Sports News
RR vs CSK IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
RR vs CSK IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Published On: Friday, March 28, 2025
Updated On: Monday, March 31, 2025
RR vs CSK IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मात दी. दोनों टीमें इस सीज़न प्लेऑफ़ में जगह बनाने की होड़ में उतरी थीं, लेकिन इस मुकाबले में RR ने दमदार खेल दिखाते हुए बाज़ी मार ली. इस आर्टिकल में हम आपको मैच का पूरा विश्लेषण, RR और CSK के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोरकार्ड, मेजर प्लेयर्स के परफॉर्मेंस, और मुख्य हाईलाइट्स बताएंगे, जिससे आप जान सकें कि इस रोमांचक मुकाबले में किसने क्या कमाल किया.
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Updated On: Monday, March 31, 2025
राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 रनों से हराया.
RR vs CSK टीम स्कोरकार्ड (Team Scorecard)
टीम (Team) | स्कोर (Score) |
---|---|
राजस्थान रॉयल्स (RR) | 182/9 (20 ओवर) |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 176/6 (20 ओवर) |
बल्लेबाजी प्रदर्शन (Batting Performance)
RR बल्लेबाज (Batsman) | रन (Runs) | गेंद (Balls) |
---|---|---|
नितीश राणा | 81 (36) | 36 |
रियान पराग | 37 (28) | 28 |
संजू सैमसन | 20 (16) | 16 |
CSK बल्लेबाज (Batsman) | रन (Runs) | गेंद (Balls) |
---|---|---|
ऋतुराज गायकवाड़ | 63 (44) | 44 |
रवींद्र जडेजा | 32* (22) | 22 |
राहुल त्रिपाठी | 23 (19) | 19 |
गेंदबाजी प्रदर्शन (Bowling Performance)
CSK गेंदबाज (Bowler) | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
मथीशा पथिराना | 2/28 | 4 |
नूर अहमद | 2/28 | 4 |
खलील अहमद | 2/38 | 4 |
RR गेंदबाज (Bowler) | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
वानिंदु हसरंगा | 4/35 | 4 |
जोफ्रा आर्चर | 1/13 | 3 |
संदीप शर्मा | 1/42 | 4 |
नीतीश राणा की विस्फोटक पारी, राजस्थान के नाम दर्ज हुई पहली जीत.

गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 रनों से मात देकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. इस जीत में राजस्थान के हीरो रहे नीतीश राणा, जिन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों में 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी में राणा ने 10 चौके और 5 छक्के जड़े, जबकि 225 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. यह उनके आईपीएल करियर का 20वां अर्धशतक था, जिसे उन्होंने मात्र 21 गेंदों में पूरा कर लिया.
राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए. हालांकि, मध्य ओवरों में नूर अहमद (2/28) और मथीषा पथिराणा (2/28) की कसी हुई गेंदबाजी के कारण राजस्थान का स्कोर और बड़ा नहीं बड़ सका. जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 6 विकेट खोकर 176 रनों में ही सिमट गयी. ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रन (44 गेंद) की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि रविंद्र जडेजा 32 रन बनाकर नाबाद रहे. आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी, लेकिन राजस्थान के संदीप शर्मा ने अपनीपहली ही गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे एमएस धोनी को पवेलियन भेजकर चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हसरंगा (4/35) और जोफ्रा आर्चर (1/13) की धारदार गेंदबाजी ने भी चेन्नई की रनगति पर लगाम लगाई और राजस्थान ने 6 रनों से जीत अपने नाम की.
CSK के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन
स्कोर | टीम | वेन्यू | साल |
---|---|---|---|
81/1 | RR | अबू धाबी | 2021 |
80/1 | LSG | चेन्नै | 2023 |
79/1 | RR | गुवाहाटी | 2025 |
78/0 | MI | मुंबई | 2008 |
आईपीएल 2025 अंक तालिका.
टीम | मैच | जीते | हारे | टाई | NR | अंक | रनरेट |
---|---|---|---|---|---|---|---|
बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 2.266 |
दिल्ली | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.320 |
लखनऊ | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.963 |
गुजरात | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.625 |
पंजाब | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.550 |
कोलकाता | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.308 |
चेन्नई | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0.771 |
हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0.871 |
राजस्थान | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 1.112 |
मुंबई | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -1.163 |
RR vs CSK: Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 30 मार्च 2025 |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी |
टीमें (Teams) | राजस्थान रॉयल्स (RR) vs चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) |
कप्तान (Captain) RR | संजू सैमसन |
कप्तान (Captain) CSK | रजत पाटीदार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RR | 1 बार (2008 में) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) CSK | 5 बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RR | यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) CSK | महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ |
RR vs CSK: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कई रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिले हैं. दोनों टीमों का इतिहास प्रतिस्पर्धी रहा है, जिसमें कभी चेन्नई की रणनीति भारी पड़ी है तो कभी राजस्थान ने अपनी आक्रामकता से मैच जीते हैं. बल्लेबाजों की धमाकेदार पारियों और गेंदबाजों की चतुराई भरी गेंदबाजी ने हर बार इस मुकाबले को खास बनाया है. नीचे अब तक हुए RR और CSK के हेड-टू-हेड मैचों का रिकॉर्ड दिया गया है, जिससे उनके प्रदर्शन का विश्लेषण किया जा सकता है.
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 29 |
RR की जीत (RR won) | 13 |
CSK की जीत (CSK won) | 16 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
RR vs CSK, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी रिकॉर्ड (Barsapara Cricket Stadium Record)
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी, एक हाई-स्कोरिंग मैदान माना जाता है, जहां बल्लेबाजों को शुरुआती ओवर्स यानि पॉवरप्ले में बड़े शॉट लगाने में आसानी होती है. पिच पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से चौके-छक्के जड़ सकते हैं. हालांकि, ओस (Dew) का असर मैच के दूसरे हिस्से में देखने को मिल सकता है, जिससे गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है. तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए और भी अनुकूल बनाती है. स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा टर्न मिल सकता है, लेकिन सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करना उनके लिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण होगा.
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Barsapara Cricket Stadium)
श्रेणी | आंकड़े |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 8 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 2 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 2 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 180 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 178 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 199/4 By RR vs DC |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 142/9 By DC vs RR |
RR vs CSK, IPL 2025 मैच के मुख्या खिलाडी (Match Key Players)

- यशस्वी जायसवाल: आक्रामक ओपनर यशस्वी जायसवाल टीम को तेज शुरुआत देने और पारी की गति तय करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाते दिखेंगे. कोलकाता के खिलाफ उनका तेज प्रदर्शन रहा 24 बॉल में 29 रन जड़े.
- रियान पराग: रियान एक तीव्र गति बल्लेबाज हैं जो अपनी पारी में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर हैं. कोलकाता के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 25 रन जड़े जिसमें तीन छक्के शामिल थे
- ऋतुराज गायकवाड़ (CSK के कप्तान): ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीज़न के पहले मैच में कप्तानी करते हुए 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में मदद मिली.
- रचिन रविंद्र: न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 65 रनों की पारी खेलकर CSK की जीत में अहम भूमिका निभाई.
- रविचंद्रन अश्विन: अश्विन ने CSK में वापसी करते हुए पहले मैच में किफायती गेंदबाजी की, जिससे टीम की जीत में योगदान मिला.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | कोलकाता के खिलाफ 24 गेंदों में 29 रन जड़े. |
रियान पराग | राजस्थान रॉयल्स (RR) | कोलकाता के खिलाफ 15 गेंदों में 25 रन, तीन छक्के शामिल. |
ऋतुराज गायकवाड़ | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | मुंबई इंडियंस के खिलाफ कप्तानी करते हुए 53 रन बनाए. |
रचिन रविंद्र | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 65 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान. |
रविचंद्रन अश्विन | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | किफायती गेंदबाजी से CSK की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. |
RR vs CSK, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- नितीश राणा – RR टीम में युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन उनका हलिअ प्रदर्शन कुछ खास नहीं! अपने पिछले मैच में मात्र 8 रन बना कर ही वापिस लौटना पड़ा. नितीश राणा को अपनी फैंटेसी टीम में लेना एक जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है.
