Special Coverage
Gold Rate in Delhi 02 May 2025: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, क्या यह निवेश का सुनहरा अवसर बन सकता है?
Gold Rate in Delhi 02 May 2025: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, क्या यह निवेश का सुनहरा अवसर बन सकता है?
Authored By: Khursheed
Published On: Friday, May 2, 2025
Last Updated On: Friday, May 2, 2025
नई दिल्ली में 2 मई को सोने की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है जो निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है. 22 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 71,760 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है. इन तीन कैटेगरी में 160 रुपये से लेकर 220 रुपये तक की गिरावट आई है. सोने में मंदी वैश्विक बाजारों में नरमी और घरेलू मांग में कमी के चलते आई है. कई निवेशक इसे खरीदारी का एक सुनहरा अवसर मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग कीमतों के और गिरने का इंतजार कर रहे हैं.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Friday, May 2, 2025
नई दिल्ली में 2 मई को सोने की कीमतों में आई गिरावट ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है. बीते कई दिनों से स्थिर या बढ़ते हुए भावों के बीच शुक्रवार को भी सोने के दामों में कमी देखने को मिली है, जिससे आम निवेशक से लेकर खरीदार तक सोने में निवेश करने का विचार बनाने पर मजबूर हो गए . 24 कैरेट सोने के दाम शुक्रवार को गिरकर 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इसमें 220 रुपये की गिरावट आई है.
दामों में इस गिरावट की वजह वैश्विक बाजारों में कमजोरी और घरेलू मांग में आई थोड़ी सुस्ती मानी जा रही है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह गिरावट कुछ और दिन जारी रहेगी या यह सिर्फ एक अस्थायी झटका है. ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप सोच समझ कर निवेश कर सकते हैं.
क्यों घट रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की कीमतों में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, अमेरिका के ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और स्थानीय स्तर पर आभूषणों की मांग में हल्की गिरावट के कारण हुई है.
सोने पर टैरिफ का असर
टैरिफ आमतौर पर आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ाता है, जिससे निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में सोने की ओर रुख करते हैं. जिससे सोने की कीमतें अक्सर बढ़ जाती हैं. हालांकि टैरिफ की वजह से यह भी साफ नहीं रहता कि किसको आर्थिक फायदा होगा और किसको नुकसान, जिससे असमानता और अनिश्चितता पैदा होती है. इस वजह से सोना एक नीतिगत सुरक्षा (policy hedge) के रूप में और भी उपयोगी हो जाता है और इसकी मांग बढ़ जाती है.
2 मई को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में करीब पांच सौ रूपये गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड (हाजिर मूल्य) 2,72,747.56 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) पर कारोबार कर रहा है.
वजह: उतार-चढ़ाव का मुख्य कारण कमजोर डॉलर, टैरिफ, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख किया. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी में वृद्धि से मांग में इजाफा हुआ है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा है.
प्रिडिक्शन: विश्लेषकों का अनुमान है कि यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहती हैं, तो वर्ष के अंत तक सोने की कीमत 3,08,384 रुपये प्रति आउन्स (28.35 ग्राम) तक पहुंच सकती है.
आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)
नई दिल्ली में 2 मई को 22 कैरेट सोने के दामों में हल्की गिरावट देखी गई है. शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो गुरुवार के मुकाबले 200 रुपये कम है. सोने में निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है, हालांकि निवेश से पहले बाजार की स्थिति का आंकलन जरूर करें.
नई दिल्ली में 2 मई को 22 कैरेट सोने का रेट (₹):
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹8,770 | ₹8,790 | – ₹20 |
10 | ₹87,700 | ₹87,900 | – ₹2,00 |
आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)
नई दिल्ली में 2 मई को 24 कैरेट सोने की कीमतों में मंदी आई है जो निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका बन सकती है. शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 95,660 रुपये है जो गुरुवार को 95,880 रुपये था, इसमें 220 की गिरावट आई है. यह गिरावट सोने में निवेश करने वालों के लिए फायदा दे सकती है..
