Sports News

AUS vs IND 2nd T20I Prediction, Playing-XI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न में होगी असली जंग, देखें संभावित प्लेइंग-11, मैच प्रेडिक्शन और प्रमुख खिलाड़ी

Authored By: Nishant Singh

Published On: Thursday, October 30, 2025

Last Updated On: Thursday, October 30, 2025

AUS vs IND 2nd T20I – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रेडिक्शन और Playing-XI.
AUS vs IND 2nd T20I – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रेडिक्शन और Playing-XI.

मेलबर्न का आसमान, रोशनी से जगमगाता MCG और दो दिग्गज टीमों की आमने-सामने की जंग- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मुकाबला हर फैन के दिल की धड़कन बढ़ाने वाला है. कैनबरा का पहला मैच बारिश ने छीन लिया था, लेकिन अब बारी है मैदान पर असली भिड़ंत की. शुभमन गिल की फायरिंग बैटिंग हो या मिचेल मार्श की कप्तानी, 31 अक्टूबर को मेलबर्न में तय होगी असली बादशाहत. कौन मारेगा बाज़ी- ब्लू ब्रिगेड या कंगारू आर्मी?

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Thursday, October 30, 2025

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर, शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. कैनबरा में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, और अब सभी की निगाहें मेलबर्न पर टिकी हैं, जहां फैंस को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने की उम्मीद है. भारतीय समय अनुसार मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:15 बजे होगा.

मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी

श्रेणी विवरण
मैच ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरा टी20
तारीख शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
समय 01:45 PM (IST)
स्थान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

Melbourne Cricket Ground Pitch Report

मेलबर्न की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को स्पिनरों से सावधान रहना पड़ता है. इस मैदान पर अब तक 27 टी20I मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 15 बार चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. औसत पहली पारी का स्कोर 141 रन है. इस स्टेडियम पर आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2022 में हुआ था, जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से हराया था.

AUS vs IND Head To Head Record

कुल मैच भारत जीता ऑस्ट्रेलिया जीता बेनतीजा
33 20 11 02

भारत का पलड़ा अब तक भारी रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपनी घरेलू परिस्थितियों में पलटवार करने के लिए तैयार है.

AUS vs IND 2nd T20I: संभावित प्लेइंग XI

  • Australia Probable Playing XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), जोश फिलिप, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड.
  • India Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

AUS vs IND 2nd T20I: प्रमुख खिलाड़ी जिन पर रहेंगी निगाहें

भारत (IND) ऑस्ट्रेलिया (AUS)
शुभमन गिल मिचेल मार्श
सूर्यकुमार यादव ट्रेविस हेड
जसप्रीत बुमराह जोश हेजलवुड
शिवम दुबे टिम डेविड
अक्षर पटेल मार्कस स्टोइनिस

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है, जबकि ऑस्ट्रेलिया मिचेल मार्श और हेड की धमाकेदार जोड़ी पर निर्भर करेगा.

AUS vs IND 2nd T20I Match Prediction: मैच प्रेडिक्शन

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सीरीज में बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका होगा. भारतीय टीम की युवा ब्रिगेड शानदार फॉर्म में है और पिछले रिकॉर्ड के आधार पर भारत को हल्का बढ़त मिलती है. हालांकि, मेलबर्न की परिस्थितियां और ऑस्ट्रेलिया का अनुभव खेल का रुख किसी भी समय बदल सकता है.

  • भारत के जीतने की संभावना: 57%
  • ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 43%

AUS vs IND 2nd T20I: कहां देखें लाइव?

भारतीय क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर देख सकते हैं और JioCinema / Disney+ Hotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं.

Australia vs India 2nd T20I Probable Playing XI

Australia (AUS) India (IND)
मिचेल मार्श (कप्तान) सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
ट्रेविस हेड शुभमन गिल
जोश इंगलिस (विकेटकीपर) संजू सैमसन (विकेटकीपर)
जोश फिलिप अभिषेक शर्मा
टिम डेविड तिलक वर्मा
मिशेल ओवेन शिवम दुबे
मार्कस स्टोइनिस अक्षर पटेल
जेवियर बार्टलेट हर्षित राणा
नाथन एलिस कुलदीप यादव
मैथ्यू कुहनेमैन जसप्रीत बुमराह
जोश हेजलवुड वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें :- IND-W vs BAN-W Pitch Report: इंडिया बनाम बांग्लादेश मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट

About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें