Special Coverage
6 दिन में 15M फॉलोअर्स! फॉलोअर्स! आखिर क्यों इंस्टाग्राम पर छा गई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
Authored By: Nishant Singh
Published On: Thursday, May 21, 2026
Last Updated On: Thursday, May 21, 2026
महज 6 दिनों में 15M फॉलोअर्स हासिल कर “कॉकरोच जनता पार्टी” सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई है. मीम्स, सटायर और युवाओं की नाराज़गी को मजेदार अंदाज़ में पेश करने वाले इस इंस्टाग्राम पेज ने वायरलिटी का नया रिकॉर्ड बना दिया है. अब चर्चा है कि यह कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ सकता है.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Thursday, May 21, 2026
Cockroach Janata Party Viral Instagram: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा नाम वायरल हो जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है. लेकिन इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक ऐसा नाम हर जगह दिखाई दे रहा है जिसने बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स और राजनीतिक पार्टियों तक को चौंका दिया है – “Cockroach Janta Party”. महज तीन दिनों में इस इंस्टा पेज ने करीब 15M फॉलोअर्स जुटा लिए. इतनी तेज़ ग्रोथ आमतौर पर किसी फिल्म स्टार या क्रिकेटर के अकाउंट में देखने को मिलती है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग है. इस पेज के वीडियो करोड़ों व्यूज बटोर रहे हैं और लोग लगातार इसे शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब चर्चा इस बात की है कि क्या यह पेज आने वाले समय में देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों के इंस्टाग्राम हैंडल को भी पीछे छोड़ देगा?
आखिर इतनी तेजी से क्यों वायरल हुआ ये पेज?
दरअसल इंस्टाग्राम का पूरा खेल एल्गोरिद्म पर चलता है. अगर कोई वीडियो शुरुआती घंटों में तेजी से लाइक, शेयर और कमेंट हासिल कर ले, तो प्लेटफॉर्म उसे लाखों लोगों तक पहुंचाना शुरू कर देता है. “कॉकरोच जनता पार्टी” ने इसी ट्रेंड को सही समय पर पकड़ लिया. इनके वीडियो छोटे, मजेदार और सीधे युवाओं की भावनाओं से जुड़े हुए हैं. बेरोजगारी, सिस्टम से नाराज़गी, राजनीति पर तंज और आम लोगों की परेशानियों को मीम्स और सर्कास्टिक अंदाज़ में दिखाया गया. यही वजह है कि लोग इन वीडियोज़ को सिर्फ देखकर आगे नहीं बढ़ रहे, बल्कि दोस्तों और ग्रुप्स में शेयर भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया की भाषा में इसे “रिलेटेबल कंटेंट” कहा जाता है और यही किसी भी पेज को वायरल बनाने का सबसे बड़ा हथियार बन चुका है.
कॉकरोच नाम के पीछे की पूरी कहानी
बहुत से लोग यह समझ रहे हैं कि “Cockroach Janta Party” कोई असली राजनीतिक पार्टी है, जबकि ऐसा नहीं है. यह एक तरह का सोशल मीडिया मूवमेंट और व्यंग्यात्मक कॉन्सेप्ट है, जिसे अभिजीत नाम के युवक ने शुरू किया. इसकी शुरुआत उस बयान के बाद हुई जिसमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया द्वारा युवाओं को कथित तौर पर “कॉकरोच” कहे जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हुई थी. बाद में सफाई भी आई, लेकिन तब तक इंटरनेट पर मीम्स और रील्स की बाढ़ आ चुकी थी. इसी माहौल को पकड़कर “कॉकरोच जनता पार्टी” का जन्म हुआ. इसकी वेबसाइट भी AI तकनीक की मदद से तैयार की गई है, जहां लोग मजाकिया अंदाज़ में पार्टी की सदस्यता तक ले रहे हैं. यही अनोखा और अलग कॉन्सेप्ट लोगों को तेजी से आकर्षित कर रहा है.
क्या 3 दिन में 62 लाख फॉलोअर्स सच में संभव हैं?
आज के दौर में अगर कोई कंटेंट लगातार वायरल हो जाए तो लाखों फॉलोअर्स पाना मुश्किल नहीं माना जाता. खासकर तब, जब हर वीडियो करोड़ों लोगों तक पहुंच रहा हो. इस पेज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक वीडियो वायरल हुआ, फिर दूसरा और फिर तीसरा. धीरे-धीरे पूरा इंस्टाग्राम इस ट्रेंड से भर गया. बड़े मीम पेज, इन्फ्लुएंसर्स और X जैसे प्लेटफॉर्म ने भी इसे जमकर शेयर किया. सोशल मीडिया एक्सपर्ट इसे “क्रॉस प्लेटफॉर्म वायरलिटी” कहते हैं, यानी एक ही कंटेंट कई प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगे तो उसकी पहुंच कई गुना बढ़ जाती है. फिलहाल ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है जिससे यह कहा जा सके कि फेक फॉलोअर्स या बॉट्स का इस्तेमाल किया गया है. क्योंकि अगर फॉलोअर्स नकली होते, तो वीडियो पर इतने बड़े व्यूज और एंगेजमेंट दिखाई नहीं देते.
क्या सोशल मीडिया की दुनिया में नया रिकॉर्ड बनने वाला है?
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या “Cockroach Janta Party” आने वाले समय में सोशल मीडिया पर देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ सकती है? फिलहाल इसकी रफ्तार देखकर ऐसा मुमकिन जरूर लग रहा है. लेकिन सोशल मीडिया की लोकप्रियता और असली राजनीतिक ताकत दोनों अलग चीजें हैं. इंटरनेट पर वायरल होना आसान है, मगर लंबे समय तक लोगों का ध्यान बनाए रखना सबसे कठिन काम माना जाता है. फिर भी एक बात साफ है कि इस पेज ने यह दिखा दिया है कि आज की युवा पीढ़ी भारी-भरकम भाषणों से ज्यादा मीम्स, सटायर और रिलेटेबल कंटेंट से जुड़ रही है. यही वजह है कि “कॉकरोच जनता पार्टी” अब सिर्फ एक मजाक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर युवाओं के गुस्से और भावनाओं का नया प्रतीक बनती जा रही है.
यह भी पढ़ें :- इबोला वायरस से बढ़ी दुनिया की चिंता, 500 से ज्यादा मामले और 130 मौतों पर WHO अलर्ट





Warning: Undefined array key "div" in /home/u546398806/domains/galgotiastimes.com/public_html/wp-content/plugins/fusion-builder/shortcodes/components/templates/fusion-tb-comments.php on line 113