IND vs ENG 5th Test Dream11: किसे चुनें, कौन बनेगा गेमचेंजर? प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स

Authored By: Nishant Singh

Published On: Wednesday, July 30, 2025

Last Updated On: Wednesday, July 30, 2025

Ind vs eng dream 11 5th test match
Ind vs eng dream 11 5th test match

IND vs ENG 5th Test 2025 Dream11: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पांचवा मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक लंदन के ऐतिहासिक द ओवल (Kennington Oval) में खेला जाएगा. दोनों टीमें सीरीज़ में 2-1 की बराबरी पर हैं, ऐसे में यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है. अब पांचवा टेस्ट में Dream11 फैंटेसी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है - सही टीम चयन से आप जीत सकते हैं बंपर पॉइंट्स. इस लेख में पढ़ें - लॉर्ड्स की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, टॉप परफॉर्मर खिलाड़ी और बेस्ट Dream11 Tips जो आपकी टीम को बना सकते हैं विजेता.

Authored By: Nishant Singh

Last Updated On: Wednesday, July 30, 2025

इस लेख में:

IND vs ENG 5th Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज़ अब अपने अंतिम और निर्णायक मुकाम पर पहुंच चुकी है. 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में सीरीज़ का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. इंग्लैंड फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से आगे है और भारत के पास यह मुकाबला जीतकर सीरीज़ ड्रॉ कराने का आख़िरी मौका होगा. ओवल की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है, जहां शुरू में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में सेट बल्लेबाज़ों और स्पिनर्स को भी खेल बनाने का मौका मिलता है.

चौथे टेस्ट में भारत ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की फिफ़्टी की बदौलत 358 रन बनाए. हालांकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 669 रन ठोककर 311 रनों की भारी बढ़त ले ली थी. जवाब में भारत ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की. गिल, जडेजा और सुंदर के शानदार शतकों की बदौलत 425/4 रन बनाकर मैच को ड्रॉ कराया.

वहीं इंग्लैंड की पहली पारी में टीम ने 669 रनों का पहाड़ खड़ा किया. जो रूट ने 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रन की शानदार पारियां खेलीं. सलामी बल्लेबाज़ क्राउली और डकेट ने भी ठोस शुरुआत दी, जबकि ओली पोप और रूट के बीच हुई 144 रन की साझेदारी ने भारत पर दबाव बढ़ाया. भारत के लिए जडेजा ने चार विकेट झटके, जबकि बुमराह और सुंदर ने भी दो-दो विकेट लिए. इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी बहुत ही गहराई तक दिखी.

Dream11 फैंटेसी क्रिकेट के लिहाज़ से यह टेस्ट बेहद रोमांचक रहने वाला है. पिच की स्थिति, पिछले प्रदर्शन और संभावित बदलावों को ध्यान में रखते हुए सही टीम बनाना अहम होगा. इस लेख में जानिए Dream11 के लिए बेस्ट प्लेइंग XI, टॉप पिक्स, कप्तान/उपकप्तान सुझाव और जीत की रणनीति.

IND vs ENG मैच 

शीर्षक विवरण
मैच भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG)
स्थान द ओवल (Kennington Oval), लंदन, मैनचेस्टर
तारीख 31 जुलाई – 4 अगस्त, 2025
समय दोपहर 3:30 बजे (IST)

द ओवल: इतिहास, माहौल और भारत का प्रदर्शन

द ओवल, जिसे आजकल ‘किआ ओवल’ के नाम से भी जाना जाता है, लंदन का एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान है. यह मैदान 1845 में अस्तित्व में आया और तब से सरे काउंटी क्रिकेट क्लब का घरेलू मैदान रहा है. 1880 में यहीं इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जिससे यह मैदान क्रिकेट इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया. द ओवल सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि फुटबॉल और रग्बी के शुरुआती अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी के लिए भी प्रसिद्ध रहा है. यहां 23,500 दर्शकों के बैठने की क्षमता है और यह मैदान फ्लडलाइट्स से लैस है, जो दिन-रात्रि मैचों के लिए उपयुक्त बनाता है. द ओवल हर साल इंग्लैंड के घरेलू सीज़न के आखिरी टेस्ट मैच की परंपरागत मेज़बानी करता है, और उसका माहौल बेहद रोचक होता है.

