2800 ईएलओ रेटिंग प्राप्त कर विश्वनाथन आनंद के क्लब में शामिल हुए 21वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी

2800 ईएलओ रेटिंग प्राप्त कर विश्वनाथन आनंद के क्लब में शामिल हुए 21वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Tuesday, December 3, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

grandmaster arjun erigaisi
grandmaster arjun erigaisi

शतरंज के विश्व चैंपियन रहे विश्वनाथन आनंद के बाद गोल्ड स्तर की 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल करने वाले दूसरे भारतीय एवं दुनिया के 16वें शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं 21वर्षीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी। नवीनतम विश्व रैंकिंग में उन्हें चौथा स्थान मिला है। अर्जुन ने यह उपलब्धि 39वें यूरोपीय शतरंज क्लब कप में हासिल की।

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

तेलंगाना के अर्जुन एरिगेसी इस साल अपने बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। क्लासिकल शतरंज रेटिंग में 2800 ईएलओ रेटिंग के आंकड़े को पार करने वाले इतिहास के वे 16वें खिलाड़ी बन गए हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन रहे विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दिसंबर 2024 की फिडे रेटिंग लिस्ट में उनकी रेटिंग 2801 है।

इससे पहले अर्जुन ने इसी साल बुडापेस्ट में 45वें शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम एवं व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीत कर सबको गर्व करने का बड़ा मौका दिया था। उन्होंने अपने पहले छह गेम में 6-0 का परिणाम हासिल कर भारत को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की थी। शतरंज में लगातार छह गेम जीतना क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के मारने के समान है। इस खेल में लगातार छह जीत का सिलसिला वर्ष 1971 विश्व चैंपियनशिप में हासिल किया गया था, जब बॉबी फिशर ने मार्क तैमानोव को 6-0 से परास्त किया था।

मात्र 14 वर्ष की आयु में बने ग्रैंडमास्टर

तेलंगाना के वारंगल में जन्मे अर्जुन ने 14 साल 11 महीने एवं 13 दिन की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल कर लिया था। इसी वर्ष सितंबर महीने में वह भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए थे। विश्व रैंकिंग में अर्जुन से आगे इस समय सिर्फ नॉर्वे के दिग्गत शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन हैं, जिन्हें 2831ईएलओ रेटिंग मिली है। अर्जुन के बाद अमेरिका के फैबियानो कारुआना को 2805, जबकि यहीं के हिकारु नाकामूरा को 2802 की ईएलओ रेटिंग मिली है। वहीं, अगर अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस समय पांच खिलाड़ियों को 2700 से अधिक की रेटिंग मिली है। इनमें गुकेश, आनंद, प्रज्ञान, गुजराती एवं सी अरविंद हैं।

विश्व नंबर 3 रैंकिंग पर पहुंचे अर्जुनxdx

विश्वनाथन आनंद ने 37वर्ष की आयु में 2800 ईएलओ रेटिंग हासिल की थी। उस समय ऐसा करने वाले वे दुनिया के चौथे खिलाड़ी थे। उनसे ऊपर व्लादिमीर क्रैमनिक, वेसलिन टोपालोव एवं गैरी कास्पारोव थे। अर्जुन ने वही उपलब्धि सिर्फ 21 वर्ष की आयु में प्राप्त की है। उन्होंने यूरोपीय शतरंज क्लब कप के राउंड 5 में रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर दिमित्री आंद्रेइकिन को सफेद मोहरों से हराकर यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस तरह, वे शतरंज रेटिंग में विश्व नंबर 3 रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें