Tech News
Skoda Elroq vRS इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटा, 0 से 100 किमी की स्पीड मात्र 5.4 सेकंड में
Skoda Elroq vRS इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटा, 0 से 100 किमी की स्पीड मात्र 5.4 सेकंड में
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Friday, April 4, 2025
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
Elroq vRS की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरट्रेन है। यह टॉप-स्पेक 85 ट्रिम पर आधारित है और इसमें 84kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि अधिक पावरफुल मोटर के कारण इसकी WLTP रेंज 550 किमी. रह गई है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट से 32 किमी. कम है।
Authored By: संतोष आनंद
Last Updated On: Saturday, April 26, 2025
Skoda ने आखिरकार अपनी सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार Elroq vRS से पर्दा हटा दिया है। कुछ दिन पहले टीज किए जाने के बाद अब इस परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वेरिएंट को आधिकारिक रूप से पेश किया गया है। Elroq को पिछले साल लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने इसका एक अधिक पावरफुल वर्जन बाजार में उतारा है। Elroq vRS को कुछ छोटे कॉस्मेटिक बदलाव और परफॉर्मेंस को इंप्रूव किया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग बनाता है।
Skoda Elroq vRS: एक्सटीरियर अपडेट्स
Elroq vRS का डिजाइन काफी हद तक स्टैंडर्ड वर्जन जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ खास अपडेट्स किए गए हैं। इसमें अब बॉडी-कलर्ड एक्सेंट्स और हनीकॉम्ब-पैटर्न वाले एयर डैम के साथ नया फ्रंट बंपर मिलता है। इसके अलावा, फ्रंट फेंडर पर vRS बैजिंग, ब्लैक-आउट स्कोडा लेटरिंग, ब्लैक रूफ रेल्स और लाइट वाली ग्रिल स्लैट्स इसे अलग पहचान देते हैं।
इसके प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, एक्सक्लूसिव 20-इंच अलॉय व्हील्स (ऑप्शनल 21-इंच वर्जन के साथ), ब्लैक-आउट रियर बंपर, एक्सटेंडेट रिफ्लेक्टर स्ट्रिप और टिंटेड रियर विंडो शामिल हैं। यह वेरिएंट Skoda के vRS-एक्सक्लूसिव मंबा ग्रीन पेंट में उपलब्ध होगा।
Skoda Elroq vRS: इंटीरियर अपडेट्स
Elroq vRS के केबिन में ब्राइट ग्रीन एक्सेंट्स के साथ Alcantara ट्रिम मिलता है, जिसे डैशबोर्ड, सीटों, सेंटर कंसोल और आर्मरेस्ट पर उपयोग किया गया है। इसमें 5-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 13-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलता है, जो vRS-स्पेसिफिक ग्राफिक्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ऑप्शनल ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी दिया गया है।
इसमें हीटेड और इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स (पैसेंजर साइड ऑप्शनल मसाज फंक्शन के साथ), एंबियंट लाइटिंग, चार फास्ट-चार्जिंग USB-C पोर्ट्स, वायरलेस डिवाइस चार्जिंग और ऑप्शनल 12-स्पीकर, 675W का साउंड सिस्टम भी शामिल है।
Skoda Elroq vRS: बैटरी और मोटर
Elroq vRS की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरट्रेन है। यह टॉप-स्पेक 85 ट्रिम पर आधारित है और इसमें 84kWh की बड़ी बैटरी दी गई है। हालांकि अधिक पावरफुल मोटर के कारण इसकी WLTP रेंज 550 किमी. रह गई है, जो स्टैंडर्ड वेरिएंट से 32 किमी. कम है। इसमें डुअल-मोटर सेटअप दिया गया है, जो कंबाइंड रूप से 335 bhp की पावर जनरेट करता है। इसकी तेज रफ्तार को दर्शाते हुए, यह इलेक्ट्रिक SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ सकती है।
Skoda इस कार के साथ 11kW का AC चार्जिंग सपोर्ट दे रही है, जिससे बैटरी को 0 से 100% तक चार्ज होने में लगभग आठ घंटे लगते हैं। वहीं, यह 185 kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में मात्र 26 मिनट लगते हैं।