IND vs SA 1st T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की बड़ी जीत में क्या-क्या रहा खास?

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Wednesday, December 10, 2025

Last Updated On: Wednesday, December 10, 2025

IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर बड़ी जीत, बल्लेबाज़ी-गेंदबाज़ी और फील्डिंग का बेहतरीन प्रदर्शन रहा मैच की खासियत.
IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका पर बड़ी जीत, बल्लेबाज़ी-गेंदबाज़ी और फील्डिंग का बेहतरीन प्रदर्शन रहा मैच की खासियत.

कटक में खेले गए IND vs SA पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से मात देकर धमाकेदार जीत दर्ज की. हार्दिक पांड्या की तूफानी हाफ़ सेंचुरी, भारतीय गेंदबाजों की घातक स्पेल और जसप्रीत बुमराह के ऐतिहासिक 100+ टी20 विकेट ने इस मैच को यादगार बना दिया. मैच में आखिर क्या-क्या रहा खास, जानिए पूरा हाईलाइट्स.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Wednesday, December 10, 2025

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए IND vs SA 1st T20 में टीम इंडिया ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने मुकाबले को एकतरफा बना दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद 175 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका रही हार्दिक पांड्या की विस्फोटक 59* रन की पारी की. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीका की बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. मेहमान टीम सिर्फ 74 रनों पर ढेर हो गई और भारत ने 101 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, खासकर बुमराह के टी20 में 100 विकेट पूरे होने का माइलस्टोन, जिसने इस मुकाबले को ऐतिहासिक बना दिया.

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. शुरुआत बेहद खराब रही. शुभमन गिल जल्दी आउट हुए और सूर्यकुमार यादव भी टिक नहीं पाए. तिलक वर्मा और अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके. टीम एक समय गहरी मुश्किल में फंसती दिख रही थी. इसी दौरान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला.

हार्दिक ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन ठोके. उनकी पारी में 6 चौके और 4 लंबे छक्के शामिल थे. हार्दिक की यह पारी टीम इंडिया के लिए राहत लेकर आई. उनकी वजह से भारत 20 ओवर में 175 रन तक पहुंच सका. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके. लुथो सिपामला ने 2 विकेट लिए और डोनोवन फरेरा ने 1 विकेट हासिल किया.

दक्षिण अफ्रीका को मिली शर्मनाक हार

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका पूरी तरह बिखर गई. डेवाल्ड ब्रेविस को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन तक नहीं पहुंच सका. भारतीय गेंदबाज शुरू से ही हावी रहे. अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. वहीं हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को भी 1-1 सफलता मिली. साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रन पर ढेर हो गई. भारत ने मैच 101 रनों से अपने नाम किया. यह हार दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी शर्मनाक रही.

कटक में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

कटक में शुरुआत भले ही भारत के पक्ष में नहीं लग रही थी, लेकिन टीम इंडिया ने वापसी करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए. जसप्रीत बुमराह ने मैच में3 ओ वर में सिर्फ 17 रन दिए और इसी दौरान उन्होंने टी20 में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए.

इसके साथ ही बुमराह तीनों फॉर्मैट में 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. टेस्ट में 234, वनडे में 149 और टी20 में 101 विकेट. वे भारत के दूसरे और दुनिया के पांचवें ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मैट में यह उपलब्धि हासिल की. मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने बुमराह से कहा- “वेलकम टू द क्लब!

यह भी पढ़ें :- पैपराजी की किस हरकत पर भड़के हार्दिक पांड्या? सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई नाराजगी

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें