Sports News
IND vs SA 1st ODI: रांची में भिड़ने को तैयार भारत और दक्षिण अफ्रीका, जानें दोनों टीमों की Playing-XI, मैच प्रेडिक्शन
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Saturday, November 29, 2025
Last Updated On: Saturday, November 29, 2025
IND vs SA 1st ODI Playing-11: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa ODI) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया घरेलू परिस्थिति में जोरदार शुरुआत करना चाहेगी, जबकि साउथ अफ्रीका युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जीत की तलाश में उतरेगी. मैच से पहले जानें दोनों टीमों की Playing-XI, स्क्वॉड, मैच टाइमिंग और वे खिलाड़ी जिन पर सबकी नजरें होंगी.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Saturday, November 29, 2025
IND vs SA 1st ODI, Playing-XI, Key Players, Match Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa 1st ODI 2025) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा. भारतीय टीम रोहित शर्मा, कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के साथ अपनी बैटिंग लाइन-अप को मजबूत बनाए हुए है. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका मार्कराम, बावुमा और डी कॉक की अनुभवी तिकड़ी के साथ भारत को कड़ी टक्कर देने उतरेगी. आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और इस मैच में कौन-कौन से सितारे चमक सकते हैं.
Match Venue & Timing
| Information | Details |
|---|---|
| Venue | JSCA International Stadium Complex, Ranchi |
| Date | 30 November, 2025 |
| Time | 1:30 PM LOCAL, 8:00 AM GMT |
| Match | IND vs SA, 1st ODI, South Africa tour of India, 2025 |
IND vs SA 1st ODI Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित Playing-11
| India Probable Playing-XI | South Africa Probable Playing-XI |
|---|---|
| केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर) | एडेन मार्कराम |
| विराट कोहली | क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) |
| तिलक वर्मा | टेम्बा बावुमा (कप्तान) |
| रोहित शर्मा | टोनी डी ज़ोरज़ी |
| यशस्वी जायसवाल | मैथ्यू ब्रीट्ज़के |
| वाशिंगटन सुंदर | डेवाल्ड ब्रेविस |
| कुलदीप यादव | कॉर्बिन बॉश |
| रवींद्र जडेजा | मार्को जेनसेन |
| नीतीश कुमार रेड्डी | लुंगी एनगिडी |
| हर्षित राणा | नंद्रे बर्गर |
| अर्शदीप सिंह | केशव महाराज |
IND vs SA 1st ODI: मैच के प्रमुख खिलाड़ी (Key Players)
| India (IND) | South Africa (SA) |
|---|---|
| विराट कोहली | क्विंटन डी कॉक |
| रोहित शर्मा | एडेन मार्कराम |
| केएल राहुल | मार्को जेनसेन |
| रवींद्र जडेजा | डेवाल्ड ब्रेविस |
| कुलदीप यादव | लुंगी एनगिडी |
IND vs SA 1st ODI: मैच प्रेडिक्शन
भारत घरेलू परिस्थितियों और मजबूत बल्लेबाजी क्रम के चलते इस मैच में बढ़त के साथ उतरेगा. वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी तेज गेंदबाजी और ऑलराउंडर खिलाड़ियों के दम पर मैच में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करेगा.
- भारत के जीतने की संभावना: 65%
- दक्षिण अफ्रीका के जीतने की संभावना: 35%
IND vs SA ODI Series 2025: दोनों टीमों का पूरा स्क्वॉड
| भारत (India Squad) | दक्षिण अफ्रीका (South Africa Squad) |
|---|---|
| केएल राहुल (कप्तान) | टेम्बा बावुमा (कप्तान) |
| रोहित शर्मा | ऑटनिल बार्टमैन |
| यशस्वी जायसवाल | कॉर्बिन बॉश |
| विराट कोहली | मैथ्यू ब्रीट्ज़के |
| तिलक वर्मा | डेवाल्ड ब्रेविस |
| ऋषभ पंत | नांद्रे बर्गर |
| वाशिंगटन सुंदर | क्विंटन डी कॉक |
| रवींद्र जडेजा | टॉनी डी जोरजी |
| कुलदीप यादव | रुबिन हरमन |
| नितीश कुमार रेड्डी | केशव महाराज |
| हर्षित राणा | मार्को जानसन |
| रुतुराज गायकवाड़ | एडन मार्करम |
| प्रसिद्ध कृष्णा | लुंगी एनगिडी |
| अर्शदीप सिंह | रयान रिकेलटन |
| ध्रुव जुरेल | प्रीनेलन सब्रायन |
यह भी पढ़ें :- IND vs SA 1st ODI Pitch Report: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
















