Sports News
RCB vs GT IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
RCB vs GT IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Published On: Monday, March 31, 2025
Last Updated On: Thursday, April 3, 2025
IPL 2025 में गुजरात टाइटंस (GT) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को मात दी। दोनों टीमें इस सीज़न प्लेऑफ़ की दौड़ में थीं, लेकिन GT ने अपने दमदार खेल से मुकाबले पर पूरी पकड़ बना ली। गुजरात अपने स्टार ऑलराउंडर्स और प्रभावशाली गेंदबाजों के लिए जानी जाती है, जबकि बैंगलोर की मजबूत बैटिंग लाइनअप इस बार उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। इस आर्टिकल में हम आपको मैच का पूरा विश्लेषण, RCB और GT के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोरकार्ड, मेजर प्लेयर्स के परफॉर्मेंस और हाईलाइट्स बताएंगे, जिससे आप जान सकें कि इस रोमांचक मुकाबले में किसने क्या कमाल किया। 🚀🔥
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Last Updated On: Thursday, April 3, 2025
RCB vs GT परिणाम (Result)
RCB बनाम GT, गुजरात टाइटंस (GT) ने 8 विकेट से जीता मैच.
RCB vs GT टीम स्कोरकार्ड (Team Scorecard)
टीम (Team) | स्कोर (Score) |
---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 169/8 (20 ओवर) |
गुजरात टाइटंस (GT) | 170/2 (17.5 ओवर) |
बल्लेबाजी प्रदर्शन (Batting Performance)
रॉयल चैलेंजर्स (RCB) बल्लेबाज | रन (Runs) | गेंद (Balls) |
---|---|---|
लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | 54 | 40 |
जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) | 33 | 21 |
टिम डेविड (Tim David) | 32 | 18 |
गुजरात टाइटंस (GT) बल्लेबाज | रन (Runs) | गेंद (Balls) |
---|---|---|
जोश बटलर (Jos Buttler) | 73* | 39 |
साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) | 49 | 36 |
शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) | 30* | 18 |
गेंदबाजी प्रदर्शन (Bowling Performance)
गुजरात टाइटंस (GT) गेंदबाज | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) | 3/19 | 4 |
साई किशोर (Sal Kishore) | 2/22 | 4 |
अर्शद खान (Arshad Khan) | 1/17 | 2 |
रॉयल चैलेंजर्स (RCB) गेंदबाज |
विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) | 1/23 | 4 |
जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) | 1/43 | 3.5 |
लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | 0/12 | 1 |
RCB ने हारा पहला मैच, गुजरात के सामने हुए बैंगलोर के चैलेंजर्स फ़ैल.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपने तीसरे मुकाबले में अपने ही घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में करारी हार का सामना करना पड़ा. गुजरात टाइटंस (GT) ने जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी के दम पर आठ विकेट से यह मुकाबला बड़ी ही आसानी से अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवरों में 169/8 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें ओपनर्स द्वारा पावरप्ले में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद लियाम लिविंगस्टोन (54 रन, 40 गेंद) और जितेश शर्मा (33 रन, 21 गेंद) ने तीव्र पारी खेली और स्कोर बढ़ाने में मदत करते दिखाई दिए. जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवरों में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया, जहां जोस बटलर ने 39 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोककर आरसीबी को कोई मौका नहीं दिया. उनके साथ साई सुदर्शन (49 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (30* रन) ने भी अहम योगदान दिया. इस जीत के साथ गुजरात ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि आरसीबी ने इस सीजन की पहली हार का स्वाद चखा.
गिल का नहीं चला बल्ला, फिर हुए फ़ैल!
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 14 गेंदों में 14 रन बनाकर हुए कैच आउट. भुवनेश्वर कुमार के खाते में गयी कप्तान की विकेट. हालांकि, गिल के जल्दी आउट होने के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़े. सुदर्शन अपने अर्धशतक से चूक गए और 49 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो गए. वहीं, जोस बटलर ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ मिलकर गुजरात को आसान जीत दिलाई. बटलर की नाबाद 73 रनों धमाकेदार की पारी और रदरफोर्ड के 30* रनों की बदौलत गुजरात ने यह मुकाबला विकेटों के लिहाज से अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज किया. आरसीबी के लिए हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट चटकाया, लेकिन गुजरात की दमदार बल्लेबाजी के आगे उनकी कोशिश नाकाफी साबित हुई.

एक रन से चूका अर्धशतक, साई सुदर्शन की दमदार पारी.
साई सुदर्शन ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया, लेकिन अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए. गुजरात टाइटंस के इस युवा बल्लेबाज ने जबरदस्त संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए 49 रनों की शानदार पारी खेली. शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी की. हालांकि, वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और हेजलवुड की गेंद पर कैच आउट हो बैठे. उनकी इस दमदार पारी ने गुजरात को जीत की ओर मजबूती से बढ़ाया और टीम को एक यादगार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
ऑरेंज कैप 2025
खिलाड़ी (टीम) | रन |
---|---|
पूरन (लखनऊ) | 189 |
सुदर्शन (गुजरात) | 186 |
बटलर (गुजरात) | 166 |
पर्पल कैप 2025
खिलाड़ी (टीम) | विकेट |
---|---|
नूर अहमद (चेन्नई) | 09 |
स्टार्क (दिल्ली) | 08 |
किशोर (गुजरात) | 06 |
(सभी आंकड़े बुधवार तक के हैं.)
RCB vs GT: Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
दिन (Date) | 2 अप्रैल 2025 |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
Venue | चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलूरु (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) |
टीमें (Teams) | गुजरात टाइटंस (GT) vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) |
कप्तान (Captain) GT | शुभमन गिल |
कप्तान (Captain) RCB | राजत पाटीदार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) GT | 1 बार (2022) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RCB | 0 बार |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) GT | साई सुदर्शन |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RCB | विराट कोहली |
RCB vs GT: हैड टू हैड रिकार्ड्स (Head To Head Match Record)
गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच आईपीएल में होने वाले यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है. GT ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही शानदार प्रदर्शन किया और खिताब जीता, जबकि RCB अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. दोनों टीमों की यह टक्कर हर सीजन में फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबले का मजा देती है. नीचे दिए गए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में अब तक खेले गए सभी मैचों में GT और RCB की जीत-हार का पूरा विवरण शामिल है.
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 5 |
RCB की जीत (RCB won) | 3 |
GT की जीत (GT won) | 2 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
RCB vs GT, चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलूरु (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru)
चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल के सबसे हाई-स्कोरिंग मैदानों में से एक माना जाता है, जहाँ बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाने में सहज महसूस करते हैं. छोटी बाउंड्री और सपाट पिच की वजह से यहां तेज गति से रन बनते हैं, जिससे टीमें बड़े स्कोर का पीछा करने में भी सक्षम रहती हैं. हालांकि, दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जिससे मैच रोमांचक हो सकता है. RCB और GT के खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन से किसी भी समय मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.
चिन्नस्वामी स्टेडियम, पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru)
मैच विवरण | सांख्यिकी |
---|---|
टोटल आईपीएल मैच (Total IPL Matches) | 93 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 41 (43.16%) |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 50 (52.63%) |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167.84 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 174 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 287/3 (SRH vs RCB) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 82 (RCB vs KKR) |
RCB vs GT, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- विराट कोहली (RCB): विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीज़न के पहले मैच में नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जिससे टीम को सात विकेट से जीत मिली.
- रजत पाटीदार (RCB): रजत पाटीदार ने अपने पिछले मैच में 32 बॉल्स में 51 रन बनाकर टीम को जीत की और धकेला, वह अपनी सूज बुझ के साथ अपने कप्तानी कौशल से टीम को सपोर्ट करते दीखते हैं.
- फिल सॉल्ट (RCB): चेन्नई के खिलाफ 16 बॉल्स में खेली 32 रनों की तीव्र पारी और टीम को जीत दिलवाने में अहम् भूमिका निभाते दिखाई दिए.
- जोस बटलर (GT): पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में, बटलर ने 33 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता प्रदर्शित हुई.
- साई सुदर्शन (GT): अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 बॉल्स में 63 रनों की एक महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में एक अहम् भूमिका निभाई.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | पिछले मैच में 59 रनों की पारी खेली, जिससे टीम को सात विकेट से जीत मिली. |
रजत पाटीदार | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | पिछले मैच में 32 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को जीत की ओर धकेला, कप्तानी कौशल से टीम को सपोर्ट किया. |
फिल सॉल्ट | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | चेन्नई के खिलाफ 16 गेंदों में 32 रनों की तीव्र पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. |
जोस बटलर | गुजरात टाइटंस (GT) | पंजाब किंग्स के खिलाफ 33 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. |
साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस (GT) | मुंबई इंडियंस के खिलाफ 41 गेंदों में 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. |
RCB vs GT, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- हर्षल पटेल (RCB): हर्षल पटेल का IPL 2025 के पिछले कुछ मैच उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, कोलकाता के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 45 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया. उनकी लय अब भी सही नहीं दिख रही है. फैंटेसी टीम में इन्हें चुनने से बचना बेहतर होगा.
- शाहरुख खान (GT) – शाहरुख खान का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. अपने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ 7 बॉल में केवल 9 रन बनाकर हुए कैच आउट। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ मैचों में वे रन बनाने में असफल रहे हैं. ऐसे में फैंटेसी टीम में उन्हें शामिल करना जोखिम भरा फैसला साबित हो सकता है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
हर्षल पटेल | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | हालिया फॉर्म कमजोर, पिछले मैच में 4 ओवर में 45 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया. |
शाहरुख खान | गुजरात टाइटन्स (GT) | हालिया प्रदर्शन निराशाजनक, पिछले मैच में 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर कैच आउट हुए. |
RCB संभावित प्लेइंग 11 (RCB Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | विराट कोहली (Virat Kohli) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹21.00 करोड़ |
2 | फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) (विकेटकीपर) | बल्लेबाज/विकेटकीपर (Batsman/Wicketkeeper) | ₹11.50 करोड़ |
3 | देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹2.00 करोड़ |
4 | रजत पाटीदार (Rajat Patidar) (कप्तान) | बल्लेबाज/कप्तान (Batsman/Captain) | ₹11.00 करोड़ |
5 | जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹11.00 करोड़ |
6 | लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹8.75 करोड़ |
7 | टिम डेविड (Tim David) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹3.00 करोड़ |
8 | क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹5.75 करोड़ |
9 | भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹10.75 करोड़ |
10 | जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹12.50 करोड़ |
11 | यश दयाल (Yash Dayal) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹5.00 करोड़ |
GT संभावित प्लेइंग 11 (GT Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | शुभमन गिल (कप्तान) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹16.50 करोड़ |
2 | जोस बटलर (विकेटकीपर) | बल्लेबाज (Wicketkeeper) | ₹15.75 करोड़ |
3 | साई सुदर्शन | बल्लेबाज (Batsman) | ₹8.50 करोड़ |
4 | शाहरुख खान | बल्लेबाज (Batsman) | ₹4.00 करोड़ |
5 | राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर (All-rounder) | ₹4.00 करोड़ |
6 | आर. साई किशोर | गेंदबाज (Bowler) | ₹2.00 करोड़ |
7 | अर्शद खान | गेंदबाज (Bowler) | ₹1.30 करोड़ |
8 | राशिद खान | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹18.00 करोड़ |
9 | कगिसो रबाडा | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹10.75 करोड़ |
10 | मोहम्मद सिराज | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹12.25 करोड़ |
11 | प्रसिद्ध कृष्णा | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹9.50 करोड़ |
RCB के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपना पिछला IPL 2025 मुकाबला 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेला. यह मैच चिदंबरम स्टेडियम में हुआ, जहां RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CSK को 50 रनों के बड़े फासले से हराया. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन फॉर्म में खेलते हुए 32 गेंदों पर 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उनके साथ सपोर्टर की भूमिका निभाते हुए फील साल्ट ने तेज़तर्रार 32 रन जोड़े, जिससे टीम ने आसानी से मैच को अपनी और खींच लिया.
GT के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
गुजरात टाइटंस (GT) ने अपना पिछला IPL 2025 मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेला. यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ, जहां RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए MI को 36 रनों के बड़े फासले से हराया. गुजरात से साई सुदर्शन ने बेहतरीन फॉर्म में खेलते हुए 41 गेंदों पर 63 रन बनाकर एक अहम् पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उनके साथ सपोर्टर की भूमिका निभाते हुए जोश बुटलेर ने तेज़तर्रार 39 रन जोड़े, मोहमद सिराज ने भी 4 ओवर में 2 अहम् विकेट चटकाए जिससे टीम ने आसानी से मैच को अपनी और खींच लिया.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.