क्या आपको भी होती है लेट-नाइट क्रेविंग्स? फ्रेंच बायोकेमिस्ट ने बताया हेल्दी और नींद-फ्रेंडली स्नैक्स
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Tuesday, November 4, 2025
Updated On: Tuesday, November 4, 2025
देर रात ज्यादातर लोग बिस्कुट, चिप्स या आइसक्रीम जैसे अस्वास्थ्यकर स्नैक्स खा लेते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ता है और नींद खराब होती है. बायोकेमिस्ट जेसी इनचॉस्पे सलाह देती हैं कि रात में अगर भूख लगे, तो हेल्दी विकल्प चुनें ताकि शुगर कंट्रोल में रहे और नींद भी बेहतर हो.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Updated On: Tuesday, November 4, 2025
Healthy Late Night Snacks: कई लोगों के लिए देर रात कुछ स्वादिष्ट खाना एक गिल्टी प्लेज़र जैसा होता है. कभी देर तक काम करते हुए, कभी कोई वेब शो देखते हुए या दोस्तों के साथ बातें करते हुए अचानक भूख लग जाती है और हम कुछ खा लेते हैं.
लेकिन फ्रांसीसी बायोकेमिस्ट और न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्टसेलिंग लेखिका जेसी इनचॉस्पे, जिन्हें ग्लूकोज़ गॉडेस के नाम से भी जाना जाता है, कहती हैं कि यह आदत हमारी सेहत और नींद दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है. उनका कहना है कि देर रात स्नैक करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है, जिससे शरीर का प्राकृतिक स्लीप साइकिल बिगड़ जाता है. इससे न सिर्फ नींद की गुणवत्ता घटती है, बल्कि सुबह उठने पर थकान और सुस्ती महसूस होती है. जेसी सलाह देती हैं कि अगर देर रात भूख लगे, तो हल्के और हेल्दी स्नैक्स जैसे ग्रीक योगर्ट या पीनट बटर जैसे विकल्प चुनें, ताकि नींद और सेहत दोनों ठीक रहें.
देर रात क्या खाएं ताकि नींद खराब न हो?
3 नवंबर को शेयर किए गए अपने वीडियो ‘अच्छी नींद का रहस्य‘ में फ्रांसीसी बायोकेमिस्ट जेसी इनचॉस्पे ने समझाया कि देर रात स्नैक करने से ब्लड शुगर कैसे बढ़ता है और नींद क्यों खराब होती है. उन्होंने कहा, ‘सोचिए, रात के 10 बजे हैं. आप टीवी देख रहे हैं और सोने से पहले कुछ खाने का मन करता है. ‘ ऐसे में ज्यादातर लोग आइसक्रीम, बिस्कुट, चिप्स या बर्गर जैसे प्रोसेस्ड स्नैक्स खा लेते हैं, जो स्वादिष्ट तो लगते हैं लेकिन शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.
जेसी के अनुसार, देर रात का स्नैक ऐसा होना चाहिए जो ब्लड शुगर को स्थिर रखे. अगर सोने से पहले कुछ बहुत मीठा या भारी खा लिया जाए, तो ग्लूकोज लेवल बढ़ने से नींद गहरी नहीं आती और आप सुबह थकान महसूस करते हैं.
देर रात भूख लगे तो क्या खाएं?
अगर आपको रात में कुछ खाने का मन करे, तो सही स्नैक चुनना बहुत जरूरी है. फ्रांसीसी बायोकेमिस्ट जेसी इनचॉस्पे कहती हैं कि उनकी पसंद ग्रीक योगर्ट और पीनट बटर है. यह हेल्दी होता है और ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता.
वो बताती हैं, ‘मैं कोशिश करती हूँ कि शाम के समय बिस्कुट या मीठी चीज़ों से दूर रहूँ. ‘ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कभी-कभी सोने से पहले चॉकलेट आइसक्रीम खाने का मन हो जाए, तो कोई बात नहीं, बस यह आदत न बन जाए. अगर आपको डायबिटीज या कोई अन्य हेल्थ प्रॉब्लम है, तो रात में कुछ भी खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें :- बेहतर स्किन, हेयर और नेल्स के लिए बॉडी में कैसे बढ़ाए कोलेजन? प्लास्टिक सर्जन ने बताए 3 तरीके
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।
[newsletter_form]