- दीपक हूडा (CSK): IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में दीपक हूडा सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी हालिया फॉर्म भी उतार-चढ़ाव भरी है, जिससे उनकी Consistency पर सवाल उठते हैं. ऐसे में उन्हें Fantasy टीम में चुनना जोखिम भरा हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
नितीश राणा | राजस्थान रॉयल्स (RR) | पिछले मैच में मात्र 8 रन बनाए, हालिया प्रदर्शन कमजोर. |
दीपक हूडा | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, हालिया फॉर्म अस्थिर. |
RR संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Crores) |
---|---|---|---|
1 | संजू सैमसन (Sanju Samson) | बल्लेबाज/कप्तान/विकेटकीपर | 18.00 |
2 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | बल्लेबाज | 18.00 |
3 | शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | बल्लेबाज | 11.00 |
4 | रियान पराग (Riyan Parag) | ऑलराउंडर | 14.00 |
5 | ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) | बल्लेबाज | 14.00 |
6 | जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | तेज गेंदबाज | 12.50 |
7 | नितीश राणा (Nitish Rana) | बल्लेबाज | 4.20 |
8 | वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) | स्पिन ऑलराउंडर | 5.25 |
9 | संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) | तेज गेंदबाज | 4.00 |
10 | महीश तीक्षाना (Maheesh Theekshana) | स्पिन गेंदबाज | 4.40 |
11 | तुषार देश पण्डे (Tushar Desh Pande) | तेज गेंदबाज | 6.50 |
CSK संभावित प्लेइंग 11 (CSK Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Crores) |
---|---|---|---|
1 | ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) | ओपनर बल्लेबाज (Opener Batsman) | 18.00 |
2 | रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 4.00 |
3 | दीपक हूडा (Deepak Hooda) | बल्लेबाज (Batsman) | 1.70 |
4 | शिवम दुबे (Shivam Dube) | मिडल ऑर्डर बल्लेबाज (Middle-order Batsman) | 12.00 |
5 | रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 18.00 |
6 | रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 9.75 |
7 | नूर अहमद (Noor Ahmad) | स्पिन गेंदबाज (Spin Bowler) | 10.00 |
8 | सैम करन (Sam Curran) | ऑलराउंडर (All-rounder) | 2.40 |
9 | एमएस धोनी (MS Dhoni) | विकेटकीपर और बल्लेबाज (Wicketkeeper & Batsman) | 4.00 |
10 | नाथन एलिस (Nathan Ellis) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 2.00 |
11 | खलील अहमद (Khaleel Ahmed) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | 4.80 |
RR के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया. इस मैच में RR की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जहां टीम ने 20 ओवर में 151/9 का स्कोर खड़ा किया. यशस्वी जायसवाल (29 रन), रियान पराग (25 रन), और ध्रुव जुरेल (33 रन) ने कुछ हद तक संघर्ष दिखाया, लेकिन बाकी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सके. जवाब में KKR ने क्विंटन डी कॉक की 61 गेंदों में नाबाद 97 रनों की विस्फोटक पारी की बदौलत यह मैच आसानी से 8 विकेट से जीत लिया. इस हार के बाद RR को अपनी रणनीति और बल्लेबाजी क्रम में सुधार की जरूरत होगी, ताकि आने वाले मैचों में टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके.
CSK के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में 23 मार्च को हुए मुकाबले में हराकर शानदार शुरुआत की. इस मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों में 53 रन बनाए, जबकि रचिन रविंद्र ने 45 गेंदों में नाबाद 65 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई. रचिन ने मैच का अंत अपने साथी कीवी खिलाड़ी मिचेल सैंटनर की गेंद पर छक्का लगाकर किया. CSK के गेंदबाज भी इस मुकाबले में चमके, खासकर नूर अहमद, जिन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.