह फीचर Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।



