Bihar Election 2025 Result live: रुझानों में NDA को बंपर बहुमत, महागठबंधन का बुरा हाल

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, November 14, 2025

Last Updated On: Friday, November 14, 2025

Bihar Election 2025 Result Live: रुझानों में NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा, मतगणना में NDA को मिल रहा बंपर समर्थन.
Bihar Election 2025 Result Live: रुझानों में NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन पिछड़ा, मतगणना में NDA को मिल रहा बंपर समर्थन.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज साफ हो रहे हैं. वोटों की गिनती के बीच रुझानों में NDA ने मजबूत पकड़ बना ली है. बीजेपी और जेडीयू बड़ी बढ़त में दिखाई दे रहे हैं, जबकि आरजेडी और कांग्रेस समेत विपक्षी दल कई सीटों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है और किसके सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला आज होने वाला है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, November 14, 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और हर अपडेट के साथ राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है. सुबह से चल रही वोटों की गिनती के बीच तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिखाई दे रही है. रुझानों में NDA बड़ी बढ़त बनाता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें बीजेपी और जेडीयू दोनों ही मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं. दूसरी ओर महागठबंधन को भी कई सीटों पर बढ़त मिली है, लेकिन सत्ता तक पहुंचने का रास्ता इस बार उसके लिए आसान नहीं लग रहा.

राज्य की 243 विधानसभा सीटों में बहुमत का आंकड़ा 122 है, ऐसे में कौन सा गठबंधन इस जादुई संख्या को पार करेगा, इस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं. बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, एलजेपी (रामविलास) और जनसुराज समेत कई बड़े नेताओं की किस्मत आज EVM खोलते ही तय होगी. तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव और अनंत सिंह जैसी चर्चित सीटों पर भी शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.

शुरूआती रुझानों में एनडीए आगे, महागठबंधन पीछे

दरअसल, खबर लिखे जाने तक बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में इलेक्शन कमीशन के डेटा के मुताबिक, बीजेपी 83 सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी बन रही है. वहीं, नीतीश कुमार की जेडीयू 79 सीटों पर आगे है. तेजस्वी यादव की आरजेडी ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई है और चिराग पासवान की LJPR 22 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस और CMPIML को 6-6 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.

अब तक 222 सीटों का रुझान आया है. एनडीए के दलों में भाजपा 76, जदयू 49, लोजपा रामविलास चार, हम और रालोमो एक एक सीट पर आगे चल रहा है. वही महागठबंधन में दलों में राजद 72, कांग्रेस 9, सीपीआईएम 2, वीआईपी और सीपीआई एमएल एक-एक सीट पर आगे चल रहा है.

कौन सी पार्टी कितने सीटों पर लड़ रही है चुनाव?

बता दें कि Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है. इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं.

इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं.

यह भी पढ़ें :- Bihar Exit Polls: बिहार में कब-कब गलत निकले एक्जिट पोल, 2025 की क्या है स्थिति?

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें