Special Coverage
पूर्व CBI चीफ ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी, जानें क्या है पूरा एजेंडा
Authored By: Rajeev Mandal
Published On: Monday, October 5, 2026
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
पूर्व CBI चीफ की राजनीति में एंट्री ने बढ़ाई हलचल. नई पार्टी के ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल, आखिर क्या है उनका पूरा राजनीतिक एजेंडा? पढ़ें पूरी खबर.
Authored By: Rajeev Mandal
Last Updated On: Sunday, November 1, 2026
Former CBI Chief Party: भारतीय राजनीति में एक और सियासी पार्टी और जाने–माने चेहरे का आगाज हुआ है. वर्षों तक अनसुलझे मामलों की परत खोलने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अब सियासी पिच पर जनता से जुड़े मसलों को सुलझाते नजर आएंगे. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर राव(Former Director M. Nageswara Rao) ने वाराणसी में नई राजनीतिक पार्टी ‘सर्वजन सनातन पार्टी’ (SSP) (CBI Chief Political Entry) का गठन कर खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया है. आइए जानते हैं क्या है उनकी पार्टी का विजन और एजेंडा.
क्या है पूरा मामला
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व निदेशक एम. नागेश्वर राव ( M. Nageswara Ra0)ने सक्रिय राजनीति में कदम रखते हुए वाराणसी की पावन भूमि पर ‘सर्वजन सनातन पार्टी’ (SSP) के गठन की औपचारिक घोषणा की है. उन्होंने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर अपने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की. लगभग चार दशक तक सुरक्षा, कानून–व्यवस्था और उच्च स्तरीय प्रशासनिक पदों पर सेवाएं देने के बाद राव अब जनता के बीच अपनी नई विचारधारा के साथ उतरे हैं.
वाराणसी से ही क्यों की शुरुआत
नागेश्वर राव(Nageswara Ra0) ने स्पष्ट किया कि काशी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने के पीछे एक गहरा विचार है. उनके अनुसार, वाराणसी भारतीय सभ्यता, संस्कृति और उसकी निरंतरता का प्रमुख प्रतीक है. उन्होंने कहा कि भारत का पुनर्निर्माण केवल सतही प्रशासनिक सुधारों से संभव नहीं है, बल्कि देश को आधुनिक विकास के साथ–साथ अपनी प्राचीन सभ्यतागत और सांस्कृतिक जड़ों से भी गहराई से जुड़े रहना होगा.
पार्टी की विचारधारा के चार प्रमुख स्तंभ
राव के मुताबिक, सर्वजन सनातन पार्टी की पूरी कार्यप्रणाली और विचारधारा चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगी:
- शिक्षा: आधुनिक और मूल्य–आधारित शिक्षण प्रणाली का विकास.
- स्वास्थ्य: आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ–साथ समृद्ध भारतीय पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों का प्रभावी समन्वय.
- आजीविका: युवाओं, किसानों, कारीगरों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना.
- सभ्यतागत जुड़ाव: देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ना.
सनातन की परिभाषा पर क्या कहा राव ने
पार्टी(New Political Party) के नाम और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए राव ने कहा कि सनातन केवल कोई पूजा–पद्धति या कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह सत्य, धर्म, कर्तव्य, करुणा, न्याय, आत्मसंयम, प्रकृति, परिवार और जनकल्याण पर आधारित एक समग्र जीवन–दृष्टि है. उन्होंने विशेष रूप से यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी जाति या समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि ‘सर्वजन‘ के कल्याण और समावेशी विकास के प्रति समर्पित है.
यह भी पढ़ें :- क्या प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर भी हो सकता है मुकदमा? जानिए संविधान और कानून क्या कहता है













