Sports News
PBKS vs RR IPL 2025: कौनसी टीम जीतेगी बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
PBKS vs RR IPL 2025: कौनसी टीम जीतेगी बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Published On: Thursday, April 3, 2025
Last Updated On: Saturday, April 5, 2025
PBKS vs RR IPL 2025: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है. दोनों टीमें 5 अप्रैल आमने-सामने होंगी, जहां वे आईपीएल में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. पंजाब और राजस्थान की टीमों के पिछले मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए यह मैच कांटे की टक्कर का होने की उम्मीद है. इस लेख में हम PBKS और RR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग XI, और टीम प्रेडिक्शन पर चर्चा करेंगे. साथ ही यह विश्लेषण करेंगे कि कौनसी टीम इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार हो सकती है.
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Last Updated On: Saturday, April 5, 2025
PBKS vs RR IPL 2025 : TATA IPL 2025 का 18वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 5 अप्रैल को शाम 7:30 बजे महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस सीजन में PBKS की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और सूझबूझ भरी कप्तानी के लिए जाने जाते हैं. टीम में ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह जैसे मैच विनर्स शामिल हैं, जो किसी भी समय खेल का रुख बदल सकते हैं.
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में है, जो अपनी धुआंधार बल्लेबाजी और शांत नेतृत्व शैली के लिए पहचाने जाते हैं. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो राजस्थान को मजबूती देंगे. RR और PBKS दोनों ही इस मैच में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
PBKS vs RR: Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 5 अप्रैल 2025 |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ |
टीमें (Teams) | पंजाब किंग्स (PBKS) vs राजस्थान रॉयल्स (RR) |
कप्तान (Captain) PBKS | श्रेयस अय्यर |
कप्तान (Captain) RR | संजू सैमसन |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RR | 1 बार (2008 में) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) PBKS | 0 बार |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) CSK | ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) DC | यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग |
PBKS vs RR: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए मुकाबले हमेशा रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे हैं. दोनों टीमें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के लिए जानी जाती हैं. IPL 2025 से पहले इनके बीच अब तक के हेड-टू-हेड मैचों का रिकॉर्ड नीचे दिया गया है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 28 |
PBKS की जीत (PBKS won) | 12 |
RR की जीत (RR won) | 16 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
PBKS vs RR, महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़.
महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जिसे मोहाली स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है, IPL के प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है. यह मैदान बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल माना जाता है. शुरुआती ओवरों में पेसर्स को स्विंग और उछाल मिलती है, जबकि सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेल सकते हैं. रात के मैचों में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. इस मैदान का बड़ा आउटफील्ड फील्डिंग टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है, जिससे यहां अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं.
महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium)
मैच विवरण (Match Details) | सांख्यिकी (Statistics) |
---|---|
टोटल आईपीएल मैच (Total IPL Matches) | 2 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 1 (50.00%) |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 1 (50.00%) |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167.0 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 164.5 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 192/7 (Mumbai Indians) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 142/10 (Punjab kings) |
PBKS vs RR, IPL 2025 मैच के मुख्या खिलाडी (Match Key Players)

- प्रभसिमरन सिंह: एक तीव्र गति बल्लेबाज़ जिन्होंने अपने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदों में 69 रनों की आक्रामक पारी खेली और पंजाब को जितने में अहम् भूमिका निभाई.
- प्रियांश आर्य : गुजरात के खिलाफ 23 बौल में 47 रनों को पारी खेली और टीम को जीत की तरफ धकेला.
- श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी स्थिर बल्लेबाजी और कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं. गुजरात के खिलाफ 42 बॉल में 97 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जिताया और अपने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली. मध्यक्रम में वे टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.
- यशस्वी जायसवाल: आक्रामक ओपनर यशस्वी जायसवाल टीम को तेज शुरुआत देने और पारी की गति तय करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते दिखेंगे.
- रियान पराग: रियान एक तीव्र गति बल्लेबाज हैं जो अपनी पारी में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर हैं. चेन्नई के खिलाफ मात्र 28 गेंदों में 37 रन जड़े जिसमें दो चोक्के और तीन छक्के शामिल थे.
