4000 करोड़ के घोटाले का आरोपी Bankim Brahmbhatt की कितनी है नेट वर्थ? जानें कैसे BlackRock को लगाया चूना

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Saturday, November 1, 2025

Last Updated On: Saturday, November 1, 2025

Bankim Brahmbhatt Net worth वर्थ और 4000 करोड़ के घोटाले में BlackRock को लगाया चूना, पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
Bankim Brahmbhatt Net worth वर्थ और 4000 करोड़ के घोटाले में BlackRock को लगाया चूना, पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Bankim Brahmbhatt net worth: अमेरिकी निवेश दिग्गज ब्लैकरॉक ने भारतीय मूल के बिजनेसमैन और टेलीकॉम कंपनी के CEO बंकिम ब्रह्मभट्ट पर 4000 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया है. कंपनी ने फर्जी बिल और खातों के जरिये धोखाधड़ी कर लोन लेने का दावा किया है. फिलहाल सीईओ फरार हैं और निवेशक अपने पैसों की तलाश में हैं. आइए जानते हैं कितनी है Bankim Brahmbhatt net worth.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Saturday, November 1, 2025

Bankim Brahmbhatt Net worth: अमेरिका की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक ब्लैकरॉक (BlackRock) ने भारतीय मूल के उद्योगपति और ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉयस कंपनी के मालिक एवं CEO बंकिम ब्रह्मभट्ट (Bankim Brahmbhatt) पर 4000 करोड़ रुपये (500 मिलियन) से अधिक के बड़े वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रह्मभट्ट ने अपनी टेलीकॉम कंपनियों ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉइस के नाम पर फर्जी बिल और फर्जी खाते बनाकर ब्लैकरॉक समेत कई निवेशकों से भारी भरकम लोन लिया. घोटाले के खुलासे के बाद अब वह फरार बताए जा रहे हैं, जबकि उनके न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस और घर बंद पड़े हैं. मामले ने अमेरिकी कॉरपोरेट जगत में हलचल मचा दी है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर बंकिम ब्रह्मभट्ट कौन हैं और Bankim Brahmbhatt net worth कितनी है?

कौन हैं बंकिम ब्रह्मभट्ट?

बंकिम ब्रह्मभट्ट बैंकाई ग्रुप के संस्थापक हैं और लगभग 30 साल से टेलीकॉम इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. वे ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉयस नाम की कंपनियों के मालिक और CEO भी हैं. बंकिम मूल रूप से भारत के हैं, लेकिन फिलहाल अमेरिका में रहते हैं. उनका हेड ऑफिस न्यूयॉर्क की गार्डन सिटी में स्थित है. उनकी कंपनी दुनिया के कई देशों में टेलीकॉम सेवाएं देती है.

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कैरिऑक्स नाम की टेलीकॉम कंपनी के जरिए लोन लिया था. साल 2020 से अब तक उन्होंने कई निवेशकों से उधार लिया, जिनमें HPS इन्वेस्टर्स पार्टनर्स की कंपनी ब्लैकरॉक भी शामिल है. अब इसी ब्लैकरॉक ने उनके खिलाफ बड़े धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं और केस दर्ज कराया है.

बंकिम ब्रह्मभट्ट की नेट वर्थ (Bankim Brahmbhatt Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2023 में बंकिम ब्रह्मभट्ट की नेट वर्थ करीब ₹300 करोड़ बताई गई थी. कुछ रिपोर्टों में उन्हें “अरबपति टेलीकॉम विजनरी” भी कहा गया है, हालांकि सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है.

क्या है पूरा मामला?

जुलाई में HPS को निवेश से जुड़े कुछ फर्जी ईमेल मिले. कंपनी ने इसकी जानकारी तुरंत बंकिम ब्रह्मभट्ट को दी. उस वक्त ब्रह्मभट्ट ने भरोसा दिलाया कि मामला जल्द सुलझा लेंगे. लेकिन इसके बाद उन्होंने फोन उठाना ही बंद कर दिया. जब HPS के अधिकारी उनकी कंपनी पहुंचे, तो दफ्तर बंद मिला. जांच में सामने आया कि ब्रह्मभट्ट की कंपनी पहले ही दिवालिया हो चुकी है.

कहां हैं बंकिम ब्रह्मभट्ट?

ब्लैकरॉक की जांच टीम का दावा है कि घोटाले के खुलासे के बाद बंकिम गायब हो गए हैं. शक है कि वे भारत में छिपे हुए हैं. उनका न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी वाला ऑफिस जुलाई से बंद पड़ा है. वहां अब कोई कर्मचारी नहीं आता-जाता.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने खुद को दिवालिया घोषित करने के लिए अमेरिका की अदालत में याचिका दायर की है. उनके वकील ने सभी धोखाधड़ी के आरोपों को गलत बताया है. बताया जाता है कि ऑफिस के पास ही उनका एक आलीशान घर है, जहां दो BMW, एक पोर्श, एक टेस्ला और एक ऑडी खड़ी हैं लेकिन सभी गाड़ियां महीनों से धूल में ढकी पड़ी हैं. वहां अब कोई नजर नहीं आता.

यह भी पढ़ें :- LPG Price Cut 2025: घट गए LPG के दाम, जानिए आपके शहर में कितना सस्‍ता हुआ सिलेंडर

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.

Leave A Comment

अन्य खबरें