Sports News
MI vs SRH IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
MI vs SRH IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Tuesday, April 15, 2025
Updated On: Tuesday, April 15, 2025
MI vs SRH IPL 2025: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में एक अहम मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें अब तक 6 में से सिर्फ 2-2 मैच जीत पाई हैं, ऐसे में यह मैच उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. इस लेख में हम MI और SRH के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Tuesday, April 15, 2025
TATA IPL 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच गुरुवार, 17 अप्रैल को रात 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है. अब दोनों टीमों पॉइंट टेबल में बढ़त बनाने की जुगत में हैं. साथ ही प्लेऑफ की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है.
मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों है. टीम में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, ये टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. जो ऐसे में विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं. इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगी.
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पैट कमिंस की कप्तानी में इस सीजन अपनी मजबूत बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के साथ दोहरी जीत की राह पर है. टीम के पास, ट्रैविस हेड, इशान किशन और नीतीश रेड्डी जैसे घातक बल्लेबाज हैं,जो किसी भी मैच का रुख अपनी तरफ बदलने में सक्ष्म हैं.
MI vs SRH : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 17 अप्रैल 2025 (गुरुवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई |
टीमें (Teams) | मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) |
कप्तान (Captain) MI | हार्दिक पांड्या |
कप्तान (Captain) SRH | पैट कमिंस |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) MI | 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) SRH | 1 बार (2016) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) MI | सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) SRH | ट्रैविस हेड, इशान किशन और नीतीश रेड्डी |
MI बनामSRH: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 23 है. इसमें मुंबई को 13 मुकाबले में जीत मिली है जबकि हैदराबाद 10 बार जीती है. अब तक IPL में MI और SRH के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 23 |
DC की जीत (DC won) | 13 |
RR की जीत (RR won) | 10 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
MI vs SRH, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई (Wankhede Stadium, Mumbai)
वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से रोमांचक मुकाबलों का गवाह रहा है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मौका मिलता है. यहां पहले बल्लेबाजी करने और गेंदबाजी करने वाली टीमों की जीत का प्रतिशत लगभग बराबर है, जिससे यह पिच संतुलित मानी जा सकती है. बड़े स्कोर भी बने हैं, तो कुछ मैचों में टीमों को बेहद कम स्कोर पर भी सिमटते देखा गया है. आइए, इस मैदान के प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालते हैं:
वानखेड़े स्टेडियम, पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Wankhede Stadium, Mumbai)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 120 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 55 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 65 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 169.3 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 159.70 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 235/1 (RCB vs MI) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 67 (KKR vs MI) |
MI vs SRH, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- सूर्यकुमार यादव (MI): मुंबई के सूर्यकुमार यादव इस बार शानदार फॉर्म हैं. उन्होंने टीम के लिए कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 28 गेंदों में 40 रन ठोके.
- तिलक वर्मा (MI): तिलक वर्मा ने भी पिछले मैच में 33 गेंदों में 59 जड़े. तिलक कई मैचों से फॉर्म में दिख रहे हैं. अब हैदराबाद के खिलाफ दोबारा रन बटोरने के लिए तैयार हैं.
- हार्दिक पंड्या (MI): कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की जिम्मेदारी बड़ी होगी. हालांकि बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं देखने को मिला. पिछले मैच में 4 गेंद में सिर्फ 2 रन बनाए. गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद.
- ट्रैविस हेड (SRH): ट्रैविस हेड दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होते हैं. राजस्थान के खिलाफ उन्होंने केवल 31 बॉल में 67 रनों की पारी खेली.
- इशान किशन (SRH): पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ 47 गेंदों में 106 रन बनाएं. हालांकि कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा.
- अभिषेक शर्मा (SRH): अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ अपने पिछले मैच में शतक जड़ते हुए 141 रन की तूफानी पारी खेली.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस (MI) | पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 28 गेंदों में 40 रन ठोके |
तिलक वर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | पिछले मैच में 33 गेंदों में 59 जड़े |
हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियंस (MI) | पिछेल मैच में दिल्ली के खिलाफ 4 गेंदों में 2 रन |
ट्रैविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | राजस्थान के खिलाफ उन्होंने केवल 31 बॉल में 67 रनों की पारी खेली |
इशान किशन | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | राजस्थान के खिलाफ 47 गेंदों में 106 रन |
अभिषेक शर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन |
DC vs RR IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- रोहित शर्मा (MI):: पिछले कुछ मैचों में रोहित शर्मा की फॉर्म कुछ खास नहीं दिखाई पड़ रही है, अपने पिछले मैच में भी दिल्ली के खिलाफ 12 बॉल में मात्र 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
- सिमरजीत सिंह (SRH): केकेआर और गुजरात के खिलाफ शून्य पर आउट. जिससे उन्हें फैंटसी टीम में लेने जोखिम भरा फैसला हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस (MI) | फॉर्म में नहीं हैं, कई मैचों में बेकार प्रदर्शन |
सिमरजीत सिंह | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | केकेआर और गुजरात के खिलाफ शून्य पर आउट |
MI संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | रोहित शर्मा | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 16.30 |
2 | रायन रिकेल्टन | विकेटकीपर-बल्लेबाज | 1.00 |
3 | विल जैक्स | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 5.25 |
4 | हार्दिक पंड्या | कप्तान, ऑलराउंडर | 16.35 |
5 | सूर्यकुमार यादव | बल्लेबाज | 16.35 |
6 | तिलक वर्मा | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | 8.00 |
7 | नमन धीर | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज | 5.25 |
8 | रॉबिन मिन्ज़ | विकेटकीपर | 0.65 |
9 | मिचेल सैंटनर | गेंदबाजी ऑलराउंडर | 2.00 |
10 | दीपक चाहर | तेज़ गेंदबाज | 9.25 |
11 | ट्रेंट बोल्ट | तेज़ गेंदबाज | 12.50 |
SRH संभावित प्लेइंग 11 (SRH Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | कीमत (Price Sold) |
1 | Pat Cummins | तेज गेंदबाज/कप्तान (Fast Bowler/Captain) | 18.00 |
2 | Travis Head | बल्लेबाज (Batsman) | 14.00 |
3 | Abhishek Sharma | ऑलराउंडर (All-Rounder) | 14.00 |
4 | Heinrich Klaasen | बल्लेबाज/विकेटकीपर (Batsman/Wicket-Keeper) | 23.00 |
5 | Ishan Kishan | बल्लेबाज (Batsman) | 11.25 |
6 | Nitish Reddy | ऑलराउंडर (All-Rounder) | 6.00 |
7 | Abhinav Manohar | बल्लेबाज (Batsman) | 3.20 |
8 | Mohammed Shami | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 10.00 |
9 | Harshal Patel | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 8.00 |
10 | Aniket Verma | बल्लेबाज (Batsman) | 0.30 |
11 | Simarjeet Singh | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 1.50 |
MI के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025: पिछले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हराया. रविवार, 13 अप्रैल को खेले गए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मिलकर 99 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत टीम को जीत हासिल हुई.
SRH के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब को 8 विकेट से शिकस्त दी. अभिषेक शर्मा ने पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन बनाए. जबकि ट्रैविस हेड ने 37 गेंदों में 66 रन बनाएं.
MI vs SRH संभावित परिणाम (Possible Outcome)
मुंबई इंडियंस (MI) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.