Lifestyle News
Sawan Monday 2026: इस दिव्य शिव स्तुति के पाठ से बरसेगी महादेव की कृपा, दूर होंगे जीवन के कष्ट
Authored By: Nishant Singh
Published On: Monday, August 3, 2026
Last Updated On: Monday, August 3, 2026
Sawan Monday 2026: सावन सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन श्रद्धा से शिव स्तुति का पाठ करने की धार्मिक मान्यता है. कहा जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है, कष्ट दूर होते हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Authored By: Nishant Singh
Last Updated On: Monday, August 3, 2026
Sawan Monday 2026: सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. इस पूरे मास में आने वाले सोमवार विशेष रूप से शिव आराधना के लिए शुभ माने जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. जो भक्त सच्चे मन से महादेव का स्मरण करते हैं, उन पर शिव की विशेष कृपा बनी रहती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
शिव स्तुति का पाठ क्यों माना जाता है शुभ?
सावन सोमवार की पूजा में जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप के साथ शिव स्तुति का पाठ भी विशेष महत्व रखता है. धार्मिक मान्यता है कि शिव स्तुति के माध्यम से भक्त भगवान शिव के गुणों का स्मरण करता है और उनसे अपने जीवन के दुख, संकट और पापों से मुक्ति की प्रार्थना करता है. कहा जाता है कि श्रद्धा से किया गया यह पाठ मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है.
सावन सोमवार पर करें शिव स्तुति का पाठ
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा॥
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा॥
निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा॥
शूलपाणि त्रिशूल धारी,
औघड़ बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा॥
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप, शाप, अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव शंकरा॥
जगत पति अनुरक्ति भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा॥
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ॐ नमः शिवाय मन,
जपता रहे पंचाक्षरा॥
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा॥
शिव स्तुति के पाठ से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं. इसलिए उन्हें आशुतोष भी कहा जाता है. सावन सोमवार पर शिव स्तुति का पाठ करने से नकारात्मक विचारों का प्रभाव कम होता है, मन एकाग्र होता है और व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है. कई श्रद्धालु मानते हैं कि नियमित रूप से शिव स्तुति का पाठ करने से जीवन की कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति भी मिलती है.
पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
सावन सोमवार के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा तथा सफेद पुष्प अर्पित करें. पूजा के दौरान पूरे मन से ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और उसके बाद श्रद्धापूर्वक शिव स्तुति का पाठ करें. पूजा में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें और पूरे समय मन, वचन और कर्म की पवित्रता बनाए रखने का प्रयास करें.
भक्ति ही सबसे बड़ा साधन
धार्मिक परंपराओं में कहा गया है कि भगवान शिव के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि भक्त का निष्कपट भाव होता है. यदि कोई व्यक्ति सच्ची श्रद्धा, विश्वास और विनम्रता के साथ शिव स्तुति का पाठ करता है, तो उसे मानसिक शांति, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक संतोष की अनुभूति होती है. यही कारण है कि सावन सोमवार पर लाखों श्रद्धालु महादेव की आराधना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं.
यह भी पढ़ें :- Sawan Instagram Captions & Wishes 2025: शिव भक्ति से भरे दिल को छू लेने वाले कोट्स, शायरी और शुभकामनाएं
















