IND-W vs SL-W 5th T20I Playing-XI: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, जानें संभावित प्लेइंग-11 तथा मैच प्रेडिक्शन

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Tuesday, December 30, 2025

Last Updated On: Tuesday, December 30, 2025

IND-W vs SL-W 5th T20I: भारत-श्रीलंका मुकाबला, संभावित प्लेइंग-11 और मैच प्रेडिक्शन, क्लीन स्वीप की उम्मीदें
IND-W vs SL-W 5th T20I: भारत-श्रीलंका मुकाबला, संभावित प्लेइंग-11 और मैच प्रेडिक्शन, क्लीन स्वीप की उम्मीदें

IND-W vs SL-W 5th T20I Playing-XI, Key Players: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है. सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला (India women vs Sri lanka women t20) आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम घरेलू मैदान पर शानदार लय में नजर आ रही है और इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का समापन दमदार अंदाज में करना चाहेगी. वहीं, श्रीलंका महिला टीम की कोशिश आखिरी मैच जीतकर सम्मानजनक विदाई लेने की होगी। ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Tuesday, December 30, 2025

IND-W vs SL-W 5th T20I Playing-XI, Key Players, Match Prediction: भारत महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला भले ही सीरीज का अंतिम मैच हो, लेकिन इसकी अहमियत कम नहीं है. यह मुकाबला आज शाम 7 बजे से ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम (Greenfield International Stadium) में खेला जाएगा. इससे पहले खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम ने अपने संतुलित प्रदर्शन से दबदबा बनाया है. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देंगी। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम अपनी अनुभवी कप्तान चामरी अट्टापट्टू पर काफी हद तक निर्भर नजर आएगी. आइए जानते हैं मैच से जुड़ी सभी अहम जानकारियां, संभावित प्लेइंग-11, प्रमुख खिलाड़ी और मैच प्रेडिक्शन.

Match Venue & Timing

Information Details
Venue Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram
Date 30 December 2025
Time 7:00 PM LOCAL, 1:30 PM GMT
Match IND-W vs SL-W, 5th T20I, Sri Lanka Women tour of India 2025

IND-W vs SL-W Playing-XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

India Women Probable Playing-XI Sri Lanka Women Probable Playing-XI
स्मृति मंधाना विष्मी गुणारत्ने
शेफाली वर्मा चामरी अट्टापट्टू (कप्तान)
जेमिमा रोड्रिग्स हसिनी परेरा
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) हर्षिता समरविक्रमा
ऋचा घोष (विकेटकीपर) निलाक्षी डि सिल्वा
अमनजोत कौर कविशा दिलहारी
स्नेह राणा कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर)
अरुंधति रेड्डी माल्की मदारा
वैष्णवी शर्मा इनोका रानावीरा
क्रांति गौड़ काव्या काविंदी
श्री चरणी शशिनी गिमहानी

IND-W vs SL-W, 5th T20I: मैच के प्रमुख खिलाड़ी

India Women (IND-W) Sri Lanka Women (SL-W)
स्मृति मंधाना चामरी अट्टापट्टू
शेफाली वर्मा हर्षिता समरविक्रमा
हरमनप्रीत कौर निलाक्षी डि सिल्वा
ऋचा घोष कविशा दिलहारी
स्नेह राणा इनोका रानावीरा
अरुंधति रेड्डी माल्की मदारा

IND-W vs SL-W 5th T20I Match Prediction

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस आखिरी मुकाबले में भारतीय महिला टीम को एक बार फिर फेवरेट माना जा रहा है. टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम गहराई लिए हुए है और गेंदबाजी यूनिट भी लगातार प्रभावी प्रदर्शन कर रही है. वहीं, श्रीलंका की टीम के लिए यह मुकाबला आत्मसम्मान का होगा. अगर चामरी अट्टापट्टू और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल पाते हैं, तो मैच रोमांचक हो सकता है.

  • भारत के जीतने की संभावना: 72%
  • श्रीलंका के जीतने की संभावना: 28%

India Women vs Sri Lanka Women T20I Series 2025 के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम श्रीलंका महिला टीम
स्मृति मंधाना विष्मी गुणारत्ने
शेफाली वर्मा चामरी अट्टापट्टू (कप्तान)
जेमिमा रोड्रिग्स हसिनी परेरा
हरमनप्रीत कौर (कप्तान) हर्षिता समरविक्रमा
ऋचा घोष (विकेटकीपर) निलाक्षी डि सिल्वा
दीप्ति शर्मा कविशा दिलहारी
अमनजोत कौर कौशानी नुथयांगाना (विकेटकीपर)
अरुंधति रेड्डी माल्की मदारा
वैष्णवी शर्मा इनोका रानावीरा
क्रांति गौड़ काव्या काविंदी
श्री चरणी शशिनी गिमहानी
हरलीन देओल माल्शा शेहानी
रेणुका सिंह ठाकुर इमेशा दुलानी
जी कमलिनी रश्मिका सेव्वंदी
स्नेह राणा निमेशा मदुशानी

यह भी पढ़ें :- IND-W vs SL-W 5th T20I Pitch Report: भारत बनाम श्रीलंका 5वां टी20 मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खेल खबरें