Lifestyle News
Alcohol Effects : शराब के सेवन से पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में लिवर डिजीज का बढ़ा जोखिम
Authored By: स्मिता
Published On: Friday, August 1, 2025
Last Updated On: Friday, August 1, 2025
Alcohol Effects : अमेरिका की डिजिटल लाइब्रेरी पबमेड में शामिल है अल्कोहल रिसर्च जर्नल. इसमें प्रकाशित शोध के अनुसार, पिछले दशक की तुलना में अब महिलाएं शराब का सेवन अधिक कर रही हैं. अत्यधिक शराब के सेवन से पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में लिवर डिजीज की संभावना भी अधिक देखी जा रही है.
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Friday, August 1, 2025
शराब से संबंधित लिवर डिजीज आमतौर पर पुरुषों को अधिक होता है, लेकिन हाल के दस वर्षों में इस आंकड़े में बदलाव आ गया है. (Alcohol Effects ) शोध बताते हैं कि महिलाएं शराब का सेवन अधिक कर रही हैं और उनके द्वारा शराब के सेवन से होने वाले लिवर डिजीज की दर में भी वृद्धि देखी जा रही है. यह वृद्धि चिंता को बढ़ाती है.
अल्कोहल का सेवन अधिक कर रहीं महिलाएं (Women’s Health)
संयुक्त राज्य अमेरिका में 2001 से 2002 के बीच शराब के सेवन के पैटर्न की जांच की गई. इसके बाद वर्ष 2012 से 2013 के बीच दोबारा शराब के सेवन की जांच की गई. दोनों समयावधि के बीच तुलना की गई. इसके आधार पर महिलाओं में अत्यधिक शराब के सेवन में 80% और पुरुषों में 30% की वृद्धि दर्ज की गई. इसी तरह के पैटर्न दुनिया भर में देखे गए हैं. एक जापानी अध्ययन में 1968 से 1987 तक महिलाओं में शराब के सेवन में दो से चार गुना वृद्धि दर्ज की गई थी. 5 इस अध्ययन में पुरुषों में शराब के सेवन की दर स्थिर रही.
अत्यधिक शराब के सेवन का जोखिम (Alcohol Side Effects)
शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में शराब से संबंधित लिवर डैमेज के प्रभावों के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं. इसलिए हेल्थकेयर प्रोफेशनल को शराब से संबंधित लिवर डिजीज और उससे जुड़ी जटिलताओं में और वृद्धि को रोकने के लिए महिलाओं को अत्यधिक शराब के सेवन के जोखिमों के बारे में समय-समय पर सलाह भी लेते रहना चाहिए.
शराब का सेवन और लिवर डिजीज (Liver Disease & Alcohol)
शराब के सेवन और सिरोसिस के प्रभावों की जांच करने वाले एक मेटा-विश्लेषण में बताया गया कि समान मात्रा में शराब के सेवन के बावजूद पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लिवर डिजीज अधिक देखे गए.
ब्लड में अल्कोहल का स्तर बढ़ा (Alcohol Level in body)
अध्ययन से पता चला है कि शराब की मात्रा और शरीर के वजन को नियंत्रित करने पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ब्लड में अल्कोहल का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया. यह वृद्धि संभवतः महिलाओं में शरीर में पानी की मात्रा में कमी के कारण होती है. इससे वितरण की मात्रा कम हो जाती है. इसके अलावा, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में गैस्ट्रिक अल्कोहल डिहाइड्रोजनेज कम होता है. इससे फर्स्ट-पास मेटाबोलिज्म बिगड़ जाता है. इसके परिणामस्वरूप चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है. एस्ट्रोजन हॉर्मोन के कारण महिलाओं में अल्कोहल मेटाबोलिज्म भी कम होता है.