नई दिल्ली में 2 मई को 24 कैरेट सोने का रेट:
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹9,566 | ₹9,588 | – ₹22 |
10 | ₹95,660 | ₹95,880 | – ₹220 |
आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने के दाम
नई दिल्ली में 2 मई को 18 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट आई है. शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का दाम 71,760 रुपये है, जो गुरुवार को 71,920 रुपये था यानी इसमें 160 रुपये की मंदी दर्ज की गई है. यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए एक नया मौका बन सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो सोने में निवेश की योजना बना रहे हैं.
नई दिल्ली में 2 मई को 18 कैरेट सोने के दाम:
वजन (ग्राम) | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
---|---|---|---|
1 | ₹7,176 | ₹7,192 | – ₹16 |
10 | ₹71,760 | ₹71,920 | – ₹160 |
पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):
दिनांक | 22 कैरट का भाव | 24 कैरट का भाव |
---|---|---|
May 01, 2025 | ₹8,790 (-200) | ₹9,588 (-216) |
Apr 30, 2025 | ₹8,990 (-5) | ₹9,804 (-8) |
Apr 29, 2025 | ₹8,995 (+40) | ₹9,812 (+44) |
Apr 28, 2025 | ₹8,955 (-62) | ₹9,768 (-63) |
Apr 27, 2025 | ₹9,017 (0) | ₹9,831 (0) |
Apr 26, 2025 | ₹9,017 (-3) | ₹9,831 (-3) |
Apr 25, 2025 | ₹9,020 (-10) | ₹9,831 (-3) |
Apr 24, 2025 | ₹9,020 (-10) | ₹9,834 (-16) |
Apr 23, 2025 | ₹9,030 (-275) | ₹9,850 (-300) |
Apr 22, 2025 | ₹9,305 (+275) | ₹10,150 (+300) |
सोने में क्यों जारी है उतार-चढ़ाव?
भारत समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव इसलिए जारी है क्योंकि अमेरिका ने भारत पर नया टैरिफ लगाया है. साथ ही इसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ा है. पिछले दिनों सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे थे.
सोने में निवेश करने के फायदे
- सुरक्षित निवेश
जब शेयर बाजार या अर्थव्यवस्था अस्थिर होती है, तब सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में उभरता है
राजनीतिक संकट, युद्ध, मंदी या वैश्विक महामारी के दौरान इसकी मांग बढ़ जाती है
- महंगाई से सुरक्षा
जब महंगाई बढ़ती है और मुद्रा की क्रय शक्ति घटती है, तब सोना अपनी कीमत बनाए रखता है या बढ़ता है
इसलिए यह महंगाई से बचाव का एक बेहतरीन तरीका है।
- लिक्विड एसेट
फिजिकल गोल्ड या डिजिटल गोल्ड को आसानी से कैश में बदला जा सकता है
- पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन
सोने में निवेश आपके निवेश पोर्टफोलियो को संतुलन प्रदान करता है
जब शेयर और रियल एस्टेट जैसे एसेट्स अस्थिर हों, तो सोना स्थिर रिटर्न दे सकता है
- वैश्विक मांग
सोने की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में है — इसलिए इसकी कीमतों में दीर्घकालिक स्थिरता बनी रहती है
- सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व
भारत में शादी, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है
इससे यह न केवल निवेश बल्कि संपत्ति का रूप भी बनता है.
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं. देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा, यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वेलर्स किस भाव पर सोना खरीद हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइज तय किया जाता है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी. इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लागाया जाने वाला ट्रैक् और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया जाता है.
क्या है निवेश का अगला कदम?
निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है. सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है. हालांकि, सोने में अल्पकालिक तौर पर बढ़ोतरी और गिरावट जारी है. इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें.
सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?
सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉल मार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है.
- 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है.
- 22 कैरट के सोने मं 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को पाए जाते हैं.
- 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और 18 कैरट पर 750 लिखा होता है.
- सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है.
पानी डालकर भी सोने को परखा जा सकता है. अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है.