Freedom of Food : यह अमेरिकी तरीका कर सकता है ईटिंग डिसऑर्डर का उपचार
Authored By: स्मिता
Published On: Thursday, August 7, 2025
Updated On: Thursday, August 7, 2025
Freedom of Food : यदि आप सबसे नजरें बचाकर जल्दी और ज्यादा खाने लगे हैं, तो ये ईटिंग डिसऑर्डर के लक्षण हैं. इसका इलाज समय पर कराना जरूरी है. जानें फ्रीडम ऑफ फ़ूड किस तरह ईटिंग डिसऑर्डर का उपचार करने में मदद करता है.
Authored By: स्मिता
Updated On: Thursday, August 7, 2025
Freedom of Food: कुछ मामलों में लोग दिन भर अपने बारे में कितना खाया, कब खाया के बारे में सोचते रहते हैं. ऐसे लोग अपने वजन के बारे में झूठ बोलते हैं. वे बहुत ज्यादा खाना और बहुत जल्दी-जल्दी खाते रहते हैं. खाने के बाद वे बार-बार बाथरूम जाने लगते हैं. ये सभी बातें सामान्य नहीं हैं, बल्कि ईटिंग डिसऑर्डर (Eating Disorder) के लक्षण हैं. इसका इलाज जरूरी है. कई तरह के उपचारों की उपलब्धता के बावजूद इन दिनों फ्रीडम ऑफ़ फ़ूड के माध्यम से ईटिंग डिसऑर्डर के उपचार (Freedom of Food) का चलन तेजी से बढ़ रहा है.
क्या है फ्रीडम ऑफ फूड (Freedom of Food)
ईटिंग डिसऑर्डर (Eating Disorder) से उबरने के लिए बिना दवा की मदद लिए सिर्फ हेल्दी फूड से उपचार करने पर जोर दिया जाता है. इसे फ्रीडम ऑफ फूड कहा जाता है. इसका सबसे पहली बार प्रयोग अमेरिका में nutritionist aur Dietician डॉ. शना स्पेन्स ने किया. फ्रीडम ऑफ फूड हेल्दी फूड के जरिए मोटापा रहित शरीर पर जोर देता है.
वेट लॉस में मददगार
भोजन की स्वतंत्रता आहार संस्कृति और शरीर के लिए नुकसानदायक आहार को त्यागने से लेकर अपना भोजन स्वयं उगाकर अच्छा स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने तक के चरणों से जुड़ा हुआ है. यह ईटिंग डिसऑर्डर दूर करने के साथ-साथ वेट लॉस पर भी जोड़ देता है.
खाद्य संयम से मिलता है आनंद
नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, खाद्य स्वतंत्रता का अर्थ है डाइटिंग संस्कृति और नुकसानदायक आहार को अपने लिए प्रतिबंधित करना होता है. इसमें आप खुद को सभी खाद्य पदार्थों का संयम से आनंद लेने की अनुमति देते हैं. एलर्जी या किसी बीमारी के कारण आप कुछ खाद्य पदार्थ को नहीं खाते हैं.
ध्यान देकर खाएं खाना (Mindfulness or Mind Eating)
फ़ूड फ्रीडम या भोजन स्वतंत्रता के इस दृष्टिकोण में सहज लेकिन सचेत रूप से भोजन करने पर जोर देता है, यानी आप जो भी खा रहे हैं उन पर ध्यान देकर खाएं. भोजन लेने के दौरान यह आपको पता चल सकेगा कि आपने कितना खाया और क्या-क्या खाया. यह व्यक्ति में आत्मविश्वास पैदा करता है और वह हेल्दी फ़ूड खाने के लिए प्ररित करता है.
सहज भोजन और सचेत भोजन (Mindful Eating) का उपयोग अक्सर एनोरेक्सिया नर्वोसा और बुलिमिया नर्वोसा जैसे खाने के विकारों से उबरने में मदद के लिए किया जाता है. ये दोनों लंबे समय तक चलने वाली मानसिक बीमारियां हैं, जो पोषण संबंधी स्थिति और भोजन के साथ रिश्ते को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं.
कुल मिलाकर, भोजन की आजादी लोगों को आहार संस्कृति से उबरने या जानबूझकर वजन कम करने में मदद कर सकती है
यह भी पढ़ें :- Weight loss and gut health: वजन घटाने के लिए सबसे पहले देना होगा गट हेल्थ पर ध्यान
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।