भारत के लिए द ओवल पर सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. भारत ने इस मैदान पर अब तक 15 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज की है, 1971 और 2021 में. इस मैदान पर सुनील गावस्कर का 221 रन (1979) अब तक भारत का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है, जबकि राहुल द्रविड़ ने यहां सबसे ज्यादा कुल 443 रन बनाए हैं. 2021 में रोहित शर्मा ने यहां 127 रन की शानदार पारी खेली थी. द ओवल में भारतीय बल्लेबाजों के कुछ यादगार प्रदर्शन जरूर रहे हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह मैदान इंग्लैंड के पक्ष में रहा है. अब देखना होगा कि 5वें टेस्ट में कौन इतिहास रचता है- भारत या इंग्लैंड?

IND vs ENG हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसकी चलेगी बाजी? (Overall)

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की टक्कर सदियों से चली आ रही है, और अब तक खेले गए 136 मुकाबलों में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. उन्होंने 51 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि टीम इंडिया सिर्फ 35 बार ही जीत का स्वाद चख पाई है. बाक़ी 50 मैच ड्रॉ रहे हैं, जो दोनों टीमों के बीच गहराई और टक्कर का संकेत हैं. आंकड़े साफ कहते हैं कि इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी जरूर है, लेकिन भारतीय टीम ने पिछले एक दशक में इंग्लिश सरजमीं पर कई बार कड़ा मुकाबला किया है. गिल की युवा सेना के पास अब इतिहास पलटने का सुनहरा मौका है – और क्या पता इस बार स्कोरबोर्ड की दिशा भी बदल जाए.

IND vs ENG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)

हेड संख्या
मैच 136
IND की जीत 35
ENG की जीत 51
टाई ब्रेकर 50

IND vs ENG Test Match 2025 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसकी चलेगी बाजी?

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में अब तक 5 में से 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत ने सिर्फ 1 मुकाबला अपने नाम किया है. एक टेस्ट मैच रोमांचक संघर्ष के बाद ड्रॉ रहा, जिसे टाई ब्रेकर की स्थिति भी कहा जा सकता है. इस प्रकार इंग्लैंड फिलहाल सीरीज़ में 2-1 से आगे है. अब 31 जुलाई को होने वाला 5वां और अंतिम टेस्ट मैच इस सीरीज़ का फ़ैसला करेगा, क्या भारत बराबरी करेगा या इंग्लैंड सीरीज़ जीतकर इतिहास रचेगा?

हेड संख्या
मैच 5
IND की जीत 1
ENG की जीत 2
टाई ब्रेकर 1

Dream11 टीम चुनने के टिप्स (IND vs ENG)

कप्तान और उप-कप्तान: Dream11 में सबसे ज़्यादा पॉइंट्स कप्तान और उप-कप्तान से मिलते हैं, इसलिए ऐसे खिलाड़ियों को चुनें जो लगातार अच्छे प्रदर्शन में हों. ऑलराउंडर्स या ऐसे टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ जो साथ में गेंदबाज़ी भी कर सकते हों, आदर्श विकल्प बनते हैं.

पिच रिपोर्ट: टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में से एक है. यह मैदान तेज़ गेंदबाज़ों के लिए हमेशा से मददगार रहा है, खासकर मैच के शुरुआती दिन. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स को भी मदद मिलने लगती है.

की प्लेयर्स: टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज, विकेट लेने वाले गेंदबाज और फॉर्म में ऑलराउंडर्स पर फोकस करें.
खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों से बचें: हाल के प्रदर्शन को चेक करें.

भारत की संभावित XI:

खिलाड़ियों की सूची
शुभमन गिल (कप्तान)
यशस्वी जैसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
रवींद्र जडेजा
शार्दुल ठाकुर
वॉशिंगटन सुंदर
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
कुलदीप यादव

इंग्लैंड की संभावित XI:

खिलाड़ी की सूची
ज़ैक क्रॉली
बेन डकेट
जो रूट
हैरी ब्रूक
ओली पोप (विकेटकीपर)
बेन स्टोक्स (कप्तान)
क्रिस वोक्स
जैकब बेथेल
सैम कुक
ब्रायडन कार्स
शोएब बशीर

India vs England: Dream11 टीम सुझाव

1. संतुलित टीम (सुरक्षित विकल्प)

खिलाड़ी भूमिका चयन का कारण
शुभमन गिल (C) बल्लेबाज़ (IND) फॉर्म में चल रहे हैं, 4 शतक सीरीज़ में लगा चुके हैं
जो रूट (VC) बल्लेबाज़ (ENG) स्थिर बल्लेबाज़, लंबी पारी खेलने में माहिर
ऋषभ पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज़ी, विकेटकीपिंग से बोनस पॉइंट्स
यशस्वी जायसवाल बल्लेबाज़ (IND) तेज शुरुआत के लिए जाने जाते हैं, 50+ स्कोर कर चुके हैं
ओली पोप बल्लेबाज़ (ENG) मिडिल ऑर्डर में मजबूत खिलाड़ी, हाल में अर्धशतक लगाया
रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर (IND) गेंद और बल्ले दोनों से दमदार, पिछले मैच में शतक और 4 विकेट
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर (ENG) इंग्लैंड के कप्तान, हरफनमौला योगदान देने वाले खिलाड़ी
वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर (IND) पिच पर स्पिन का असर, पिछले मैच में शतक और विकेट
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज़ (IND) विकेट टेकर गेंदबाज़, नई गेंद के साथ खतरनाक
क्रिस वोक्स गेंदबाज़ (ENG) स्विंग और बाउंस से बल्लेबाज़ों को परेशान करते हैं
मोहम्मद सिराज गेंदबाज़ (IND) गति और एग्रेसन के साथ प्रभावी, पिछली पारी में विकेट लिए

टीम संतुलन:

  • बल्लेबाज: 4
  • ऑलराउंडर: 3
  • विकेटकीपर: 1
  • गेंदबाज: 3

2.आक्रामक टीम (हाई रिस्क – हाई रिवार्ड)

खिलाड़ी भूमिका चयन का कारण
केएल राहुल बल्लेबाज़ (IND) अनुभव और तकनीक, इंग्लैंड में लंबी पारियों का रिकॉर्ड
हैरी ब्रूक बल्लेबाज़ (ENG) तेज़ रन बनाने में माहिर, X फैक्टर खिलाड़ी
ऋषभ पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मैच विनर, स्टंप के पीछे भी पॉइंट्स के अवसर
साई सुदर्शन बल्लेबाज़ (IND) युवा खिलाड़ी, रिस्क लेकिन हाई रिवार्ड पॉसिबिलिटी
ज़ैक क्रॉली बल्लेबाज़ (ENG) ओपनर हैं, लंबे समय तक टिकने की क्षमता रखते हैं
बेन स्टोक्स ऑलराउंडर (ENG) पिच से मदद मिलने पर विकेट भी और आक्रमक बैटिंग भी
शार्दुल ठाकुर ऑलराउंडर (IND) विकेट टेकर और लोअर ऑर्डर में तेज रन बनाने की क्षमता
जैकब बेथेल ऑलराउंडर (ENG) नया नाम, सरप्राइज़ एलिमेंट के रूप में चुना गया
ब्रायडन कार्स गेंदबाज़ (ENG) हालिया फॉर्म में नहीं लेकिन ग्रैंड लीग रिस्क के लिए उपयुक्त
कुलदीप यादव गेंदबाज़ (IND) स्पिन पिच पर असरदार, लोअर ऑर्डर को जल्दी समेट सकते हैं

टीम संतुलन:

  • बल्लेबाज: 4
  • ऑलराउंडर: 3
  • विकेटकीपर: 1
  • गेंदबाज: 3

की प्लेयर्स और उनकी स्टैट्स (क्यों चुनें?)

  • शुभमन गिल– शुभमन गिल भारतीय टीम के युवा कप्तान हैं और टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हैं. इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी तकनीक और संयम कमाल का है. वह फॉर्म में हैं और लंबी पारियां खेलने में सक्षम हैं, जिससे Dream11 में वे एक भरोसेमंद कप्तानी विकल्प बनते हैं.
  • जसप्रीत बुमराह– बुमराह की सटीक यॉर्कर, गति और स्विंग एजबेस्टन की पिच पर घातक हो सकती है. उन्होंने पहली टेस्ट में पांच विकेट लिए थे और उनकी लय बेहद खतरनाक है. Dream11 में विकेट लेने वाले गेंदबाज़ सबसे अहम होते हैं और बुमराह इस भूमिका में परफेक्ट बैठते हैं.
  • रवींद्र जडेजा– जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में हर फैंटेसी टीम की पहली पसंद हैं. वो न केवल उपयोगी रन बना सकते हैं, बल्कि अहम मौकों पर विकेट भी निकालते हैं. इंग्लैंड की पिच पर उनकी गेंदबाज़ी और फील्डिंग दोनों Dream11 पॉइंट्स के लिहाज़ से फायदेमंद हो सकते हैं.
  • ऋषभ पंत– पंत की वापसी के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिली है. उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और विकेटकीपिंग से लगातार फैंटेसी पॉइंट्स मिलते हैं. अगर वो सेट हो गए, तो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं. कप्तान या उपकप्तान के तौर पर बढ़िया विकल्प हैं.
  • बेन स्टोक्स– स्टोक्स इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर हैं. वो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान करते हैं और बड़े मौकों के खिलाड़ी माने जाते हैं. एजबेस्टन में उनके पुराने रिकॉर्ड शानदार हैं. Dream11 में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अहमियत सबसे ज़्यादा होती है.
  • जो रूट– रूट इंग्लैंड के सबसे स्थिर और तकनीकी बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने पहले टेस्ट में भी उपयोगी पारी खेली और वह स्पिन के खिलाफ भी अच्छे हैं. Dream11 में वह एक सेफ चॉइस हैं क्योंकि वह अक्सर लंबी पारी खेलकर टीम को मजबूती देते हैं.
  • हैरी ब्रूक– ब्रूक इंग्लैंड के युवा सितारे हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं और मैच का रुख पलट सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में उनकी स्ट्राइक रेट शानदार है और वह तेज़ गेंदबाज़ी को अच्छे से खेलते हैं. Dream11 में X-फैक्टर प्लेयर के तौर पर चयन योग्य हैं.

इन खिलाड़ियों से बचें (Dream11 में न लें)

  • साई सुदर्शन– साई सुदर्शन ने IPL 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है. उनके अनुभव की कमी और कभी-कभार की खेल क्षमता के कारण, फैंटेसी टीम में उनका चयन जोखिम भरा हो सकता है, खासकर जब मजबूत विकल्प उपलब्ध हों.
  • ब्रायडन कार्स – ब्रायडन कार्स ने हाल ही में इंग्लैंड के लिए सीमित अवसर पाए हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं किया है. उनकी अनिश्चित फॉर्म और कम मैच खेलने के कारण फैंटेसी टीम में उन्हें शामिल करना अनुशंसित नहीं है.

अंतिम सुझाव

  • पिच और टॉस की भूमिका को नजरअंदाज न करें
  • कप्तान और उप-कप्तान का चुनाव समझदारी से करें
  • फॉर्म और फिटनेस पर नजर रखें
  • आखिरी मिनट तक टीम अपडेट जरूर देखें
  • चोटिल खिलाड़ी या रेस्ट दिए गए प्लेयर्स को अपनी टीम से हटाएं.
  • ग्रैंड लीग में रिस्क लें, स्मॉल लीग में सेफ रहें
  • Dream11 पॉइंट्स की गणना समझें
  • डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट चुनें
  • संतुलित टीम उन लोगों के लिए है जो जोखिम नहीं लेना चाहते और नियमित पॉइंट्स चाहते हैं.
  • आक्रामक टीम उन गेमर्स के लिए है जो डिफरेंशियल प्लेयर्स से बड़ा फायदा उठाना चाहते हैं.

ड्रीम 11 में फैंटेसी प्वाइंट सिस्टम क्या है

  • ड्रीम 12 बैटिंग, बॉलिंग, फिल्डिंग आदि के लिए अलग-अलग प्वाइट निर्धारित किए गए हैं, जो निम्न हैंः

ड्रीम 11 में बैटिंग प्वाइंट

प्वॉइंट्स इवेंट अंक
रन +1
बाउंड्री बोनस +1
सिक्स बोनस +2
हॉफ-सेंचुरी बोनस +4
सेंचुरी बोनस +8
डिसमिसल फॉर डक -3

ड्रीम 11 में बॉलिंग प्वाइंट

बोनस प्रकार अंक
विकेट +30
बोनस (एलबीडब्ल्यू/बोल्ड) +8
4 विकेट बोनस +4
5 विकेट बोनस +8
मेडन ओवर +12

ड्रीम 11 में फिल्डिंग प्वाइंट

कैच (Catch) +8
3 कैच बोनस (3 Catch Bonus) +4
स्टम्पिंग (Stumping) +12
रन आउट (डायरेक्ट हिट) (Run Out – Direct Hit) +12
रन आउट (नॉट डायरेक्ट हिट) (Run Out – Not Direct Hit) -6

ड्रीम 11 में इकोनॉमी रेट का प्वाइंट

2.5 रन प्रति ओवर से कम +6
2.5-3.49 रन प्रति ओवर के बीच +4
3.5-4.5 रन प्रति ओवर के बीच +2
7-8 रन प्रति ओवर के बीच -2
8.01-9 रन प्रति ओवर के बीच -4
9 रन प्रति ओवर से अधिक -6

FAQ

पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक लंदन के Kennington Oval (द ओवल) में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, जो रूट और बेन स्टोक्स कप्तान/उप-कप्तान के लिए अच्छे विकल्प हैं. ये खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से पॉइंट्स ला सकते हैं.
यह बैलेंस्ड पिच मानी जाती है. शुरुआती दिनों में तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है, जबकि बाद में स्पिनर और सेट बल्लेबाज़ों को फायदा मिलता है.
साई सुदर्शन और ब्रायडन कार्स जैसे कम अनुभव वाले या खराब फॉर्म वाले खिलाड़ियों से बचना चाहिए.
शुभमन गिल, यशस्वी, राहुल, सुदर्शन, पंत, जडेजा, ठाकुर, सुंदर, बुमराह, सिराज और कुलदीप.
पॉइंट्स रन, विकेट, कैच, स्टंपिंग, और बाउंड्री जैसे एक्शन पर मिलते हैं. उदाहरण: विकेट पर +30, कैच पर +8, सेंचुरी पर +8 आदि.
हां, यह मैच निर्णायक है. इंग्लैंड 2-1 से आगे है, और भारत को सीरीज़ ड्रॉ करने के लिए जीत ज़रूरी है.

Disclaimer:

इस लेख में दिए गए Dream11 टीम सुझाव, प्लेयर पिक्स और भविष्यवाणियाँ केवल सूचनात्मक उद्देश्य के लिए हैं. दी गयी जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. क्रिकेट मैचों का परिणाम कई कारकों (फॉर्म, पिच कंडीशन, टॉस, चोट आदि) पर निर्भर करता है, जिसका सटीक अनुमान लगाना संभव नहीं है.

  • आपकी Dream11 टीम बनाने और फैंटेसी खेलों में भाग लेने का निर्णय पूरी तरह से आपकी अपनी जिम्मेदारी है.
  • फैंटेसी स्पोर्ट्स में वित्तीय निवेश (Entry Fees) जोखिम के साथ जुड़ा है. हम अनुशंसा करते हैं कि पाठक अपने विवेक और रिसर्च के आधार पर निर्णय लें.
  • किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले संभावित जोखिमों का भली-भांति आकलन करें. हम किसी भी नुकसान (फाइनेंशियल या अन्य) के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे.
About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।

अन्य खेल खबरें