Sports News

BAN vs AFG Pitch report: बांग्लादेश और अफगानिस्तान में होगी भिडंत, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Monday, September 15, 2025

Last Updated On: Monday, September 15, 2025

BAN vs AFG Pitch Report हेड-टू-हेड और वेदर अपडेट.
BAN vs AFG Pitch Report हेड-टू-हेड और वेदर अपडेट.

BAN vs AFG Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 में बांग्लादेश और अफगानिस्तान (Bangladesh vs Afghanistan) के बीच 16 सितंबर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में मुकाबला खेला जाएगा. यह ग्रुप B का 9वां मैच है और दोनों टीमों के लिए सुपर-4 की रेस में अहम साबित हो सकता है. जानें BAN vs AFG का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच और अबू धाबी का वेदर रिपोर्ट.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Monday, September 15, 2025

BAN vs AFG Pitch Report, Weather report: Asia Cup 2025 के ग्रुप चरण के इस अहम मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान (BAN vs AFG Asia Cup T20) 16 सितंबर को शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में आमने-सामने होंगे. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा. बांग्लादेश अपनी स्थिर बल्लेबाजी और स्पिन आक्रमण के दम पर उतरेगा, वहीं अफगानिस्तान अपनी स्पिन तिकड़ी और आक्रामक बल्लेबाजों से चुनौती देगा. आइए जानते हैं Sheikh Zayed Stadium की पिच रिपोर्ट, BAN vs AFG head to head तथा अबू धाबी का मौसम.

Match Venue & Timing

Match Details Information
Venue Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi
Date Tuesday, September 16, 2025
Time 8:00 PM IST
Match BAN vs AFG, 9th Match, Group B, Asia Cup 2025

BAN vs AFG Pitch Report: अबू धाबी पिच रिपोर्ट

अबू धाबी का शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium Pitch Report) संतुलित पिच के लिए जाना जाता है. यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबरी का मौका मिलता है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है, जबकि मिड-ओवर्स में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाते हैं. बल्लेबाज जैसे-जैसे टिकते हैं रन बनाना आसान हो जाता है, लेकिन बड़े स्कोर के लिए धैर्य जरूरी है. दूसरी पारी में ओस का असर दिख सकता है, जिससे गेंदबाजों को दिक्कत हो सकती है.

बता दें कि अबू धाबी का शेख जायेद स्टेडियम दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट ग्राउंड्स में गिना जाता है. लगभग 22 मिलियन डॉलर की लागत से बना यह मैदान मई 2004 में खुला था. मालूम हो कि इस मैदान पर अब तक 92 टी20I मैच खेले गए हैं जिसमें से 50 रन चेज़ और 42 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं. यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 137 रन रहा है.

BAN vs AFG Weather Report: अबू धाबी का मौसम

अबू धाबी में सितंबर के मध्य में गर्म और शुष्क मौसम रहता है. मैच के दौरान आंशिक उमस की संभावना रहेगी लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. हल्की हवा बहने से खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिल सकती है.

  • मौसम: साफ आसमान, बारिश का अनुमान नहीं
  • अधिकतम तापमान: 37 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 29 डिग्री सेल्सियसॉ
  • ह्यूमिडिटी: 36 प्रतिशत

BAN vs AFG Head to Head stats: हेड-टू-हेड आंकड़े

बांग्लादेश और अफगानिस्तान (Bangladesh vs Afghanistan) के बीच टी20 मुकाबले हमेशा कड़े और रोमांचक रहे हैं. दोनों टीमें एशिया कप में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं. अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी और बांग्लादेश की अनुभवी बल्लेबाजी दोनों ही टीमों को बराबरी पर खड़ा करती हैं.

बात करें हेड टू हेड आंकड़ें की तो बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 5 मुकाबलों में बांग्लादेश को जीत मिली है. 7 मैच अफगानिस्तान ने अपने नाम किए हैं. 

टीम मैच बांग्लादेश जीता अफगानिस्तान जीता
BAN vs AFG 12 5 7

ये भी पढ़ें:- BAN vs AFG Playing-XI: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मुकाबला, जानें कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.

Leave A Comment

अन्य खेल खबरें