- नितीश राणा: एक आक्रामक बल्लेबाज जिन्होंने अपने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ मात्र 36 गेंदो में 81 रनों की ताबर तोड़ पारी खेली।
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
प्रभसिमरन सिंह | पंजाब किंग्स (PBKS) | लखनऊ के खिलाफ 34 गेंदों में 69 रन की आक्रामक पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. |
प्रियांश आर्य | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात के खिलाफ 23 गेंदों में 47 रन बनाए और टीम को जीत की ओर अग्रसर किया. |
श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात के खिलाफ 42 गेंदों में 97* रन की नाबाद पारी खेली और लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक बनाया. |
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | कोलकाता के खिलाफ 24 गेंदों में 29 रन बनाए, टीम को तेज शुरुआत दी. |
रियान पराग | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ 28 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. |
नितीश राणा | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. |
PBKS vs RR, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- ध्रुव जुरेल: IPL 2025 ने अपने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ केवल 3 रन बनाकर कैच आउट हो गए. उनकी हालिया फॉर्म भी उतार-चढ़ाव भरी है, जिससे उनकी Consistency पर सवाल उठते हैं. ऐसे में उन्हें Fantasy टीम में चुनना जोखिम फैसला साबित भरा हो सकता है.
- युजवेंद्र चहल: अपने पिछले मैच में लखनऊ के खिलाफ 4 ओवरों में केवल 1 विकेट और 36 रन गवाए जिससे वह उस मैच के सबसे महंगे बॉलर साबित हुए. उनका हलिअ प्रदर्शन इतना खास नहीं दिख रहा, ऐसे में उन्हें Fantasy टीम में चुनना जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
ध्रुव जुरेल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 3 रन बनाकर कैच आउट हुए, हालिया फॉर्म भी अस्थिर रही है. |
युजवेंद्र चहल | पंजाब किंग्स (PBKS) | लखनऊ के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया, हालिया प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा. |
PBKS संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (c) | कप्तान/बल्लेबाज | 26.75 |
2 | प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) | ओपनर/बल्लेबाज | 4.00 |
3 | प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) | बल्लेबाज | 3.80 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) | ऑलराउंडर | 4.20 |
5 | मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) | ऑलराउंडर | 11.00 |
6 | शशांक सिंह (Shashank Singh) | बल्लेबाज | 5.50 |
7 | मार्को जैनसेन (Marco Jansen) | तेज गेंदबाज/ ऑलराउंडर | 7.00 |
8 | युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) | स्पिन गेंदबाज | 18.00 |
9 | अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) | तेज गेंदबाज | 18.00 |
10 | सूर्यांश शेगड़े (Suryansh Shegde) | बल्लेबाज | 0.30 |
11 | विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) | बल्लेबाज/विकेटकीपर | 0.95 |
RR संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | संजू सैमसन (Sanju Samson) | बल्लेबाज/कप्तान/विकेट कीपर | 18.00 |
2 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | बल्लेबाज | 18.00 |
3 | शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | बल्लेबाज | 11.00 |
4 | रियान पराग (Riyan Parag) | ऑलराउंडर | 14.00 |
5 | ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) | बल्लेबाज | 14.00 |
6 | जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | तेज गेंदबाज | 12.50 |
7 | नितीश राणा (Nitish Rana) | बल्लेबाज | 4.20 |
8 | वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) | स्पिन ऑलराउंडर | 5.25 |
9 | संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) | तेज गेंदबाज | 4.00 |
10 | महीश तीक्षाना (Maheesh Theekshana) | स्पिन गेंदबाज | 4.40 |
11 | तुषार देश पण्डे (Tushar Desh Pande) | तेज गेंदबाज | 6.50 |
PBKS के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 में 1 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट (LSG) के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 8 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज की. इस मुकाबले में LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 171/7 का स्कोर खड़ा किया, जो की पंजाब के लिए एक कमजोर स्कोर साबित हुआ. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली और प्रभसिमरन ने मात्र 34 गेंदो में 69 रनों की तीव्र पारी खेलते हुए मैच को आसानी से जीत की और ढकेल दिया. पंजाब ने 16. 2 ओवर में 177/2 का स्कोर बनाकर मैच आसानी से जीत लिए.
RR के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई को कड़ी टक्कर दी और 6 रन से मैच जीता. इस मैच में RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मिश्रित प्रदर्शन देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने 20 ओवर में 182/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें नितीश राना ने 81 रनों की पारी खेलके अच्छा स्कोर खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. जवाब में CSK 20 ओवर में केवल 176 रन ही बना पाई और 6 रनों से मैच हार गई.
PBKS vs RR संभावित परिणाम (Possible Outcome)
पंजाब किंग्स (PBKS) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.