मीठी नीम के पत्तों में छिपे हैं कई गुण, जान लें इस ‘नेचुरल इंसुलिन बूस्टर’ के फायदे

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, September 2, 2025

Updated On: Tuesday, September 2, 2025

Neem Leaves Natural Insulin Booster मीठी नीम के पत्तों के फायदे.

करी पत्ता यानी मीठी नीम सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि यह सेहत का खजाना भी है. आयुर्वेद में ‘कृष्णनिंब’ कहलाने वाला यह पत्ता डायबिटीज कंट्रोल से लेकर पाचन, बालों और आंखों की सेहत तक कई तरह के फायदे पहुंचाता है.

Authored By: Ranjan Gupta

Updated On: Tuesday, September 2, 2025

Neem Leaves Natural Insulin Booster: भारतीय रसोई में करी पत्ता का इस्तेमाल सिर्फ तड़का लगाने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे खास बनाते हैं. आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में सदियों से इसका उपयोग होता आ रहा है. वैज्ञानिक शोध भी बताते हैं कि करी पत्ते में कार्बाजोल एल्कलॉइड्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. 

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह पत्ता किसी वरदान से कम नहीं माना जाता, क्योंकि यह ‘नेचुरल इंसुलिन बूस्टर’ की तरह काम करता है. इसके अलावा, यह लिवर डिटॉक्स, पाचन सुधार, बालों की मजबूती और आंखों की रोशनी को बनाए रखने में भी मददगार है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद

  • करी पत्ते के फायदे अब केवल आयुर्वेद तक सीमित नहीं रहे, बल्कि वैज्ञानिक शोध भी इसे सेहत के लिए उपयोगी मानते हैं. आयुर्वेद में इसे ‘कृष्णनिंब’ कहा गया है. वहीं सिद्ध और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों में भी इसका इस्तेमाल लंबे समय से पाचन, आंखों और त्वचा से जुड़ी बीमारियों के इलाज में होता आ रहा है.
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि करी पत्ता शरीर में इंसुलिन की कार्यप्रणाली को मजबूत करता है. इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. यही वजह है कि आयुर्वेदिक डॉक्टर इसे ‘नेचुरल इंसुलिन बूस्टर’ मानते हैं.

लिवर को साफ करने में करता है मदद

करी पत्ता लिवर को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स लिवर से हानिकारक और जहरीले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं.

बाल झड़ने और समय से पहले सफेद होने की परेशानी आजकल आम हो गई है. ऐसे में करी पत्ते को नारियल तेल में उबालकर लगाने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है. पुराने जमाने में यह घरेलू नुस्खा गांवों में खूब अपनाया जाता था और अब शोध भी इसे कारगर मानते हैं.

पाचन संबंधी समस्याओं में राहत

पाचन को दुरुस्त करने में करी पत्ता बेहद असरदार है. इसका सेवन गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है. इसे एक तरह का प्राकृतिक एंटासिड कहा जा सकता है, जो पेट को ठंडक देकर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. खास बात यह है कि इसमें आयरन और फोलिक एसिड दोनों ही भरपूर मात्रा में होते हैं. फोलिक एसिड शरीर को आयरन अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम हो जाता है.

आंखों और मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी

करी पत्ता आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो दृष्टि को सुरक्षित रखने में मदद करता है. प्राचीन ग्रंथों में इसे ‘चक्षुष्’ यानी आंखों के लिए लाभकारी औषधि कहा गया है. इसके अलावा, करी पत्ते में मौजूद एसेंशियल ऑयल्स तनाव कम करने, मूड बेहतर करने और मानसिक शांति दिलाने में भी असरदार हैं.

यह भी पढ़ें :- तनाव दूर करने का आसान तरीका भ्रामरी प्राणायाम, आयुष मंत्रालय ने बताए इसके लाभ

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण