Sports News
SRH vs LSG IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
SRH vs LSG IPL 2025: किसने जीती बाज़ी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोर, मेजर प्लेयर्स और मैच रिव्यु
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Published On: Tuesday, March 25, 2025
Updated On: Monday, March 31, 2025
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को मात दी. दोनों टीमें अपने मजबूत खिलाड़ियों और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी थीं, लेकिन इस मुकाबले में LSG ने दमदार खेल दिखाते हुए बाज़ी मार ली. सनराइजर्स हैदराबाद ने कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन लखनऊ की शानदार बल्लेबाजी और प्रभावशाली गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं सके. इस लेख में हम आपको मैच का पूरा विश्लेषण, SRH और LSG के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम स्कोरकार्ड, मेजर प्लेयर्स के परफॉर्मेंस, और मुख्य हाईलाइट्स बताएंगे, जिससे आप जान सकें कि इस रोमांचक मुकाबले में किसने क्या कमाल किया.
Authored By: प्रताप सिंह नेगी
Updated On: Monday, March 31, 2025
SRH vs LSG परिणाम (Result)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हराया.
SRH vs LSG टीम स्कोरकार्ड (Team Scorecard)
टीम (Team) | स्कोर (Score) |
---|---|
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 190/9 (20 ओवर) |
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 193/5 (16.1 ओवर) |
बल्लेबाजी प्रदर्शन (Batting Performance)
SRH बल्लेबाज (Batsman) | रन (Runs) | बॉल (Balls) |
---|---|---|
ट्रैविस हेड (Travis Head) | 47 (5 चौके, 3 छक्के) | 28 |
अनिकेत वर्मा (Aniket Verma) | 36 (0 चौके, 5 छक्के) | 13 |
नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) | 32 (2 चौके, 0 छक्के) | 28 |
LSG बल्लेबाज (Batsman) | रन (Runs) | बॉल (Balls) |
---|---|---|
निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) | 70 (6 चौके, 6 छक्के) | 26 |
मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) | 52 (7 चौके, 6 छक्के) | 31 |
अब्दुल समद (Abdul Samad) | 22 (2 चौके, 2 छक्के) | 8 |
गेंदबाजी प्रदर्शन (Bowling Performance)
LSG गेंदबाज (Bowler) | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) | 4/34 | 4 |
प्रिंस यादव (Prince Yadav) | 1/29 | 4 |
दिग्वेश सिंह (Digvesh Singh) | 1/40 | 4 |
SRH गेंदबाज (Bowler) | विकेट/रन (Wickets/Runs) | ओवर (Overs) |
---|---|---|
पैट कमिंस (Pat Cummins) | 2/29 | 3 |
हर्षल पटेल (Harshal Patel) | 1/28 | 2 |
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) | 1/37 | 3 |
ईशान किशन हुए शून्य पे आउट, ₹11.25 करोड़ की कीमत लेकिन खाता तक नहीं खोल पाया!

इस सीजन में हैदराबाद (SRH) के लिए सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक, ₹11.25 करोड़ की कीमत वाले ईशान किशन ने SRH बनाम LSG के मुकाबले में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश कर दिया. पिछले मैच में शानदार शतक जमाने वाले ईशान इस मैच में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. SRH के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि उनकी शुरुआत से ही उम्मीदें थीं. ईशान को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा, और SRH को अंत में यह मैच 5 विकेट से हारना पड़ा. उनके इस अनइवन प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रशंसक अब सवाल उठा रहे हैं कि इतनी बड़ी कीमत के बावजूद टीम को उनसे निरंतरता क्यों नहीं मिल रही.
अनसोल्ड प्लेयर से बेस्ट प्लेयर तक का सफर, शार्दुल ठाकुर के 4 विकेक्ट हैदराबाद को दिखाया जलवा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में शार्दुल ने अपने आईपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन दर्ज करते हुए 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए और SRH की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. IPL 2025 की मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले शार्दुल को लखनऊ ने दिया था एक मौका, इस सीजन में कमाल की वापसी की और अब टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट-टेकर भी बन गए हैं.
SRH vs LSG: Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
दिन (Date) | 27 मार्च 2025 |
समय (Time) | शाम 7:30 बजे (IST) |
Venue | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद |
टीमें (Teams) | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) |
कप्तान (Captain) SRH | पैट कमिंस |
कप्तान (Captain) LSG | ऋषभ पंत |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) SRH | 1 बार (2016 में) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) LSG | 0 बार |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) SRH | ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) LSG | ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, डेविड मिलर |
SRH बनाम LSG: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच अब तक खेले गए मुकाबले बेहद ही रोमांचक और प्रतिस्पर्धी रहे हैं. दोनों टीमें अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं. उनके बीच अब तक हुए मैचों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड नीचे दिया गया है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 4 |
SRH की जीत (SRH won) | 1 |
LSG की जीत (LSG won) | 3 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
SRH vs LSG, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद (Rajiv Gandhi Stadium – Hyderabad)
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद की पिच टी20 मुकाबलों, खासकर IPL में बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की सपाट सतह और सटीक उछाल बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खेलने का भरपूर मौका देती है. हालही में हुए मुकलबले में इस मैदान पर SRH ने 286 रन की एक बड़ी पारी खेली, जिससे फैंस में एक और हाई-स्कोरिंग और रोमांचक IPL मैच की उम्मीद जागी हुई है.
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Rajiv Gandhi Stadium – Hyderabad)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 78 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 34 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 43 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 162 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 151 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 286/6 By SRH vs RR |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 80 By DD vs SRH |
SRH vs LSG, IPL 2025 मैच के मुख्या खिलाडी (Match Key Players)

- ऋषभ पंत (कप्तान): नए कप्तान ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम का नेतृत्व करेंगे. हलाकि पिछले मैच DC vs LSG में उन्हें शून्य के साथ ही वापिस लौटना पड़ा और उनकी तरफ से विकेट कीपिंग में भी चूक देखने को मिली जिसके परिणाम स्वरूप LSG वह मैच हार गयी. अब देखना यह है की पिछले मैच का बदला वह इस मैच में कैसे लेते हैं
- निकोलस पूरन: मध्यक्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं. पिछले मैच में उन्होंने DC के खिलाफ 30 बॉल पे 75 रन बनकर अपनी टीम का समर्थन किया, अब देखना यह है की इस मैच में वह कैसा प्रदर्शन करेंगे.
- ट्रैविस हेड – ट्रैविस हेड दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होते हैं. IPL 2024 में उन्होंने हैदराबाद में 6 पारियों में 241 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 191.27 और औसत 48.20 का रहा. वह C/VC के अच्छे विकल्प हैं.
- हेनरिक क्लासेन – क्लासेन शानदार फॉर्म में हैं. IPL 2024 में हैदराबाद में उन्होंने 90.50 की औसत और 194.62 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. उन्हें कप्तान या उपकप्तान के रूप में आजमाया जा सकता है.
- पैट कमिंस – कमिंस ने IPL 2024 में हैदराबाद में 8 विकेट चटकाए थे. वह अपनी टीम के लिए अहम ओवर फेंकते हैं और बल्लेबाज़ी से भी योगदान दे सकते हैं.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
ऋषभ पंत | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | IPL 2024 में 14 मैचों में 600+ रन, स्ट्राइक रेट 150+ |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | IPL 2025 में DC के खिलाफ 30 बॉल पे 75 रनो की पारी. |
ट्रैविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | IPL 2024 में हैदराबाद में 6 पारियों में 241 रन. स्ट्राइक रेट – 191.27, औसत – 48.20 |
हेनरिक क्लासेन | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | IPL 2024 में हैदराबाद में 90.50 की औसत और 194.62 की स्ट्राइक रेट. |
पैट कमिंस | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | IPL 2024 में हैदराबाद में 8 विकेट. वह अहम ओवर फेंकते हैं और बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं. |
SRH vs LSG, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- शार्दुल ठाकुर (LSG – गेंदबाजी ऑलराउंडर): शार्दुल ठाकुर का इस सीजन में गेंदबाजी प्रदर्शन औसत रहा है, और वे लगातार रन लीक कर रहे हैं. इसके अलावा, बल्ले से भी उनका योगदान ज्यादा नहीं दिखा है.
- दिग्वेश राठी (LSG – गेंदबाज): दिग्वेश राठी को अभी ज्यादा अनुभव नहीं है, और SRH की आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप के सामने उनका संघर्ष करना तय है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
शार्दुल ठाकुर | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | शार्दुल ठाकुर का इस सीजन में गेंदबाजी प्रदर्शन औसत रहा है, और वे लगातार रन लीक कर रहे हैं. |
दिग्वेश राठी | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | दिग्वेश राठी को अभी ज्यादा अनुभव नहीं है, आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप कमजोर साबित हो सकते हैं |
SRH संभावित प्लेइंग 11 (SRH Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1 | Pat Cummins (कप्तान) | तेज गेंदबाज/कप्तान |
2 | Travis Head | बल्लेबाज |
3 | Abhishek Sharma | ऑलराउंडर |
4 | Heinrich Klaasen (विकेटकीपर) | बल्लेबाज/विकेटकीपर |
5 | Ishan Kishan | बल्लेबाज |
6 | Nitish Reddy | ऑलराउंडर |
7 | Abhinav Manohar | बल्लेबाज |
8 | Mohammed Shami | तेज गेंदबाज |
9 | Harshal Patel | तेज गेंदबाज |
10 | Aniket Verma | बल्लेबाज |
11 | Simarjeet Singh | तेज गेंदबाज |
LSG संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) |
---|---|---|
1 | एडन मार्कराम (Aiden Markram) | बल्लेबाज (Batter) |
2 | मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर (Batting Allrounder) |
3 | निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) | विकेटकीपर-बल्लेबाज (WK-Batter) |
4 | आयुष बडोनी (Ayush Badoni) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर (Batting Allrounder) |
5 | ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) (Rishabh Pant – C & WK) | विकेटकीपर-बल्लेबाज (WK-Batter) |
6 | डेविड मिलर (David Miller) | बल्लेबाज (Batter) |
7 | प्रिंस यादव (Prince Yadav) | गेंदबाज (Bowler) |
8 | दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) | गेंदबाज (Bowler) |
9 | शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) | गेंदबाजी ऑलराउंडर (Bowling Allrounder) |
10 | शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) | गेंदबाजी ऑलराउंडर (Bowling Allrounder) |
11 | रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | गेंदबाज (Bowler) |
SRH के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने पिछले मैच SRH vs RR में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम किया. साल 2024 में SRH ने 287 रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा था, और अब 2025 में 286 रन बनाकर दूसरे पायदान की भी उपलब्धि हासिल कर ली.
पिछले मैच में इशान किशन ने खेली 106 रनो की दमदार पारी जिसमें मात्र 47 बॉल में जेड 11 चौके और 6 छक्के। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने भी खेली अहम् पारी और जीत का ख़िताब करा अपने नाम.
LSG के पिछले मैच का प्रदर्शन: रणनीति और गेमप्ले का विश्लेषण
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसमें ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग की चूक ने अहम् रोल निभाया. निकोलस पूरन ने 30 गेंदों पे जड़े 75 रन (6 चौके, 7 छक्के) वही टीम के कप्तान ऋषभ पंत हुए शून्य पे आउट. 209 रन का मजबूत टारगेट देने के बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.