Box office report: मालामाल हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘निशानची’ और ‘अजेय’ की टूट गई कमर
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, September 23, 2025
Updated On: Tuesday, September 23, 2025
Box office report: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 ने रिलीज के सिर्फ 5 दिन में 61.09 करोड़ का कलेक्शन कर जोरदार प्रदर्शन किया है. वहीं अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ और आनंद जोशी की ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ लगातार कमजोर बनी हुई हैं और 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी पकड़ नहीं बना पाईं. जानें Jolly LLB 3 Box office collection day 5, Nishaanchi Box office collection day 5
Authored By: Ranjan Gupta
Updated On: Tuesday, September 23, 2025
Box office report: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा चर्चा में है. फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में शानदार कमाई करते हुए लगभग 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. खासकर वीकेंड पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जबकि सोमवार और मंगलवार को कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा. दूसरी ओर अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ और आनंद जोशी की ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ की हालत बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमजोर रही. आइए जानते हैं Jolly LLB 3, Nishaanchi, Ajey: The untold story of a yogi का पांचवें दिन तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
जॉली एलएलबी 3
लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ का क्रेज दर्शकों के बीच खूब देखने को मिल रहा है. फिल्म की ओपनिंग शानदार रही और वीकेंड पर इसने तगड़ी कमाई की. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 12.5 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 21 करोड़ का बिजनेस किया. सोमवार को कलेक्शन घटकर 5.5 करोड़ पर आ गया, लेकिन पांचवें दिन दोपहर तक फिल्म ने 2.09 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इस तरह फिल्म का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 61.09 करोड़ हो गया है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है.
Jolly LLB 3 Box office collection day 5
Day | India Net Collection |
---|---|
Day 1 [1st Friday] | ₹ 12.5 Cr |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 20 Cr |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 21 Cr |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 5.5 Cr |
Day 5 [1st Tuesday] | ₹ 2.09 Cr |
Total | ₹ 61.09 Cr |
निशानची
अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाती नजर आ रही है. फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है और कमाई बेहद सीमित है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 39 लाख और तीसरे दिन 26 लाख का बिजनेस किया था. चौथे दिन कलेक्शन घटकर 12 लाख पर पहुंच गया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अब पांचवें दिन दोपहर तक भी फिल्म ने केवल 3 लाख की कमाई की है. इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 1.05 करोड़ तक पहुंचा है.
Nishaanchi Box office collection day 5
Day | India Net Collection |
---|---|
Day 1 [1st Friday] | ₹ 0.25 Cr |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 0.39 Cr |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 0.26 Cr |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 0.12 Cr |
Day 5 [1st Tuesday] | ₹ 0.03 Cr |
Total | ₹ 1.05 Cr |
अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी
शांतनु गुप्ता की किताब पर आधारित यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ‘अजेय’ ने पहले दिन 25 लाख, दूसरे दिन 35 लाख और तीसरे दिन 45 लाख का कारोबार किया था. चौथे दिन फिल्म की कमाई घटकर 11 लाख पर आ गई. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अब पांचवें दिन भी फिल्म का बिजनेस बेहद कमजोर रहा और यह दोपहर तक सिर्फ 1.3 लाख (0.013 करोड़) ही कमा सकी. इस तरह 5 दिनों में कुल कलेक्शन 1.173 करोड़ तक पहुंच पाया है.
Ajey: The untold story of a Yogi Box office collection day 5
Day | India Net Collection |
---|---|
Day 1 [1st Friday] | ₹ 0.25 Cr |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 0.35 Cr |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 0.45 Cr |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 0.11 Cr |
Day 5 [1st Tuesday] | ₹ 0.013 Cr |
Total | ₹ 1.173 Cr |
यह भी पढ़ें :- New OTT Releases This Week (26 September 2025): कहां देखें पसंदीदा फ़िल्में और वेब सीरीज़? देखें पूरी लिस्ट!
यह भी पढ़ें

news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।