Sports News
IND vs SA 4th T20I Playing-XI: लखनऊ में भारत के सामने होगा दक्षिण अफ्रीका, जानें संभावित प्लेइंग-11 और मैच प्रेडिक्शन
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, December 16, 2025
Last Updated On: Tuesday, December 16, 2025
IND vs SA 4th T20I Playing-XI, Match Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है. सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला 17 दिसंबर 2025 को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगी. भारतीय टीम जहां घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने उतरेगी, वहीं साउथ अफ्रीका की नजर वापसी करने पर होगी. इस मुकाबले में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और प्रमुख खिलाड़ियों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, December 16, 2025
IND vs SA 4th T20I Playing-XI, Important Players, Match Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला सीरीज के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. यह मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस इस मैच में बड़ी भूमिका निभा सकता है क्योंकि एकाना की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है. भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आक्रामक क्रिकेट खेलने के इरादे से उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम के नेतृत्व में भारत को उसी के घर में कड़ी चुनौती देना चाहेगी. आइए जानते हैं मैच से जुड़ी पूरी जानकारी, संभावित प्लेइंग-11, प्रमुख खिलाड़ी और मैच प्रेडिक्शन.
Match Venue & Timing
| Information | Details |
|---|---|
| Venue | Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow |
| Date | Wednesday, December 17, 2025 |
| Time | 7:00 PM LOCAL, 1:30 PM GMT |
| Match | IND vs SA, 4th T20I, South Africa tour of India 2025 |
IND vs SA 4th T20I Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
| India Probable Playing-XI | South Africa Probable Playing-XI |
|---|---|
| अभिषेक शर्मा | रीज़ा हेंड्रिक्स |
| शुभमन गिल | क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) |
| सूर्यकुमार यादव (कप्तान) | एडेन मार्करम (कप्तान) |
| तिलक वर्मा | डेवाल्ड ब्रेविस |
| हार्दिक पांड्या | ट्रिस्टन स्टब्स |
| शिवम दुबे / अक्षर पटेल | डोनोवन फरेरा |
| जितेश शर्मा (विकेटकीपर) | मार्को जेनसेन |
| हर्षित राणा | कॉर्बिन बॉश |
| अर्शदीप सिंह | एनरिक नॉर्टजे |
| कुलदीप यादव | लुंगी एनगिडी |
| वरुण चक्रवर्ती | ओटनील बार्टमैन |
IND vs SA 4th T20I 2025: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
| India (IND) | South Africa (SA) |
|---|---|
| सूर्यकुमार यादव | क्विंटन डी कॉक |
| शुभमन गिल | एडेन मार्करम |
| हार्दिक पांड्या | डेवाल्ड ब्रेविस |
| कुलदीप यादव | मार्को जेनसेन |
| अर्शदीप सिंह | एनरिक नॉर्टजे |
| वरुण चक्रवर्ती | लुंगी एनगिडी |
IND vs SA, 4th T20I Match Prediction: मैच प्रेडिक्शन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम गहराई लिए हुए है और स्पिन गेंदबाज घरेलू पिच पर प्रभावी साबित हो सकते हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजी का मजबूत आक्रमण है जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकता है. अगर भारत शुरुआती विकेट बचाने में सफल रहता है तो उसे बढ़त मिल सकती है, जबकि साउथ अफ्रीका की उम्मीदें उसके ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन पर टिकी होंगी.
- भारत के जीतने की संभावना: 65%
- दक्षिण अफ्रीका के जीतने की संभावना: 35%
India vs South Africa T20 Series 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
| भारतीय टीम | दक्षिण अफ्रीका टीम |
|---|---|
| अभिषेक शर्मा | डेविड मिलर |
| शुभमन गिल | रेजा हेंड्रिक्स |
| सूर्यकुमार यादव (कप्तान) | एडन मार्क्रम (कप्तान) |
| तिलक वर्मा | कॉर्बिन बॉश |
| अक्षर पटेल | डेवाल्ड ब्रेविस |
| हार्दिक पांड्या | जॉर्ज लिंडे |
| शिवम दुबे | केशव महाराज |
| वाशिंगटन सुंदर | मार्को जेनसेन |
| जितेश शर्मा (विकेटकीपर) | डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर) |
| संजू सैमसन (विकेटकीपर) | क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर) |
| अर्शदीप सिंह | ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर) |
| हर्षित राणा | एनरिक नॉर्टजे |
| जसप्रीत बुमराह | लुंगी एनगिडी |
| कुलदीप यादव | लुथो सिपामला |
| वरुण चक्रवर्ती | ओटनील बार्टमैन |
यह भी पढ़ें :- IPL Mini Auction 2026: कैमरन ग्रीन और पथिराना की खुली किस्मत, प्रशांत-कार्तिक ने रचा इतिहास
















