Sports News
MI vs CSK IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
MI vs CSK IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Friday, April 18, 2025
Last Updated On: Friday, April 18, 2025
IPL 2025: 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. अब तक दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में 7-7 मैच खेले हैं, जिसमें मुंबई ने तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि चेन्नई को सिर्फ दो मैचों में सफलता मिली है. दोनों ही टीमों का अब तक औसत प्रदर्शन कर रहा है. ऐसे में यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है. इस लेख में हम MI और CSK के बीच अब तक के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, स्टार खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और अहम आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप तय कर सकें कि इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Friday, April 18, 2025
TATA IPL 2025 का 38वां मुकाबला 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में आईपीएल क्रिकेट की दो सबसे बड़ी टीम मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो कप्तानों की रणनीति और करोड़ों फैंस की उम्मीदों के बीच की जंग होगी. अब तक इस सीजन में दोनों टीमों ने 7-7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें मुंबई ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि चेन्नई को 2 बार सफलता मिली है. दोनों ही टीमें फिलहाल अंक तालिका में मध्यम स्थिति में हैं और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर मुकाबला अब निर्णायक बनता जा रहा है. ऐसे में यह मैच ना केवल पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बदल सकता है, बल्कि आगे के समीकरणों को भी नया मोड़ दे सकता है. इस लेख में हम जानेंगे MI और CSK के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग इलेवन, खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और वो सभी पहलू जो इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत को खास बनाते हैं.
मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों है. टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, ये टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं जो में विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं. मुंबई इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी.
वहीं, चेन्नई धोनी की कप्तानी में तीसरी बार जीतने कोशिश में है. टीम के पास रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी हैं, जो मुश्किल हालात में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.
MI vs CSK : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 20 अप्रैल 2025 (रविवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
टीमें (Teams) | मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
कप्तान (Captain) MI | हार्दिक पांड्या |
कप्तान (Captain) CSK | एम. एस धोनी |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) MI | 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) CSK | 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) MI | सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) CSK | ऋतुराज गायकवाड़, एम. एस धोनी, रचिन रविंद्र |
MI बनाम CSK: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 38 है. इसमें मुंबई को 20 मुकाबले में जीत मिली है जबकि चेन्नई 18 बार जीती है. अब तक IPL में MI और CSK के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 38 |
MI की जीत (MI won) | 20 |
CSK की जीत (CSK won) | 18 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
MI vs CSK, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (Wankhede Stadium, Mumbai)
वानखेड़े की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित माना जाता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को उछाल और स्विंग मिलती है जबकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी मदद मिलने लगती है. वहीं बल्लेबाजों के लिए यह पिच रन बनाने के लिहाज़ से काफी अनुकूल रहती है.
वानखेड़े स्टेडियम, पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Wankhede Stadium, Mumbai)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 121 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 55 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 66 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 170 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 160 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 235/1 (RCB vs MI) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 67 (KKR vs MI) |
MI vs CSK IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- सूर्यकुमार यादव (MI): मुंबई के सूर्यकुमार यादव इस बार शानदार फॉर्म हैं उन्होंने टीम के लिए कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में 26 रन ठोके.
- तिलक वर्मा (MI): तिलक वर्मा ने भी पिछले मैच में 17 गेंदों में 21 रन बनाए. तिलक कई मैचों से फॉर्म में दिख रहे हैं. अब चेन्नई के खिलाफ दोबारा रन बटोरने के लिए तैयार हैं.
- हार्दिक पांड्या (MI): चेन्नई के खिलाफ कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जिम्मेदारी बड़ी होगी. हालांकि बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. पिछले मैच में 9 गेंद में सिर्फ 21 रन बनाए. गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद.
- रविंद्र जडेजा (CSK): जडेजा ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 11 गेंदों में 7 रन बनाए, तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए
- रचिन रविंद्र (CSK): न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 22 गेंदों में 37 रन बनाए.
- एम.एस. धोनी (CSK): पहले मैच में शून्य पर आउट, पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 11 गेंदों में 26 रन ठोके.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस (MI) | कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. लखनऊ के खिलाफ 43 गेंदों में 67 रन ठोके. |
तिलक वर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | बेंगलुरु के खिलाफ 29 गेंदों में 56 रन बनाए |
हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियंस (MI) | बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली |
रविंद्र जडेजा | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | लखनऊ के खिलाफ 11 गेंदों में 7 रन बनाए, तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए. |
रचिन रविंद्र | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | पहले मैच में मुंबई के खिलाफ 45 गेंदों में 65 रन ठोके |
एम.एस. धोनी | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | पहले मैच में शून्य पर आउट, बेंगलुरु के खिलाफ 16 गेंदों में 30 रन |
MI vs CSK IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- रोहित शर्मा (MI): अपने पिछले कुछ मैचों में खास प्रदर्शन देने में रहे असफल, पहले मैच में शून्य पर आउट
- दीपक हूडा (CSK): दीपक ने दो मैचों में सिर्फ 7 रन बनाए, जबकि एक मैच में शून्य पर आउट हुए
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन काफी राब रहा, टीम के लिए बहुत कम योगदान |
दीपक हूडा | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | दीपक ने दो मैचों में सिर्फ 7 रन बनाए, जबकि एक मैच में शून्य पर आउट हुए |
MI संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | रोहित शर्मा | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 16.30 |
2 | रायन रिकेल्टन | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 1.00 |
3 | विल जैक्स | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 5.25 |
4 | हार्दिक पंड्या | कप्तान, ऑलराउंडर | 16.35 |
5 | सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 16.35 |
6 | तिलक वर्मा | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 8.00 |
7 | नमन धीर | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 5.25 |
8 | रॉबिन मिन्ज़ | विकेटकीपर | 0.65 |
9 | मिचेल सैंटनर | गेंदबाजी ऑलराउंडर | 2.00 |
10 | दीपक चाहर | तेज़ गेंदबाज | 9.25 |
11 | ट्रेंट बोल्ट | तेज़ गेंदबाज | 12.50 |
CSK संभावित प्लेइंग 11 (CSK Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | शेख रशीद (Shaik Rasheed) | बल्लेबाज ( Batsman) | 0.30 |
2 | रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 4.00 |
3 | दीपक हूडा (Deepak Hooda) | बल्लेबाज (Batsman) | 1.70 |
4 | शिवम दुबे (Shivam Dube) | मिडल ऑर्डर बल्लेबाज (Middle-order Batsman) | 12.00 |
5 | रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 18.00 |
6 | रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 9.75 |
7 | नूर अहमद (Noor Ahmad) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 10.00 |
8 | सैम करन (Sam Curran) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 2.40 |
9 | एमएस धोनी (MS Dhoni) | विकेटकीपर और बल्लेबाज (Wicketkeeper & Batsman) | 4.00 |
10 | नाथन एलिस (Nathan Ellis) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 2.00 |
11 | खलील अहमद (Khaleel Ahmed) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 4.80 |
MI के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए. जवाब में मुंबई की टीम ने 18.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत में विल जैक्स और रियान रिकल्टन ने अहम पारियां खेलते हुए टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई.
CSK के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ को हराया था. चेन्नई ने एमएस धोनी और शिवम दुबे की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 19.3 ओवर में 5 विकेट से मैच अपने नाम किया था.
MI vs CSK संभावित परिणाम (Possible Outcome)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.