Lifestyle News
Liver Cirrhosis: भारत में लिवर सिरोसिस से मरने वालों की संख्या बढ़ी, क्या हैं कारण
Authored By: स्मिता
Published On: Friday, August 29, 2025
Last Updated On: Friday, August 29, 2025
Liver Cirrhosis : जर्नल ऑफ हिपेटोलोजी के रिसर्च के अनुसार, भारत में लिवर सिरोसिस के मामले अधिक देखे जा रहे हैं. लिवर से संबंधी किसी भी समस्या की अनदेखी नहीं करनी चाहिए. यह लिवर सिरोसिस का कारण बन सकता है.
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Friday, August 29, 2025
लिवर सिरोसिस भारत सहित पूरी दुनिया के लिए जन स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है. (Liver Cirrhosis) यह गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे शरीर को अपनी चपेट में ले लेती है. इससे लिवर की संरचना बदल जाती है और उसका सामान्य कार्य भी ठीक से नहीं हो पाता है. हाल के कुछ वर्षों में भारत में लिवर सिरोसिस के मामले तेजी से बढ़े हैं. 2023 में भारत में कुल मरने वाले लोगों में 2.95% लिवर सिरोसिस के मरीज थे. सिरोसिस लिवर को नुकसान होने का अंतिम परिणाम है.
क्यों होता है लिवर सिरोसिस (Cause of Liver Cirrhosis)
जर्नल ऑफ हिपेटोलोजी के अनुसार, लिवर सिरोसिस मुख्य रूप से लंबे समय तक अत्यधिक शराब के सेवन, वायरल हेपेटाइटिस (बी और सी) और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग (एनएएफएलडी) जैसी स्थितियों से होने वाली क्रोनिक लगातार लिवर क्षति के कारण होता है. अन्य कारणों में ऑटोइम्यून विकार, चयापचय संबंधी आनुवंशिक विकार (हीमोक्रोमैटोसिस या विल्सन रोग), क्रोनिक हार्ट फेल्योर और कुछ दवाएं भी हैं. इस क्षति के कारण लिवर के ऊतकों में सूजन, निशान और अंततः हार्डनेस आ जाती है.
लिवर सिरोसिस के लक्षण (Liver Cirrhosis Symptoms)
जर्नल ऑफ हिपेटोलोजी में प्रकाशित शोध के अनुसार, सिरोसिस किर्सेज (किरहोस) से आया है, जिसका अर्थ है ‘पीला-सा’. यह नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि इस बीमारी के कारण लिवर का रंग पीला-भूरा हो जाता है. लिवर में क्रोनिक कैंसर के कारण लिवर की अंदरूनी परत खराब हो जाती है. बीमारी बढ़ने के कुछ लक्षण दिख सकते हैं. हालांकि शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं
- शरीर के अंगों में सूजन
- पेट फूलना
- पीलिया
- त्वचा पर लाल धब्बे या काले धब्बे
- खून आना, नींद आने में परेशानी
- भ्रम या उलझन
स्थिति गंभीर होने पर पेट में पानी भरना, भोजन की नली से खून आना, किडनी फेल्योर, हेपेटिक एन्सेफेलोपैथी और अंततः लिवर कैंसर जैसी समस्या हो सकती है.
भारत में बढ़ते मामलों की वजह (Liver Cirrhosis in India)
भारतीय वैज्ञानिक एस स्वरूप और उनके सहयोगियों द्वारा सिरोसिस को लेकर अध्ययन किया गया. एटियोलॉजिकल स्पेक्ट्रम ऑफ सिरोसिस इन इंडिया के अनुसार, भारत में शराब की वजह से 14 प्रतिशत अल्कोहलिक लिवर डीजीज के केस देखे जा रहे हैं. लंबे समय तक इलाज नहीं कराने पर यह लिवर सिरोसिस की वजह बन जाता है. यह बीमारी लोगों की उम्र भी कम कर देती है.
बचाव ही सबसे अच्छा उपाय (Liver Cirrhosis Prevention)
- शराब का सेवन नहीं करें
- मोटापा घटाएं और हेल्दी वेट रखें
- नियमित व्यायाम करें.
सिरोसिस का प्रबंधन (Liver Cirrhosis Treatment)
सिरोसिस का कोई पूर्ण इलाज तो नहीं है, लेकिन समय रहते इसकी पहचान कर जीवन को काफी हद तक बेहतर बनाया जा सकता है. इलाज इस पर निर्भर करता है कि बीमारी किस चरण और किस वजह से है.
ये भी पढ़ें:- International Overdose Awareness Day 2025: बिना जरूरत के अधिक मात्रा में दवा लेने से बचें

















