Sports News
IND-W vs SL-W 4th T20I: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Friday, December 26, 2025
Last Updated On: Friday, December 26, 2025
IND-W vs SL-W 4th T20I Pitch Report, Weather Report: भारत और श्रीलंका (India Women vs Sri Lanka Women) के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 28 दिसंबर 2025 को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram) में खेला जाएगा. यह मुकाबला सीरीज के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. टीम इंडिया इस सीरीज में बढ़त बनाए हुए हैं जबकि श्रीलंकाई महिला टीम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी. आइए जानते हैं इस India women vs Sri lanka women 4th t20 पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और हेड टू हेड आंकड़े.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Friday, December 26, 2025
IND-W vs SL-W 4th T20I Pitch, Weather, Head to head Records: भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज (Sri Lanka Women tour of India 2025) रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जहां पिच और मौसम दोनों ही मैच के नतीजे पर असर डाल सकते हैं. भारतीय महिला टीम घरेलू दर्शकों के सामने अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि श्रीलंका महिला टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम साबित हो सकता है. ऐसे में टॉस और पिच की भूमिका निर्णायक रहने वाली है.
IND-W vs SL-W 4th T20I मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है. भारतीय महिला टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी, वहीं श्रीलंका महिला टीम के लिए यह मैच वापसी का सुनहरा मौका हो सकता है. आइए जानते हैं ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड.
IND-W vs SL-W 4th T20I Match Details: Venue & Timing
| Information | Details |
|---|---|
| Match | IND-W vs SL-W, 4th T20I |
| Series | Sri Lanka Women tour of India, 2025 |
| Date | Sun, 28 December 2025 |
| Time | 7:00 PM LOCAL, 1:30 PM GMT |
| Venue | Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram |
IND-W vs SL-W 4th T20I Pitch Report: ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम पिच रिपोर्ट
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को आमतौर पर गेंदबाजों के मुफीद माना जाता है. यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों को मदद मिलती है. शुरुआती दो मुकाबलों में बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए थे. लेकिन तीसरे T20I में हालात थोड़े अलग नजर आ सकते हैं. इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहने वाला है. रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को मेहनत करनी पड़ सकती है.
इस मैदान पर ओस भी अहम फैक्टर बन सकती है. खासकर दूसरी पारी में ओस का असर साफ दिख सकता है. गेंद गीली होने से गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है. ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाती है. टॉस जीतने वाली टीम एक बार फिर पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकती है. वजह साफ है. बाद में लक्ष्य का पीछा करना यहां आसान माना जाता है.
| आंकड़े | रिकॉर्ड |
|---|---|
| कुल T20 मैच | 4 |
| पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच | 2 (50%) |
| लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए मैच | 2 (50%) |
| टॉस जीतकर जीते गए मैच | 2 (50%) |
| चेज में सर्वोच्च स्कोर | 173/2 |
| पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर | 145 रन |
IND-W vs SL-W 4th T20I Weather Report: तिरुवनंतपुरम का मौसम
तिरुवनंतपुरम में मैच के दिन मौसम साफ से आंशिक बादलों वाला रह सकता है. बारिश की संभावना कम है, लेकिन नमी अधिक रहने की उम्मीद है. ओस दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है.
- आसमान: साफ से आंशिक बादल
- बारिश की संभावना: कम
- अधिकतम तापमान: 28-30°C
- न्यूनतम तापमान: 23-25°C
- आर्द्रता: 70-75%
- हवा की गति: 8-12 किमी/घंटा
IND-W vs SL-W 4th T20I Head-to-Head Stats (T20I)
भारत और श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशल में दोनों टीमें 28 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. यहां टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रीलंकाई टीम इस आंकडों में सुधार लाती है या नहीं.
| Team | कुल मैच | भारत जीता | श्रीलंका जीता | बेनतीजा |
|---|---|---|---|---|
| IND-W vs SL-W (T20I) | 28 | 22 | 5 | 1 |
यह भी पढ़ें :- क्रिकेट में First Class, List-A और T20 का मतलब क्या है? जानिए तीनों फॉर्मेट का असली फर्क
















