Sports News
पैपराजी की किस हरकत पर भड़के हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई नाराजगी
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, December 9, 2025
Last Updated On: Tuesday, December 9, 2025
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की प्राइवेसी में दखल देने पर पैपराजी को आड़े हाथों लिया है. एक स्टोरी वायरल होने के बाद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट लिखकर फोटोग्राफरों की हरकत को ‘चीप सेंसेशनलिज़्म’ बताया और मीडिया से मर्यादा में रहने की अपील की है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, December 9, 2025
Hardik Pandya Paparazzi Controversy: हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनके क्रिकेट से जुड़ी नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक मामला है. मुंबई में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की प्राइवेसी भंग करने पर हार्दिक ने पैपराजी पर जमकर गुस्सा निकाला है. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उनकी इंस्टा स्टोरी अब चर्चा का विषय बन गई है, जिसमें उन्होंने साफ लिखा कि माहिका की सीढ़ियां उतरते वक्त ली गई ‘गलत एंगल’ की तस्वीरें पूरी तरह अनैतिक और अपमानजनक हैं.
हार्दिक ने इस घटना को ‘सस्ती सनसनी फैलाने की कोशिश’ बताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद हर किसी का सम्मान ज़रूरी है. उन्होंने मीडिया को ज़िम्मेदारी से काम करने और महिलाओं की मर्यादा को समझने की अपील की है. गौरतलब है कि पांड्या एशिया कप में लगी चोट के बाद टीम इंडिया में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वापसी कर रहे हैं.
पैपराजी पर भड़के हार्दिक पांड्या
- सोशल मीडिया पर एक स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है. इसमें माहिका शर्मा की ऐसी फोटो और वीडियो ली गईं, जिन्हें हार्दिक पांड्या ने अनैतिक और अपमानजनक कहा है. हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर साफ लिखा कि माहिका मुंबई के बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट से सिर्फ सीढ़ियां उतर रही थीं. इसी दौरान कुछ पैपराजी ने उन्हें ऐसे एंगल से शूट किया, जिसकी कोई भी महिला हकदार नहीं होती.
- हार्दिक ने इसे सस्ती सनसनी फैलाने की कोशिश बताया. उन्होंने लिखा कि पब्लिक लाइफ में रहना मतलब कैमरों का सामने आना सामान्य है, लेकिन आज जो हुआ उसने सारी सीमाएं तोड़ दीं. माहिका सिर्फ नीचे उतर रही थीं, लेकिन उन्हें गलत एंगल से शूट किया गया. यह बिल्कुल गलत है और इसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता.
- हार्दिक ने आगे कहा कि मामला किसी वायरल वीडियो या बड़ी खबर का नहीं है. यह सम्मान और मर्यादा का मुद्दा है. उन्होंने लिखा कि इस दुनिया में हर किसी का सम्मान जरूरी है, खासकर महिलाओं का. उन्होंने पैपराजी को भी सलाह दी कि वे मेहनत करते हैं, यह बात वो समझते हैं, लेकिन हर चीज को कैमरे में कैद करना जरूरी नहीं होता. थोड़ी इंसानियत दिखाएं.
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा दिल्ली की रहने वाली हैं. वे मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम बना चुकी हैं. उनके पास इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की डिग्री है. माहिका पेशे से मॉडल हैं और कई प्रोजेक्ट कर चुकी हैं. कहा जाता है कि माहिका, हार्दिक पांड्या से करीब आठ साल छोटी हैं. हार्दिक का जन्म 8 अक्टूबर 1993 को गुजरात के चोर्यासी में हुआ था और इस समय उनकी उम्र 32 साल है. वहीं माहिका की उम्र 24 साल बताई जाती है.
यह भी पढ़ें :- कौन था रहमान डकैत? धुरंधर में दिखा अक्षय खन्ना का रोंगटे खड़े करने वाला किरदार
















